Monday, 14 September 2026 | 6:20 PM
India

बरेली - भाजपा ने ओमसागर को बनाया अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री।

आँवला - सूची जारी होते ही अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों मे खुशी की लहर बधाईयां देने का क्रम जारी मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला आंवला (बरेली) की सूची जारी हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई अनुसूचित मोर्चा आंवला के जिलाध्यक्ष श्योवीर सिंह आर्य व जिलाध्यक्ष भाजपा वी
Share:
बरेली - भाजपा ने ओमसागर को बनाया अनुसूचित मोर्चा का जिला महामंत्री।
Read in your preferred language.

आँवला - सूची जारी होते ही अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों मे खुशी की लहर बधाईयां देने का क्रम जारी

मंगलवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला आंवला (बरेली) की सूची जारी हुई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई अनुसूचित मोर्चा आंवला के जिलाध्यक्ष श्योवीर सिंह आर्य व जिलाध्यक्ष भाजपा वीर सिंह पाल के द्वारा ये सूची जारी कर जिम्मेदारी दी गई

जारी सूची मे शेखूपुर खालसा के रहने वाले ओमसागर को अनुसूचित मोर्चा से संगठनात्मक आंवला जिला महामंत्री बनाया गया ओमसागर को नई जिम्मेदारी मिलते ही उनके चाहने वालों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनसे मिलकर व शोसल मीडिया व्हाट्सएप, फेशबुक आदि के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं

आपको बता दें शेखूपुर खालसा के रहने वाले ओमसागर 2007 से लेकर 2015 तक विद्दार्थी परिषद मे जिला सहमंत्री, नगर सहमंत्री व मीडिया प्रभारी रहे 2016 से अब तक भाजयुमो मे विधानसभा संयोजक की जिम्मेदारी निभाई 2021 मे फिर भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताते हुये संगठनात्मक आंवला जिले से महामंत्री की जिम्मेदारी दी है