Monday, 14 September 2026 | 8:27 PM
India

फर्रुखाबाद :काली नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज के ग्राम मितपुरा निवासी 48 वर्षीय छविनाथ जाटव की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। छविनाथ का खेत काली नदी के किनारे हैं वह सुबह खेत पर काम करने गए हुए थे दोपहर बाद काली नदी में नहाने लगे। नहाते समय गहराई में चले जाने से डूब गए और जानवर चराने वाले युवकों ने छविनाथ को नदी में डू
Share:
फर्रुखाबाद :काली नदी में डूबने से अधेड़ की मौत
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : थाना कमालगंज के ग्राम मितपुरा निवासी 48 वर्षीय छविनाथ जाटव की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। छविनाथ का खेत काली नदी के किनारे हैं वह सुबह खेत पर काम करने गए हुए थे दोपहर बाद काली नदी में नहाने लगे। नहाते समय गहराई में चले जाने से डूब गए और जानवर चराने वाले युवकों ने छविनाथ को नदी में डूबते हुए देखा और परिजनों को जानकारी दी।
जब तक तैराक युवकों ने छविनाथ को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दरोगा अमित शर्मा ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

फर्रुखाबाद :संवाददाता धर्मवीर सिंह