Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Entertainment

हर रोल बखूबी निभाया अरशद वारसी ने, जानिए उनकी फ़िल्मी कैरियर के बारे में

मुन्ना भाई के सर्किट का रोल हो, गोलमाल के माधव का या जॉली एल एल बी के जाॅली, अरशद वारसी ने हर रोल बखूबी निभाया है। आज उनका 55वां बर्थडे है। मुंबई के एक संपन्न मुस्लिम परिवार में उनका जन्म हुआ था, लेकिन 14 साल की उम्र में ही मां-बाप साया उठ गया। तंगी की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़कर सेल्समैन बनकर काम कर
Share:
हर रोल बखूबी निभाया अरशद वारसी ने, जानिए उनकी फ़िल्मी कैरियर के बारे में
Read in your preferred language.

मुन्ना भाई के सर्किट का रोल हो, गोलमाल के माधव का या जॉली एल एल बी के जाॅली, अरशद वारसी ने हर रोल बखूबी निभाया है। आज उनका 55वां बर्थडे है। मुंबई के एक संपन्न मुस्लिम परिवार में उनका जन्म हुआ था, लेकिन 14 साल की उम्र में ही मां-बाप साया उठ गया। तंगी की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़कर सेल्समैन बनकर काम करना पड़ा।
आर्थिक हालत थोड़ी ठीक हुई तो एक डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया। वजह ये थी कि उन्हें हमेशा से ही डांस का शौक था। टैलेंट की बदौलत वो इस काम में आगे बढ़ते गए और बतौर कोरियोग्राफर काम करना शुरू कर दिया। 1991 में अरशद ने इंडिया डांस कॉम्पिटिशन जीता। इसके बाद उन्हें फिल्म रूप की रानी चोरों का राजा के लिए श्रीदेवी और अनिल कपूर को कोरियोग्राफ करने का मौका मिला।
मल्हार कॉलेज डांस काम्पीटिशन के दौरान उनकी मुलाकात मारिया गोरेटी से हुई जिनसे उन्होंने 14 फरवरी 1999 को शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद अरशद परिवार पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे। पूरा ध्यान उनका प्रोडक्शन हाउस पर रहता था। ये सिलसिला पूरे 9 महीने तक चला जिस वजह से ये खबरें सामने आनी लगी थीं कि उनका और मारिया का तलाक होने वाला है। हालांकि समय रहते हुए उन्होंने ये सब संभाल लिया और आज वो अपने परिवार के साथ सुखी हैं।
अरशद वारसी का जन्म 19 अप्रैल 1968 को मुंबई के एक संपन्न मुस्लिम परिवार में हुआ था। उनके पिता अहमद अली खान हिंदी फिल्मों में बतौर म्यूजिशियन काम करते थे और उन्होंने दो शादियां की थी। कम उम्र में ही परिवार वालों ने अरशद को बोर्डिंग स्कूल भेज दिया था।

