Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : बुआ के घर जा रही विवाहिता का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर।बुआ के घर जा रही विवाहिता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया।लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। बलरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री की बंडा में ससुराल है। 30 अक्टूबर को उसकी पुत्री
Share:
पीलीभीत : बुआ के घर जा रही विवाहिता का अपहरण,रिपोर्ट दर्ज
Read in your preferred language.

पूरनपुर।बुआ के घर जा रही विवाहिता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया।देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया।लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
बलरामपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि उसकी पुत्री की बंडा में ससुराल है। 30 अक्टूबर को उसकी पुत्री अपने एक वर्षीय पुत्र के साथ अपनी बुआ के घर बंडा जाने की वात कहकर निकली। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने दो अज्ञात साथियों की मदद से रास्ते से उसका कारण कर लिया। देर शाम तक विवाहिता न तो अपनी वुआ के घर पहुंची और न ही अपने मायके,घर न पहुंचने पर परिजनों के होश उड़ गए।मामले को लेकर हडकंप मच गया।काफी तलाश करने व जानकारी जुटाने के बावजूद कोई पता नहीं चल सका। मामले की पुलिस को तहरीर दी गई।कोतवाली पुलिस ने गांव टंडोला निवासी बबलजीत कौर,हनी व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।शीघ्र ही विवाहिता को बरामद कर लिया जाएगा।