Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत: आग लगने से खाने-पीने की सामग्री से लेकर आवश्यक सामान भी जलकर हुआ खाक

पूरनपुर -अभी तो गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है लेकिन आग का कहर पहले ही दिखाई देने लगा है। ऐसा ही एक मामला तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत मैनी गुलड़िया के गांव फैजुल्लागंज का है। जिसमें बाबूलाल पुत्र रामविलास का घर अज्ञात कारणों से रात के 12:30 बजे आग लग जाने से पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया ज
Share:
पीलीभीत: आग लगने से खाने-पीने की सामग्री से लेकर आवश्यक सामान भी जलकर हुआ खाक
Read in your preferred language.

पूरनपुर -अभी तो गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है लेकिन आग का कहर पहले ही दिखाई देने लगा है। ऐसा ही एक मामला तहसील पूरनपुर की ग्राम पंचायत मैनी गुलड़िया के गांव फैजुल्लागंज का है। जिसमें बाबूलाल पुत्र रामविलास का घर अज्ञात कारणों से रात के 12:30 बजे आग लग जाने से पूरा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया जिसमें खाने-पीने से लेकर आवश्यक सामग्री तक भी नहीं बची । घर की स्थिति देखने से ही पता चलता है की आग ने उस गरीब परिवार पर ऐसा कहर बरसाया  है जिसमें सारी उम्मीदें जलकर राख हो गई है। बाबूलाल के 4 बच्चे हैं उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है ऐसी स्थिति में घर का खर्च कैसे चलेगा ऐसी तमाम समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। फिलहाल कितना नुकसान हुआ है यह  तो जांच टीम के बाद ही पता चलेगा।