बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर श्रद्धा कपूर के साथ सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी राहा को लेकर भी बात की है।
दरअसल, शो के दौरान एक नन्ही कंटेस्टेंट ने रणबीर से पूछा की, 'रणबीर सर जब आपकी दाढ़ी नहीं थी, तो आप बहुत क्यूट लगते थे। अब इनकी दाढ़ी हो गई है तो इनकी जो बेबी है उसे ये चुभती नहीं है क्या?' जिसके जवाब में रणबीर ने कहा, मैंने यह दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई है। जब से मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ है, उसने मुझे सिर्फ इसी लुक में देखा है। मुझे इस बात का डर नहीं है कि मेरी दाढ़ी उसे चुभेगी, लेकिन मुझे डर है कि मेरे शेव करने के बाद शायद मुझे वह पहचान न पाए। '
उन्होंने बताया, ''उसकी यह आदत है कि वह केवल मेरी आंखों में देखकर मुस्कुराती है और मैं मानता हूं कि उसने वास्तव में मेरी आंखों के स्तर से नीचे नहीं देखा है। मुझे यकीन है कि वह मेरे क्लीन शेव लुक को भी पहचानने लग जाएगी, लेकिन अगर वह मुझे नहीं पहचानती है तो मेरा दिल टूट जाएगा।' उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
बता दें, लव रंजन के निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा और रणबीर की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर हालही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
Entertainment
डर लगता है कि अगर बेटी राहा ने नहीं पहचाना तो मेरा दिल टूट जाएगा : रणवीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का लगातार प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर श्रद्धा कपूर के साथ सिंगिग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी राहा को लेकर भी बात की है। दरअसल, शो के दौरान एक नन्ही कंटेस्टेंट ने रणबीर से पूछा की, 'रणबी
Read in your preferred language.