Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : दबंगई के बल पर खेत जोतने का आरोप

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी वसीम वेग ने बताया उसकी पत्नी तहमीना खानम के नाम कलीनगर क्षेत्र के गांव में मैनी गुलडिया में कृषि भूमि स्थित है। जिसका गाटा संख्या 28 मी 4.841 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।जिसकी पैमाइश कर तूंदावंदी की गई थी।आरोप है कि कुछ लोग उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करना
Share:
पीलीभीत : दबंगई के बल पर खेत जोतने का आरोप
Read in your preferred language.

पूरनपुर। नगर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी वसीम वेग ने बताया उसकी पत्नी तहमीना खानम के नाम कलीनगर क्षेत्र के गांव में मैनी गुलडिया में कृषि भूमि स्थित है। जिसका गाटा संख्या 28 मी 4.841 हेक्टेयर राजस्व अभिलेखों में दर्ज है।जिसकी पैमाइश कर तूंदावंदी की गई थी।आरोप है कि कुछ लोग उसकी भूमि पर अवैध कब्जा करना चाहते है।इसी को देकर 29 अक्टूबर को अवैध कब्जा करने की नियत पीडित के खेत की जुताई कर दी।जब पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच कर जमीन जोतने का विरोध जताया।आरोप है कि लोग जबरन गाली गलौज करने लगे।विरोध करने पर मारपीट करने पर आमादा हो गए।आरोप है कि जान से मारने की नियत से तमंचे से पीड़ित पर फायर कर दिया। जो मिस हो गया।पीडित ने भाग कर जान बचाई।उसकी कृषि भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर रहे हैं।पुलिस में शिकायत करने पर गोली से मारने की धमकी भी दी है।
मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।