Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
India

बरेली - मनोना धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दर्जनभर श्रद्धालु घायल।

बरेली - शुक्रवार को जनपद बरेली के तहसील आंवला क्षेत्र में चर्चित खाटू श्याम मनोना धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए | हम आपको बता दें कि राम लली पत्नी पान सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष कमल
Share:
बरेली - मनोना धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, दर्जनभर श्रद्धालु घायल।
Read in your preferred language.

बरेली - शुक्रवार को जनपद बरेली के तहसील आंवला क्षेत्र में चर्चित खाटू श्याम मनोना धाम से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए |
हम आपको बता दें कि राम लली पत्नी पान सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष कमल पुत्र पान सिंह उम्र 12 वर्ष प्रेम पति पत्नी महिपाल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम परसिया अन्य दर्जन भर श्रद्धालुओं के साथ खाटू श्याम मनोना धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी बिसौली आंवला रोड पर ग्राम मलिकपुर मोड के पास बाइक सवार को बचाने के प्रयास में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल श्रद्धालुओं को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां श्रद्धालुओं का उपचार किया जा रहा है वही घायल श्रद्धालु प्रेमवती पत्नी महिपाल निवासी ग्राम परसिया ने बताया कि दर्जनभर से अधिक लोग मनोना धाम खाटू श्याम से दर्शन करके वापस बिसौली लोट रहे थे कि रास्ते में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया |

रिपोर्टर परशुराम वर्मा