Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत :मकान मालिक पर लगाया नगदी चोरी करने का आरोप

पीलीभीत पूरनपुर।किराएदार द्वारा दुकान बंद कर जाते ही मकान मालिक ने शटर और दीवार तोड़कर लाखों रुपए का कपड़ा और नकदी चोरी कर ली थी।इस मामले में व्यापारियों ने सीओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।पुलिस ने दुकान मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। नगर के मोहल्ला वमनपुरी नि
Share:
पीलीभीत :मकान मालिक पर लगाया नगदी चोरी करने का आरोप
Read in your preferred language.

पीलीभीत पूरनपुर।किराएदार द्वारा दुकान बंद कर जाते ही मकान मालिक ने शटर और दीवार तोड़कर लाखों रुपए का कपड़ा और नकदी चोरी कर ली थी।इस मामले में व्यापारियों ने सीओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।पुलिस ने दुकान मालिक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

नगर के मोहल्ला वमनपुरी निवासी महेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले सिद्धार्थ की दुकान में वर्ष 1974 से कपड़े की दुकान संचालित कर रहा है। इसका मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है।दो अगस्त को बंद दुकान से रात के दौरान मकान मालिक ने दुकान का शटर और दीवार तोड़कर उसमें रखा 18 लाख का कपड़ा और 5 लाख की नकदी चोरी कर ली।अगले दिन व्यापारी ने घटना का विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा फोरम के व्यापारियों ने सीओ वीरेंद्र विक्रम से शिकायत की थी। इसके बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

??