Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत: विधवा ने लगाया पति कि भूमि हड़पने का आरोप

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी मधु ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके पति सुखबीर सिंह की मौत हो गई थी।उसकी भूमि जटपुरा व नारायणपुर में उसके ससुर के नाम अंकित है।महिला के कोई पुत्र नहीं है।केवल दो पुत्रियां हैं।वह अपने पति के मकान के हिस्से में रह रही है।आरोप है कि उसका ससुर उसके पति के हि
Share:
पीलीभीत: विधवा ने लगाया पति कि भूमि हड़पने का आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी मधु ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके पति सुखबीर सिंह की मौत हो गई थी।उसकी भूमि जटपुरा व नारायणपुर में उसके ससुर के नाम अंकित है।महिला के कोई पुत्र नहीं है।केवल दो पुत्रियां हैं।वह अपने पति के मकान के हिस्से में रह रही है।आरोप है कि उसका ससुर उसके पति के हिस्से की जगह जमीन पर जबरन हडपना चाहता है। अपनी सारी जमीन अपने बड़े पुत्र को दे रहे हैं।कभी भी वह बैनामा करा सकते हैं।आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग आए दिन उसको मारपीट कर प्रताड़ित कर घर से भगा रहे हैं।महिला ने बताया कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिससे उसके भरण-पोषण के लिए समस्या खड़ी हो जाएगी।उसने बताया कि उसके ससुर ने मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया है।दोबारा वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।महिला ने उप जिलाधिकारी के अलावा मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।