Monday, 14 September 2026 | 6:24 PM
Politics

अखिलेश ने कहा, तीन साल में यूपी में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर

लखनऊ . समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल के दौरान गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा,वे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि किसानों की आय आधी रह गई है. सपा के 14 विधाय
Share:
अखिलेश ने कहा, तीन साल में यूपी में गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर
Read in your preferred language.

लखनऊ . समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीन साल के दौरान गुंडाराज और भ्रष्टाचार चरम पर है. उन्होंने कहा,वे 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि किसानों की आय आधी रह गई है.

सपा के 14 विधायक और विधान परिषद सदस्य 29 फरवरी को महोबा गए और वहां उन 65 किसानों के परिजन से मुलाकात की जिन्होंने वित्तीय संकट के चलते आत्महत्या की. अखिलेश ने मुख्यमंत्री योगी के इस दावे का खंडन किया कि भाजपा की सरकार नंबर एक है. उन्होंने कहा कि ये सरकार स्वास्थ्य सेवाएं देने, शिक्षा,मिड डे मील, फर्जी मुठभेड़, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, बलात्कार पीड़ितों के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी के मोर्चे पर विफलता के मामले में नंबर एक है. उन्होंने कहा कि यह दमदार नहीं बल्कि अनिर्णायक सरकार है.