Monday, 14 September 2026 | 6:21 PM
India

बरेली - आँवला कोतवाली में भैंस चोरी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

आंँवला - कोतवाली क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी नरेश पाल आंँवला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके भैंस प्रजाति तीन जानबर उसकी जगह में बंधे थे।14सितंबर दिन मंगलवार की रात्रि में राशिद,शानू,आदिल,अली मोहम्मद निवासी ग्राम हतरा थाना वजीरगंज जिला बदायूं व मोहम्मद नबी हसन पुत्र अली शेर निवासी ग
Share:
बरेली - आँवला कोतवाली में भैंस चोरी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।
Read in your preferred language.

आंँवला - कोतवाली क्षेत्र के गांव दरावनगर निवासी नरेश पाल आंँवला पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उसके भैंस प्रजाति तीन जानबर उसकी जगह में बंधे थे।14सितंबर दिन मंगलवार की रात्रि में राशिद,शानू,आदिल,अली मोहम्मद निवासी ग्राम हतरा थाना वजीरगंज जिला बदायूं व मोहम्मद नबी हसन पुत्र अली शेर निवासी ग्राम दरावनगर थाना आंवला जिला बरेली उसके यहां से उक्त पशु खोल कर ले गए।जिसकी जानकारी उसको गांव के हरीश पुत्र रामभरोसे लाल ने दी कि उक्त चोर दरावनगर ठेके पर दारू पीते समय से पशु खोलने की आपस में बात कर रहे थे।मैं अब तक इन लोगों को व अपनी भैंसों को तलाश कर रहा था।हतरा जनपद बदायूँ के पूर्व ग्राम प्रधान गजनबी ग्राम ने हमसे भैंसों को वापस करने के संबंध में कल शाम तक आश्वासन दिया था।अब ग्राम प्रधान कह रहा है कि मैं जरूरी कार्य से दिल्ली आ गया हूं।आंवला पुलिस ने उक्त मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा