Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
India

बहराइच: चीनी मिल नानपारा में अतिथिग्रह का लोकार्पण

नानपारा /बहराइच: श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा के अतिथि ग्रह के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से माननीय मंत्री गन्ना एवं चीनी उद्योग श्री सुरेश राणाजी द्वारा किया गया। प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नानपारा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया चीनी मिल नानपारा के अतिथि ग्रह के लोकार्पण का कार्
Share:
बहराइच: चीनी मिल नानपारा में अतिथिग्रह का लोकार्पण
Read in your preferred language.
नानपारा /बहराइच: श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा के अतिथि ग्रह के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से माननीय मंत्री गन्ना एवं चीनी उद्योग श्री सुरेश राणाजी द्वारा किया गया। प्रधान प्रबंधक चीनी मिल नानपारा प्रदीप त्रिपाठी ने बताया चीनी मिल नानपारा के अतिथि ग्रह के लोकार्पण का कार्य प्रगतिशील कृषक व डेलीगेट योगेश प्रताप सिंह उर्फ बैजू भैया द्वारा किया गया। मां0 मंत्री जी ने अपने संबोधन में उ0प्र0 शासन द्वारा कृषकों की सुविधा एवं विकास हेतु उपलब्ध कराये जा रहे संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने का समस्त मिलों का आह्वान किया एवं आगामी पेराई सत्र हेतु मिलों के मरम्मत कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं मितव्ययतिता से कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर चीनी मिल के समस्त अधिकारी ,कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। दा दस्तक 24 जिला ब्यूरो अनिल कुमार मौर्य