Monday, 14 September 2026 | 6:23 PM
Entertainment

मां की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा 'आपके बिना अधूरा...'

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर किया करते थे। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को शेयर किया है। अर्जुन कपू
Share:
मां की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर ने  शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा 'आपके बिना अधूरा...'
Read in your preferred language.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी मां मोना कपूर की याद में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। अर्जुन कपूर और उनकी बहन अंशुला कपूर अपनी मां के साथ एक अलग ही बॉन्ड शेयर किया करते थे। अपनी मां की बर्थ एनिवर्सरी अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर पुरानी यादों को शेयर किया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी मां की फोटो प्रेयर रूम की दीवार पर टंगी हुई नजर आ रही है।
मां की तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मां…फोन में आपका नाम देखना मिस करता हूं। आपका और अंशुला की कभी खत्म ना होने वाली बातों को मिस करता हूं। मैं आपको मिस करता हूं मां। आपके नाम को बोलना मिस करता हूं…आपकी खुशबू को मिस करता हूं। इमैच्योर होना मिस करता हूं और आपका मेरी हर मुसीबतों का हल निकालना…बचपना याद आता है। आपके साथ हंसना मिस करता हूं। ठीक रहना मिस करता हूं। आप हमेशा मेरी साइड रहती थी इसलिए हर चीज मिस करता हूं। मैं आपके बिना अधूरा हूं। आप हमारे साथ ही हैं और मैं आशा करता हूं कि मेरे इस वर्जन से आपको गर्व महसूस होता होगा। लव यू..आपका ईमानदार चबी चीक्स वाला बेटा…।'
बता दें कि बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर थीं। जिंदगी में श्रीदेवी के आते ही बोनी कपूर ने मोना कपूर से दूरी बना ली थी और साल 1996 में ही दोनों अलग हो गए थे। कुछ साल बाद ही मोना कपूर को कैंसर हो गया था और अर्जुन कपूर के पहली फिल्म इश्कजादे की रिलीज से चंद दिनों पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही एक विलेन रिटर्न्स और कुत्ते में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अर्जुन कपूर के पास द लेडी किलर नाम की भी एक फिल्म है।