Monday, 14 September 2026 | 8:22 PM
Entertainment

अमृता सिंह का पाकिस्तान से खास संबंध है, 'छोटे नवाब' से शादी कर बॉलीवुड में मचा दिया तहलका

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह का आज 65वां जन्मदिन मनाया जायेगा अपने जमाने में वह इंडस्ट्री पर राज करती थीं। अपने दमदार अभिनय के दम पर इन्होने दर्शकों का दिल जीत लिया है देशभर के दर्शकों ने अमृता सिंह को बहुत प्यार दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमृता का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी बेहद खा
Share:
अमृता सिंह का पाकिस्तान से खास संबंध है, 'छोटे नवाब' से शादी कर बॉलीवुड में मचा दिया तहलका
Read in your preferred language.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह का आज 65वां जन्मदिन मनाया जायेगा अपने जमाने में वह इंडस्ट्री पर राज करती थीं। अपने दमदार अभिनय के दम पर इन्होने दर्शकों का दिल जीत लिया है देशभर के दर्शकों ने अमृता सिंह को बहुत प्यार दिया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमृता का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से भी बेहद खास रिश्ता है। दरअसल, अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी 1958 को पाकिस्तान में हुआ था। अभिनेत्री अमृता सिंह के पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह जी है तथा उनकी मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था।अभिनेत्री अमृता सिंह एक रॉयल फैमिली से आती हैं। इस बात की जानकारी भी कम लोगों को ही होगी कि अमृता सिंह मशहूर लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी थी। चलिए आज अमृता सिंह जी के जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी

कुछ खास बातें जानते

अमृता सिंह जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई फिल्म 'बेताब' से की थी। पहली फिल्म से ही उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय का सिक्का जमा लिया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद अमृता को एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर आने लगे। 80 के दशक में अमृता सिंह की फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा हीरोइनों में से एक बन चुकी थीं। इस दशक में कई फिल्मों में अमृता ने अपने अभिनय का दम दिखाया। बॉलीवुड को इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिनमें 'मर्द', 'खुदगर्ज' और 'साहेब' जैसी फिल्में भी शामिल हैं