Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत: युवक को रास्ते में घेरकर पीटा,रुपए लूटने का आरोप

पूरनपुर। पुरानी रंजिश के चलते कोटे से राशन लेकर वापस लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में घेरकर जमकर पीट दिया।आरोप की जेव में रखी हजारों रुपए की नकदी छीन ली। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की तहरीर दी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिल्हारी निवासी छत्रपाल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों स
Share:
पीलीभीत: युवक को रास्ते में घेरकर पीटा,रुपए लूटने का आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर। पुरानी रंजिश के चलते कोटे से राशन लेकर वापस लौट रहे ग्रामीण को रास्ते में घेरकर जमकर पीट दिया।आरोप की जेव में रखी हजारों रुपए की नकदी छीन ली। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की तहरीर दी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिल्हारी निवासी छत्रपाल ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है।वह कोटेदार के पास राशन लेने गया था। वापस लौटने के दौरान रास्ते में उसे गांव के ही एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करना शुरु कर दिया।विरोध करने पर युवक ने अपने एक अन्य साथी को मौके पर बुला लिया।आरोप है कि दोनों ने उसकी जमकर पिटाई लगाई।उसके बाद जेब में रखे बीस हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।घटना को लेकर खलबली मच गई।बमुश्किल झगड़े को लोगों ने शांत कराया।पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मामले की पुलिस को तहरीर दी है।कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया मामले की जांच की जा रही है।जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।