Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : ट्रांस शारदा क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रताप नगर के निवासी राजू राठौर पुत्र परसादी राठौर ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मृतक के बच्चे स्कूल से वापस घर प
Share:
पीलीभीत : ट्रांस शारदा क्षेत्र में युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या
Read in your preferred language.

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र में थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम राणाप्रताप नगर के निवासी राजू राठौर पुत्र परसादी राठौर ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब मृतक के बच्चे स्कूल से वापस घर पर आये। तो बच्चों ने अपने पिता को घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलते देखा। बच्चों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। जिससे आस पड़ोस के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। आनन फानन में परिजनों ने युवक को फांसी के फंदे से उतारा। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। परिवार वालों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने के बिना ही मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। जिनका रो रो कर बुरा हाल हो गया है।