Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

बरेली - समाधान दिवस में आईं पांच शिकायत, निस्तारण शून्य

बरेली/आंवला - थाना सिरौली में शनिवार को हुए समाधान दिवस में राजस्व से संबंधी पांच शिकायतें आईं लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शनिवार को थाने परिसर में समाधान दिवस और पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधी सिर्फ पांच शिकायतें दर्ज हुई लेकिन किसी का भी मौके पर न
Share:
बरेली - समाधान दिवस में आईं पांच शिकायत, निस्तारण शून्य
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - थाना सिरौली में शनिवार को हुए समाधान दिवस में राजस्व से संबंधी पांच शिकायतें आईं लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
शनिवार को थाने परिसर में समाधान दिवस और पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। समाधान दिवस में राजस्व से संबंधी सिर्फ पांच शिकायतें दर्ज हुई लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं किया गया। गणेश चतुर्थी और बाराबफात को लेकर एसडीएम गोविंद मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। पुलिस ने सभी से पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस ने आगाह किया कि इस पर्व पर डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और न ही कोई नई परंपरा डालें। इस दौरान नगर व आसपास गांवों के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा