Monday, 14 September 2026 | 6:19 PM
India

बरेली-फेसबुक दोस्त की अश्लिल वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल

बरेली/यूपी: फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने वीडियो कॉल कर युवक की अश्लील क्लिप बना ली। अब क्लिप यू-ट्यूब पर वायरल करने के नाम पर युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर युवक से रकम मांगी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के
Share:
बरेली-फेसबुक दोस्त की अश्लिल वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी: फेसबुक पर दोस्त बनी युवती ने वीडियो कॉल कर युवक की अश्लील क्लिप बना ली। अब क्लिप यू-ट्यूब पर वायरल करने के नाम पर युवक को ब्लैकमेल किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर युवक से रकम मांगी जा रही है। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इज्जतनगर थानाक्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता है। कुछ दिनों पहले उसकी फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान युवती ने उससे व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। इसके बाद उसने युवक को वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल के दौरान युवती नग्न अवस्था में थी। युवती ने कॉल के दौरान युवक के भी कपड़े उतरवा दिए। इस दौरान आरोपी युवती ने युवक की अश्लील क्लिप बना ली। कुछ समय बाद ही युवक के पास एक अनजान नंबर से कॉल आई।