India
बहराइच:प्रधान ने अपने ही रिश्तेदारों से की मारपीट
बहराइच,अनिल मौर्य,दस्तक चाणक्य:थाना मोतीपुर अंतर्गत कतरनिया गांव के निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा ने अपने ही परिवार के लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर हमला व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2022 कि शाम 4:00 बजे राममिलन पुत्र मंगरू व सादिक पुत्र ह
Read in your preferred language.
बहराइच,अनिल मौर्य,दस्तक चाणक्य:थाना मोतीपुर अंतर्गत कतरनिया गांव के निवासी अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र रामचंद्र विश्वकर्मा ने अपने ही परिवार के लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर हमला व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च 2022 कि शाम 4:00 बजे राममिलन पुत्र मंगरू व सादिक पुत्र हमीद व रंजना पत्नी राममिलन व मयंक विश्वकर्मा पुत्र रामेश्वर व श्यामवीर पुत्र जगदीश जमीन संबंधी पुरानी रंजिश को लेकर घर आकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। जिससे घर पर मौजूद पत्नी शकुंतला देवी के द्वारा मना करने पर लोहे के सरिया से हमला कर दिए। जिससे शकुंतला देवी घर में किसी तरह जान बचाकर भागी ।मौके पर लखीमपुर से आए हुए दामाद के मना करने पर उनके ऊपर भी सरिया द्वारा हमला किया गया । जिससे उन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं ।शोरगुल सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो कर नाहक से झगड़ा ना करने के लिए कहा। लेकिन इतने से उनकी आत्मा तृप्त नहीं हुई और दामाद की बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को को छतिग्रस्त कर दिया एवं जान से मरने की धमकी दी । पीड़ित ने थाना मोतीपुर को अवगत कराया है उन्हें न्याय का इंतजार है ।