Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : मारपीट में कई घायल,रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव का कल्लिया कुरैय्य निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव का धर्मवीर,लेखराज बे वजह गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर एक राय होकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।जिससे वह घायल हो गया।मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।कलीनगर निवासी अमर सिंह को मोहल्ले
Share:
पीलीभीत : मारपीट में कई घायल,रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर। माधौटांडा थाना क्षेत्र के गांव का कल्लिया कुरैय्य निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि गांव का धर्मवीर,लेखराज बे वजह गाली गलौज करने लगा।विरोध करने पर एक राय होकर उसको लाठी-डंडों से जमकर पीटा।जिससे वह घायल हो गया।मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।कलीनगर निवासी अमर सिंह को मोहल्ले की गंगा देई,सतीश,वीरेन्द्र ने मामूली विवाद पर जमकर पीटा।जिससे वह घायल हो गया।पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बंगला निवासी हरिप्रसाद प्रधान के घर से होली मिलकर वापस आ रहा था।रास्ते में उसे देवीराम,सुरेंद्र,ज्ञानेंद्र पाल और अरविंद ने मिलकर लाठी डंडों से जमकर पिटाई लगा दी।पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।पुलिस ने वताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।