Monday, 14 September 2026 | 6:17 PM
India

बरेली - बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए भेजा दीपावली का तोहफा।

आँवला - भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दीपावली का तोहफा भेजा है. जिसमें तोरण द्वार और दीपक शामिल हैं. बीजेपी रामनगर मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि दीपावली का पावन त्योहार हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। इन सभी को 'तोरण द्वार' और कमल के आकार में दीपक युक्त गिफ्ट बॉक्स भेजा गया है
Share:
बरेली - बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के लिए भेजा दीपावली का तोहफा।
Read in your preferred language.

आँवला - भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को दीपावली का तोहफा भेजा है. जिसमें तोरण द्वार और दीपक शामिल हैं. बीजेपी रामनगर मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने कहा कि दीपावली का पावन त्योहार हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनाएंगे। इन सभी को 'तोरण द्वार' और कमल के आकार में दीपक युक्त गिफ्ट बॉक्स भेजा गया हैं, जिसे पाकर सभी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और उनकी खुशियों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा दीपावली का मौका है, ऐसे में उन्हें यह खास उपहार दिया जा रहा है, जिसके तहत हम उनके साथ दीपावली का पावन त्योहार मनाएंगे और सरकार के वादे को जन-जन तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह ही इस चुनाव में बीजेपी को जीत दिलवाकर रहेगा.
इसी क्रम में आँवला के गांव रामनगर मंडल में दिवाली के शुभ अवसर पर भाजपा परिवार में घर घर जाकर वितरण किए भाजपा के दीपक और बंदनवार 70 परिवारों को वितरण करते हुए व साथ ही में दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जिसमे उपस्थित रहे रामनगर मंडल युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष समाजसेवी मुकेश सक्सेना, युवा मोर्चा मंडल मंत्री बलराम लोधी, अनेक पाल सक्सेना,जीतू सक्सेना,रवि सक्सेना साथ में रहे आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा