पूरनपुर।पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर चार आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की।विरोध पर पिटाई लगाई।पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है।जिसका मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।आरोप है कि दूसरा पक्ष मामले में समझौते का लगातार दबाव बना रहे हैं।14 सितंबर को विवाद को लेकर आरोपी उसके घर में घुस कर गाली गलौज शुरू कर दी।विरोध करने पर पीड़ित को जमकर मारा पीटा।जिससे वह घायल हो गए।आरोप है कि आरोपी उस पर दर्ज कराए गए मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया।इंकार करने पर उसकी पुत्री को चारों युवक जबरन कमरे में खींच कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।शोर शराबा करने पर सभी आरोपी समझौता न लेने पर दुष्कर्म करने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।घटनाक्रम को लेकर खलबली मच गई।मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गांव बलरामपुर निवासी रूम सिंह,बी एम सिंह, अभिषेक यादव,विवेक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाल अशोक पाल ने बताया मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
India
पीलीभीत : घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश
पूरनपुर।पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर चार आरोपियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश की।विरोध पर पिटाई लगाई।पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उसका पुराना विवाद चल रहा है।जिसका मा
Read in your preferred language.