सब कुछ सही चल रहा था, लेकिन 14 साल की उम्र में उनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया और वो अनाथ हो गए। हालत बहुत खराब हो गई, जिस वजह से अरशद को अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। कमाई का कोई जरिया नहीं था, इस वजह से वो एक कॉस्मैटिक्स कंपनी में सेल्समैन के तौर पर काम करने लगे। उनका काम घर-घर जाकर कॉस्मैटिक्स बेचना होता था।
कुछ समय तक अरशद ये काम करते रहे, उसके बाद उन्होंने फोटो लैब में काम करना शुरू कर दिया। बचपन से उन्हें डांस का शौक था। जब आर्थिक तंगी थोड़ी संभली तो उन्होंने अकबर सैमी डांस ग्रुप ज्वाइन कर लिया। इस ग्रुप का हिस्सा बने रहे उन्होंने फिल्म ठिकाना और काश में कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया था।
अरशद ने 1991 में डांस इंडिया कॉम्पिटिशन जीता था, फिर 1992 में उन्होंने वर्ल्ड डांस चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था। इस जीत से उन्हें जो प्राइज मनी मिली थी, उस पैसों से उन्होंने अपने डांस स्टूडियो ऑसम की शुरुआत की।
अब जानते हैं, अरशद वारसी को फिल्मों में ब्रेक कैसे मिला। अमिताभ बच्चन के प्रोडक्शन हाउस ABCL की पहली फिल्म तेरे मेरे सपने के लिए एक नए चेहरे की तलाश थी। एक बार जया बच्चन की निगाह डांस कर रहे अरशद पर पड़ी और उन्होंने अरशद को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया। इस फिल्म का गाना लड़की आंख मारे और अरशद का डांस काफी हिट हुआ था। साथ ही उन्हें इससे बहुत पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।
अरशद वारसी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। मल्हार काॅलेज फेस्टिवल में एक डांस कॉम्पटीशन होना था और इसके जज थे अरशद। इस कॉम्पटीशन में मारिया गोरेट्टी एक पार्टिसिपेंट थीं। परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें मारिया का डांस बहुत पसंद आया। उन्होंने मारिया को अपने डांस ग्रुप का हिस्सा बना लिया।

एक साथ काम करने की वजह से मारिया अरशद को पसंद करने लगी थीं। डांस ग्रुप के बाकी लोग भी इस बात को नोटिस करने लगे थे। वो लोग अरशद को मारिया के नाम से चिढ़ाते थे, लेकिन उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं था। उन्होंने एक दिन हिम्मत करके मारिया से पूछ ही लिया कि क्या वो उन्हें पसंद करती हैं? इस बात को मारिया ने सिरे से खारिज कर दिया।

इस जवाब से अरशद कन्फ्यूज हो गए। दोस्तों के कहने के बाद उन्हें भी मारिया के हरकतों से लगने लगा था कि वो उन्हें पसंद करती हैं। फिर उन्होंने ना क्यों किया। कुछ दिनों बाद वो डांस ग्रुप के साथ एक डांस परफॉर्मेंस के लिए दुबई गए। परफॉर्मेंस होने के बाद पार्टी हुई। इस पार्टी में अरशद ने मारिया को हाॅफ कैन बियर पिला दी। मारिया बिल्कुल भी शराब नहीं पीती थी लेकिन उन्होंने धोखे से पिला दिया। फिर मारिया ने नशे की हालत में ये बयां कर दिया कि वो अरशद से प्यार करती हैं। इसके बाद 14 फरवरी 1999 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे जेके (बेटा) और जेने जो (बेटी) हुए।
एक इंटरव्यू में अरशद ने बताया था कि शादी के कुछ साल बाद वो परिवार पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते थे। पूरा ध्यान उनका प्रोडक्शन हाउस पर रहता था। ये सिलसिला पूरे 9 महीने तक चला जिस वजह से ये खबरें सामने आनी लगी थीं कि उनका और मारिया का तलाक होने वाला है। हालांकि समय रहते हुए उन्होंने ये सब संभाल लिया और आज वो अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं।
2003 में रिलीज हुई फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में सर्किट के किरदार से अरशद ने दमदार वापसी की। इस रोल से उन्हें जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन पहले सर्किट के किरदार का नाम खुजली था। जब राजू हिरानी ने इस किरदार के बारे में बताया, तो उन्होंने खुजली नाम ना रखने की सलाह दी। फिर अरशद से सर्किट नाम का सुझाव दिया और फिल्म के कई डायलॉग और सीन को खुद इंप्रोवाइज किया।
अरशद की कुल नेटवर्थ करीब 111 करोड़ रुपए है। साथ ही उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन, डुकाटी मॉन्सटर 797, ऑडी क्यू 7 और वोक्सवैगन बीटल जैसी शानदार बाइक और कारें हैं।
अरशद ने सीरीज असुर से 2020 में OTT डेब्यू किया था। उम्मीद है कि इस साल सीरीज का दूसरा पार्ट रिलीज होगा। इस सीरीज को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।