फर्रुखाबाद: कांग्रेस इस बार नाम नहीं काम देख कर देगी टिकट

फर्रुखाबाद: यूपी की सत्ता से दशकों से दूर कांग्रेस इस बार टिकट वितरण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है| लिहाजा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले के प्रभारी राहुल देव चौहान नें साफ कर दिया है कि पार्टी इस बार नाम से नही काम देखकर टिकट देगी|
फतेहगढ़ क्षेत्र के भोलेपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर पंहुचे प्रदेश उपाध्यक्ष का युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें स्वागत किया| इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की| प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि कांग्रेस इस बार टिकट वितरण को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है| लिहाजा पार्टी में मंथन चल रहा है| पार्टी की नेता प्रियंका गाँधी तय समय पर टिकट की घोषणा करेंगी| उन्होंने दावा किया कि इस बार युवाओं को तरजीह दी जायेगी|
लुईस खुर्शीद के टिकट की घोषणा को बताया गलत
बीते दोनों पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद नें सदर से चुनाव लड़नें का एलान किया था| इस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि अभी तक कांग्रेस नें पूरे प्रदेश में कही भी टिकट की घोषणा नही की है|
सलमान खुर्शीद बड़े नेता है लिहाजा हो सकता है कि उन्हें टिकट वितरण के विषय में पहले से जानकारी हो लेकिन प्रदेश में अभी टिकट वितरण का अभी फाइनल नही किया गया है| उन्होंने कहा कि यदि लुईस खुर्शीद नें टिकट की घोषणा कर दी तो यह गलत है|
बूथ मजबूत वाले दावेदार को मिलेगी टिकट
प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि उनके युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी भी सदर से दावेदारी कर रहें है| लिहाजा उन्होंने साफ किया कि पार्टी काम करनें वाले दावेदार पर अपना फोकस रख रही है| जिन दावेदारों की बूथ कमेटी बन गयी है| उन्हें ही टिकट की लाइन में सबसे आगे खड़े होनें को कहा गया है|
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और वर्तमान में बीजेपी की सरकार नें जनता को कुछ नही दिया| पिछली बीजेपी की सरकार में केबल बेरोजगारी ही मिली है| जिले में 10 हजार युवा चयनित किया गया है कांग्रेस की सरकार बनेगी तो उन्हें रोजगार दिया जायेगा|
जिला उपाध्यक्ष मोहित शुक्ला, प्रभात यादव, हिलाल सफिकी, विका अग्निहोत्री, विवेक शुक्ला, अर्जुन शर्मा ,उज्जवल आदि उपस्थित रहे
फर्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह