Monday, 14 September 2026 | 6:16 PM
India

पीलीभीत : ग्रह स्वामी ने गांव के ही एक ग्रामीण पर लगाया आरोप

पूरनपुर।तमंचे के बल पर चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रह स्वामी की पुत्री ने दवोच लिया।चोर ने तंमचे के बल पर मुंह में कपडा ठूंस दिया।विरोध पर पिटाई लगाकर नगदी सहित आभूषण लेकर फरार हो गया।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा कोन निवासी अवतार सिंह ने बताया कि पडोस का रहने वाला एक
Share:
Read in your preferred language.

पूरनपुर।तमंचे के बल पर चोरी कर भाग रहे चोर को ग्रह स्वामी की पुत्री ने दवोच लिया।चोर ने तंमचे के बल पर मुंह में कपडा ठूंस दिया।विरोध पर पिटाई लगाकर नगदी सहित आभूषण लेकर फरार हो गया।मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रमपुरा कोन निवासी अवतार सिंह ने बताया कि पडोस का रहने वाला एक युवक आए दिन उसको गाली गलौज कर परेशान करता है।चोरी की घटनाओं में भी कई बार जेल जा चुका है।क्षेत्र में चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुका है।13 अगस्त को युवक तमंचे से लैस होकर घर में घुस आया। आरोप है कि तमंचे के बल पर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया।अलमारी में रखे एक जोड़ी कानों के कुंडल,दो अंगूठी व चांदी की पायले दो जोड़ी व दस हजार की नकदी चोरी कर ले जाने लगा।इसी दौरान ग्रामीण की पुत्री मनप्रीत कौर मौके पर आ गई तो उसको तमंचे के बल पर लेकर डरा धमका कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर फरार हो रहा था।इसी दौरान कढेरचोरा के दो युवकों ने रोकने की कोशिश की तो तमंचे के बल पर डरा धमका दिया।विरोध करने पर पीड़ित की पुत्री व युवक की जमकर पिटाई लगाई।पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।पीड़ित ने कोतवाली जाकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले की तहरीर पर जांच की जा रही है।तहरीर में चोरी का आरोप लगाया गया है।घटना सही पाए जाने पर युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।