Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : चंदिया हजारा में कटा सम्पर्क मार्ग,डीएम से शिकायत

पूरनपुर।लगातार हुई बारिश और बाढ़ के चलते कई गांव को जोडने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गया है।इसके चलते आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।डीएम को पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। पांच दिनों तक लगातार हुई भारी बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।इसक
Share:
पीलीभीत : चंदिया हजारा में कटा सम्पर्क मार्ग,डीएम से शिकायत
Read in your preferred language.

पूरनपुर।लगातार हुई बारिश और बाढ़ के चलते कई गांव को जोडने वाला संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गया है।इसके चलते आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।डीएम को पत्र देकर सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। पांच दिनों तक लगातार हुई भारी बारिश और बाढ़ के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था।इसके चलते चंदिया हजारा में पीडब्ल्यूडी संपर्क मार्ग पूरी तरह से कट गया है।इसके चलते आवागमन बाधित है।चंदिया हजारा मार्ग से दर्जनों गांव के लोगों का जुड़ाव है।संपर्क मार्ग कट जाने से तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।संपर्क मार्ग कट जाने से यातायात बाधित हो गया है।ग्राम प्रधान बासुदेव कुंडरू ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर संपर्क मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।