Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत :हाथ पैर बांध कर युवक को जान से मारने का प्रयास

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी कामता प्रसाद 18 सितंबर को सुबह टहलने के लिए निकला था।इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसको जबरन खींच कर घर पर ले गए और उसके हाथ पैर बांध दिए।उसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई।चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की नियत से युवक का गला दबा दिया।उसके
Share:
पीलीभीत :हाथ पैर बांध कर युवक को जान से मारने का प्रयास
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी कामता प्रसाद 18 सितंबर को सुबह टहलने के लिए निकला था।इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसको जबरन खींच कर घर पर ले गए और उसके हाथ पैर बांध दिए।उसके बाद उसकी जमकर पिटाई लगाई।चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की नियत से युवक का गला दबा दिया।उसके बाद लात घूंसो से जमकर पिटाई लगाई।वेहोशी की हालत में आरोपी युवक को छोंडकर फरार हो गए।घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस ने गांव खमरिया पट्टी निवासी जगन्नाथ, नन्हे लाल व दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।