Monday, 14 September 2026 | 7:34 PM
India

बरेली-ईश्वर की कृपा से मिलता है सेवा का मौका

बरेली/यूपी-:-- मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रूथ पौल अपने सहयोगियों उपाध्यक्ष अलका सक्सेना, कमला पाण्डे महामन्त्री मोनिका चौपड़ा मन्त्री रचना द्विवेदी के साथ मिल डी डी पुरम सेलेक्शन प्वाइंट टावर के निकट स्थित शनिदेव मन्दिर पर वंचितों क
Share:
बरेली-ईश्वर की कृपा से मिलता है सेवा का मौका
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी-:-- मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रूथ पौल अपने सहयोगियों उपाध्यक्ष अलका सक्सेना, कमला पाण्डे महामन्त्री मोनिका चौपड़ा मन्त्री रचना द्विवेदी के साथ मिल डी डी पुरम सेलेक्शन प्वाइंट टावर के निकट स्थित शनिदेव मन्दिर पर वंचितों के लिये दोपहर भोज वितरित करेंगी. इसके बाद दोपहर भोज का आयोजन कुष्ठ आश्रम में होगा.
सामाजिक दायित्व निर्वाह क्रम में महिला प्रकोष्ठ इससे पूर्व मास्क वितरण व गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित कर चुका है जिसमें हजारों जरुरतमंद लाभान्वित हुये थे.
श्रीमती पौल का कथन है कि ईश्वर की कृपा से हमें वंचितों की सेवा का अवसर मिल रहा है. उक्त जानकारी बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चन्द्र सक्सेना ने दी है.