India
बहराइच: सड़क हादसे में दो घायल एक की मौत
मोतीपुर बहराइच। थाना खैरीघाट के नकहा बरदहा निवासी पवन कुमार पुत्र राज बहादुर उम्र 18 वर्ष,अयोध्या पुत्र सहारे उम्र 19 वर्ष तथा चितलहवा निवासी कुंभकरन पुत्र मुन्ना लाल उम्र 20 वर्ष जो चितलहवा से गायघाट मछली खरीदने आए थे। जो मछली खरीदने के बाद वापस चितलहवा जा रहे थे। जिनकी बाइक मठिया मोड़ के पास बोलेर
Read in your preferred language.
मोतीपुर बहराइच। थाना खैरीघाट के नकहा बरदहा निवासी पवन कुमार पुत्र राज बहादुर उम्र 18 वर्ष,अयोध्या पुत्र सहारे उम्र 19 वर्ष तथा चितलहवा निवासी कुंभकरन पुत्र मुन्ना लाल उम्र 20 वर्ष जो चितलहवा से गायघाट मछली खरीदने आए थे। जो मछली खरीदने के बाद वापस चितलहवा जा रहे थे। जिनकी बाइक मठिया मोड़ के पास बोलेरो से टकरा गई। बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मोतीपुर पुलिस टीम पहुंची। घटनास्थल से क्षतिग्रस्त बाइक एवं बोलेरो को कब्जे में लेकर मोतीपुर थाने लाया गया। पुलिस टीम द्वारा तीनों घायलों को मोतीपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय 18 वर्षीय पवन कुमार पुत्र राजबहादुर ने दम तोड़ दिया।
द दस्तक 24
जिला ब्यूरो चीफ बहराइच
अनिल कुमार मौर्य