मेगास्टार सलमान खान ने 26 अगस्त को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने शनिवार को अपनी फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स, डायलॉग और डांस स्टेप्स का कोलाज शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- '35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आपके प्यार के लिए शुक्रिया।'
सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट सेक्शन में लिखा- 'भाईजान को इंडस्ट्री में काम करते हुए 35 साल हो गए, आपको बहुत-बहुत मुबारक।' दूसरे फैन ने लिखा- 'इसे कहते हैं भाईजान का जलवा।' तीसरे फैन ने लिखा- 'मैं बूढ़ा भी हो जाऊंगा तो भी सलमान खान हमेशा मेरे फेवरेट रहेंगे।' इसके अन्य यूजर ने लिखा- 'बॉलीवुड इंडस्ट्री में पूरे 35 साल पूरे करने के लिए बधाई और हमे एंटरटेन करने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।'
बता दें कि सलमान ने 1988 में आई फिल्म बीवी हो तो ऐसी से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में उन्होंने सपोर्टिंग रोल निभाया था। बतौर लीड सलमान पहली बार 1989 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में नजर आए थे, इस फिल्म में बॉक्स-ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।
सलमान का फिल्मी करियर काफी दिलचस्प रहा है। एक समय ऐसा आया, जब उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस लगातार पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही थीं। हालांकि, एक्टर ने हर बार जोरदार वापसी की।
2009 से लेकर 2016 तक एक्टर की ज्यादातर फिल्मों ने अच्छा कलेक्शन भी किया। चाहे व दबंग और दबंग 2 रही हो या फिर वॉन्टेड, रेडी और सुल्तान। एक्टर की सभी हिट रहीं। 2017 में सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट आई जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, इसके बाद एक्टर टाइगर जिंदा है में नजर आए, जिसने बॉक्स-ऑफिस पर 190 करोड़ की कमाई की थी।
2019 में एक्टर दबंग 3 और भारत में नजर आए। दोनों ही फिल्मों को बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 2021 में सलमान फिल्म राधे और अंतिम:द फाइनल ट्रुथ में नजर आए, दोनों ही फिल्मों को ऑडियंस से मिक्स रिव्यूज मिले। 2023 में सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान रिलीज हुई थी, हालांकि, यह फिल्म भई बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही। अब एक्टर जल्द ही टाइगर-3 में नजर आएंगे। भाईजान के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 10 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Entertainment
35 साल 35 दिन की तरह बीत गए : मेगा स्टार सलमान खान
मेगास्टार सलमान खान ने 26 अगस्त को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने शनिवार को अपनी फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स, डायलॉग और डांस स्टेप्स का कोलाज शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान
Read in your preferred language.