Monday, 14 September 2026 | 6:25 PM
India

आँवला/बरेलीआजादी का 75 अमृत महोत्सव मनाने के लिए सजा रामनगर किला।

आँवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद बरेली जिले के ऑवला तहसील के गांव रामनगर किला में क्षेत्रवासियों के मांग पर भीम गदा सिलावट पर तिरंगा रंग की रोशनी की गई , किले को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया है। आजादी के 75 वें अमृत उत्सव मनाने के लिए सरकार के आदेशानुसार जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम क
Share:
आँवला/बरेलीआजादी का 75 अमृत महोत्सव मनाने के लिए सजा रामनगर किला।
Read in your preferred language.

आँवला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के बाद बरेली जिले के ऑवला तहसील के गांव रामनगर किला में क्षेत्रवासियों के मांग पर भीम गदा सिलावट पर तिरंगा रंग की रोशनी की गई , किले को बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया गया है। आजादी के 75 वें अमृत उत्सव मनाने के लिए सरकार के आदेशानुसार जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंवला तहसील में ब्लाक रामनगर एक ऐतिहासिक स्थल है जोकि महाभारत काल के साथ-साथ बौद्ध धर्म के लोगों की आस्था का केंद्र है,यहां रामनगर किले की ऐतिहासिकता को देखते हुए पुरातत्व विभाग ने इसे संरक्षित करने के लिए अपनी देखरेख में रखा है। जब किले को तिंरगा रंग से सजाया गया तो उसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे पुरातत्व विभाग इस कार्यक्रम को 15 अगस्त तक मनाएगा।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा