Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

बरेली-घरेलू हिंसा ले गयी पत्रकार की जान,पत्रकार ने डिप्रेशन में आ कर ली आत्महत्या

बरेली/यूपी-नंद किशोर मौर्य .दरअसल बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सूरज कश्यप ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी । वह पेशे से वकील भी थे,और यहां प्रैक्टिस भी करते थे. जानकारी के मुताबिक सूरज कश्यप ने करीब 8 बजे फांसी लगा ली.बताते हैं कि गृह क्लेश के चलते उन्होंने सोसाइड करने जैस
Share:
बरेली-घरेलू हिंसा ले गयी पत्रकार की जान,पत्रकार ने डिप्रेशन में आ कर ली आत्महत्या
Read in your preferred language.
बरेली/यूपी-नंद किशोर मौर्य .दरअसल बरेली के बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले सूरज कश्यप ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी । वह पेशे से वकील भी थे,और यहां प्रैक्टिस भी करते थे. जानकारी के मुताबिक सूरज कश्यप ने करीब 8 बजे फांसी लगा ली.बताते हैं कि गृह क्लेश के चलते उन्होंने सोसाइड करने जैसा आत्मघाती कदम उठाया.उनको फांसी पर लटका देख परिवार वालों ने उनको नीचे उतारा,और सीधे डॉक्टर के पास ले गए.रज़ा हॉस्पिटल में रात 9.30 बजे उनको मृत घोषित कर दिया गया. सूरज कश्यप वीई 24 के नाम से अपना न्यूज़ पोर्टल चलाते थे.। वही म्रतक सूरज कश्यप के परिजनों का आरोप है कि सूरज के ससुराल वालों ने आज शाम में घर आकर बहुत भला बुरा कहा था । जिसके बाद म्रतक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।