बरेली/यूपी।-- नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह व रामनगर के ब्लाक प्रमुख विजेता के पति मित्रपाल सिंह और रामनगर के ग्राम प्रधान अजयपाल सिंह यादव का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया । भूपराम वर्मा व समाजसेवी युवा भाजपा नेता मुकेश सक्सेना, बलराम सिंह वर्मा, भूपराम, विनय उपाध्याय , किशनपुर ग्राम प्रधान राजवीर के साथ ही दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने एस एल धर्म कांटा रामनगर पर स्वागत व अभिनंदन ब्लाक प्रमुख मझगवां व रामनगर का पगड़ी पहनाकर किया। ब्लाक प्रमुख यशवंत सिंह ने सम्मान समारोह में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही तथा बताया कि अभी ब्लॉक मझगंवा में हो रहे कार्य के संबंध में घटिया सामग्री लगाने की बात सामने आई थी । जिस पर मैंने कार्य रुकवा कर गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने की बात कही। ब्लाक रामनगर के ब्लाक प्रमुख विजेता सिंह के पति मित्र पाल सिंह ने जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कहीं। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह ने फरियादियों की शिकायतें भी सुनी व समाधान की बात कही। ग्राम पंचायत रामनगर के ग्राम प्रधान अजय पाल सिंह यादव ने बताया कि जनता ने जो भरोसा कर हमें प्रधान बनाया है। हम उस भरोसे को कायम रखकर सभी विकास कार्य कराएंगे। पात्र लोगों को ही योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। समाजसेवी मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों व पत्रकारों का अभिनंदन कर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मझगवां ब्लॉक प्रमुख यसवंत सिंह रामनगर ब्लाक प्रमुख पति मित्र पाल सिंह, रामनगर ग्राम प्रधान अजय पाल यादव , गुलड़िया ग्राम प्रधान ज्ञानचंद्र लोधी, भूपराम वर्मा,अमन तिवारी,अमित सिंह राजपूत, नरेश वर्मा ,दीपक भारद्वाज, प्रिंस शर्मा, समाजसेवी मुकेश सक्सेना युवा नेता, विजय वर्मा ,रामअवतार वर्मा, देवेंद्र वर्मा, अमित वर्मा ,विनय उपाध्याय,बलराम लोधी, आदि उपस्थित रहे।
India
बरेली-नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख सदस्यों का किया सम्मान
बरेली/यूपी।-- नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मझगवां यशवंत सिंह व रामनगर के ब्लाक प्रमुख विजेता के पति मित्रपाल सिंह और रामनगर के ग्राम प्रधान अजयपाल सिंह यादव का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया । भूपराम वर्मा व समाजसेवी युवा भाजपा नेता मुकेश सक्सेना, बलराम सिंह वर्मा, भूपराम, विनय उपाध्याय , किशनपुर ग्र
Read in your preferred language.