Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कहोराम कोहराम

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सुरजीत सिंह बुधवार की शाम को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने
Share:
पीलीभीत : ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कहोराम कोहराम
Read in your preferred language.

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सुरजीत सिंह बुधवार की शाम को अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक ट्रैक्टर पलट जाने के कारण उसके नीचे दब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की सहायता से सुरजीत सिंह को नीचे से निकाला। परिजनों ने आनन -फानन में गंभीर रूप से घायल हुए सुरजीत सिंह को इलाज के लिए पलिया एक निजी अस्पताल में लेकर गये। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसे परिजन घर लेकर वापस आ गए। परिजनों द्वारा हजारा थाने में सूचना देने के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। थाना हजारा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि 38 वर्षीय टाटरगंज निवासी सुरजीत सिंह की ट्रैक्टर पलटने से नीचे दबकर मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। और आगे जांच की जा रही है।