Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत: मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में उमड़ रही दर्शकों की भीड़

पूरनपुर। नगर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में चल रहे एम पी एल सीजन -2 में रविवार का दिन काफी रोमांच भरा रहा।पहला मैच पूरनपुर योद्धा और रॉयल स्टाइकर्स के बीच खेला गया।रॉयल स्टाइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।पूरनपुर योद्धा के रोहित ने 56 इशान शालू 51 रनों की बदौलत रॉयल स्टाइकर्स को 189 रन का लक
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में चल रहे एम पी एल सीजन -2 में रविवार का दिन काफी रोमांच भरा रहा।पहला मैच पूरनपुर योद्धा और रॉयल स्टाइकर्स के बीच खेला गया।रॉयल स्टाइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।पूरनपुर योद्धा के रोहित ने 56 इशान शालू 51 रनों की बदौलत रॉयल स्टाइकर्स को 189 रन का लक्ष्य दिया।जवाब में रॉयल स्टाइकर्स को 86 रन पर ऑल आउट कर दिया।जिसमें पूरनपुर योद्धा के श्रेय सक्सेना ने 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे।साथ ही दूसरा मैच भी काफी रोमांच भरा रहा।दूसरा मैच किंग वॉरियर्स व एमएफडब्ल्यू के बीच खेला गया। जिसमें किंग वॉरियर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। जिसमें तनु ने 73 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 154 रन का लक्ष्य दिया।जवाब में एमएफडब्ल्यू 150 रन ही बना सकी,जिसमें नईम ने एमएफडब्ल्यू की ओर से 50 रन बनाए।किंग वॉरियर्स की ओर से तनु मैन ऑफ द मैच रहे।मैच के अंपायर विरजेश प्रजापति व मुनाजिर नियाजी रहे।कोच अमन वर्मा व दीपक कौशिक मौजूद रहे।मुख्य अतिथि के तौर पर अर्शदीप,आसिफ मोरा ,मन राज मंडेर,सागर अग्रवाल मौजूद रहे।