Pushpa: The Rise के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की डिमांड कई गुना बढ़ गई है। अपकमिंग फिल्म Atlee के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन से संपर्क किया और उन्हें लीड रोल ऑफर किया। अल्लू अब इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। 2.0 और दरबार जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन कर चुका लायका प्रोडक्शन्स इस फिल्म का प्रोडक्शन संभाल रहा है। लायका साउथ की फिल्में प्रोड्यूस करने वाले सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउसेज में गिना जाता है और खबरों की मानें अल्लू अर्जुन को Atlee के लिए 100 करोड़ रुपये फीस ऑफर की गई है।
अल्लू अर्जुन को पुष्पा की कामयाबी से प्रभावित होते हुए लायका प्रोडक्शन ने 100 करोड़ रुपये फीस ऑफर कर दी है। अल्लू एक सुपरस्टार परफॉर्मर हैं और फिल्म पुष्पा के जरिए उन्होंने साबित कर दिया है कि उनकी फिल्में भी पैन इंडिया रिलीज होनी चाहिए। हालांकि इन खबरों पर अभी तक लायका प्रोडक्शन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
फिल्म पुष्पा में न सिर्फ अल्लू अर्जुन का अभिनय जोरदार रहा है बल्कि उनकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर डांस स्टेप तक सब कुछ वायरल हो गया है। लोग पुष्पा के डायलॉग से लेकर इसके गानों तक सब कुछ कॉपी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा ने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ का बिजनेस अभी तक कर लिया है।
बता दें कि इस फिल्म को रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 83 के साथ रिलीज किया गया था और कहीं न कहीं ये फिल्म कबीर खान की 83 पर भारी पड़ती दिखाई पड़ी। अधिकतर दर्शकों ने 83 देखने जाने की बजाए अल्लू अर्जुन की पुष्पा देखने जाने का फैसला किया और यही वजह है कि इस फिल्म को इतनी ज्यादा इम्पॉर्टेंस दी जा रही है।
Entertainment
अल्लू अर्जुन को 'पुष्पा' के बाद ऑफर हुई अटली, मेकर्स ने ऑफर की 100 करोड़ रुपये फीस
Pushpa: The Rise के ब्लॉकबस्टर हिट होने के बाद सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की डिमांड कई गुना बढ़ गई है। अपकमिंग फिल्म Atlee के मेकर्स ने अल्लू अर्जुन से संपर्क किया और उन्हें लीड रोल ऑफर किया। अल्लू अब इस पैन इंडिया प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। 2.0 और दरबार जैसी फिल्मों का प्रोडक्शन कर चुका लायका प्रोडक्श
Read in your preferred language.