प्रयागराज:सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और मध्यम बारिश के साथ मध्यम दर्जे का आंधी-तूफान (हवा की गति 40-60 किमी/घंटा) आने की प्रबल संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई हैं। कौशांबी, प्रतापगढ़और प्रयागराज द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
Category: उत्तर प्रदेश
कांशीराम के बाद अब अंबेडकर जयंती पर भी सपा की नजर, अखिलेश यादव ने चल दिया बड़ा दांव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज शुक्रवार (3 अप्रैल) को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि जो कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उस आवाज को दबाने का काम किया जाता है. इस सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ भी नहीं किया है, हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों. वहीं सपा चीफ अखिलेश यादव ने…
लखीमपुर खीरी : अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन 12 अप्रैल को
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोला गोकर्णनाथ नगर के नगर कार्यवाह महेंद्र नाथ पाठक ने बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर पूरे देश में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में गोला गोकर्णनाथ नगर एवं कुंभी खंड द्वारा पथ संचलन का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:00 बजे सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से होगा। पथ संचलन र्सिद्धिविनायक गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नानकचौकी, सिनेमा रोड ,शिवम कंप्लेक्स,अलीगंज रोड, अशोक चौराहा ,मोहम्मदी रोड, पुराना बाईपास,…
फर्रुखाबाद: अचानक तबीयत बिगड़ने से सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का निधन, प्रशासन में शोक की लहर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद के सिटी मजिस्ट्रेट संजय बंसल का शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके देहांत की खबर मिलते ही पूरे प्रशासनिक तंत्र में शोक की लहर दौड़ गई और अधिकारी-कर्मचारियों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय बंसल लंबे समय से उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे थे। गुरुवार को वे अवकाश लेकर फर्रुखाबाद से बाहर गए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया…
फर्रुखाबाद: लापरवाही पर सख्त कार्रवाई—कई चौकी इंचार्ज व उपनिरीक्षक लाइन हाजिर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। विवेचना में लापरवाही बरतने पर कई चौकी इंचार्ज और उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कार्रवाई के तहत प्रभारी चौकी पल्ला विजय कुमार, प्रभारी चौकी ताजपुर अनिल सिकरवार तथा प्रभारी चौकी बबना इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तैनात उप निरीक्षक अमर सिंह…
फर्रुखाबाद: हनुमान जयंती पर विश्व हिंदू महासंघ का भव्य सुंदरकांड पाठ, संगठन मजबूती का लिया संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 अप्रैल 2026 जनपद में श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ द्वारा सदर तहसील उपाध्यक्ष हर्ष राजपूत के आवास, आवास विकास कॉलोनी में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी महाराज के सुंदरकांड का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी जयघोषों…
जौनपुर :जिलाधिकारी द्वारा फसल की कटाई प्रयोग का किया गया निरीक्षण, उपज का हुआ आकलन
जौनपुर : जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा जनपद में संचालित फसल कटाई (क्रॉप कटिंग) कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा तहसील सदर के ग्राम महरूपुर के कृषक हरिश चन्द्र के रेंडम चयनित गाटा नम्बर 1798 में गेहूं फसल की सीसीई एग्री एप के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। फसल कटाई प्रयोग में रेंडम चयनित गाटा नम्बर में 10×10×10 मीटर के समबाहु त्रिभुज से 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में कटाई कराई गई, जिसमें 18…
जौनपुर :राजस्व निरीक्षक के सेवानिवृत होने पर अंगवस्त्र और पुष्प देकर दी गई विदाई
जौनपुर :राजस्व निरीक्षक के सेवानिवृत होने पर दी गई विदाई जौनपुर।जनपद के सदर तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक राम विशाल पटेल के सेवानिवृत होने पर उन्हें विदाई दी गई। इस दौरान अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह के दौरान सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने उनके योगदान को सराहा। इस मौके पर मनीष पटेल, रवि रंजन सिंह, संदीप गिरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। श्री पटेल बीते 31 मार्च 2026 को अपने पद…
लखीमपुर खीरी : शरद गुप्ता सोनू को कंजा बरम बाबा का प्रबंधक बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर
गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मोहम्मदी रोड स्थित कंजा बरम बाबा देव स्थान का शरद कुमार गुप्ता सोनू को प्रबंधक बनाए जाने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शरद कुमार गुप्ता को कंजा बरम बाबा स्थान के नवनियुक्त प्रबंधक बनाए जाने पर स्थानीय श्रद्धालुओं और लोगों ने हर्ष जताया है। लोगों का मानना है कि इससे मंदिर की व्यवस्था में सुधार होगा और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर प्रवीण गुप्ता, राजीव गुप्ता सहित स्थानीय लोगो ने नवनियुक्त प्रबंधक को हार्दिक बधाई और…
प्रयागराज: भारत की जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न
प्रयागराज 02 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को एनआईसी कक्ष में भारत की जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के सम्बंध में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया की यह भारत की पहली ऐसी जनगणना होगी, जिसमें जनगणना आंकड़ो का संग्रहण डिजिटल उपकरणों/माध्यमो से किया जायेगा। प्रगणको द्वारा विशिष्ट मोबाइल एप्लीकेशन का प्रयोग करते हुये परिवारों से आंकड़ो का संग्रहण स्वयं स्मार्टफोन पर किया जायेगा। इसके साथ ही परिवारो को एक निर्दिष्ट वेब पोर्टल के माध्यम…
प्रयागराज: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में गेहूँ खरीद, भंडारण व्यवस्थाओं एवं सीएमआर संप्रदान की समीक्षा बैठक संपन्न,
मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में गेहूँ खरीद, भंडारण व्यवस्थाओं एवं सीएमआर संप्रदान की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में यह अवगत कराया गया कि गेहूँ खरीद का कार्य 30 मार्च से प्रारंभ हो चुका है। इस पर निर्देशित किया गया कि सभी क्रय संस्थाएं अपने-अपने केंद्रों पर स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता, बैनर, स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक कांटे, पावर डस्टर, नमीमापक यंत्र एवं एनालिसिस किट आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि गेहूँ क्रय कार्य…
लखीमपुर खीरी : थाना शारदानगर पुलिस द्वारा मंगलसूत्र चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में दिनांक 01.04.2026 दिन गुरुवार को थाना शारदानगर पुलिस द्वारा, दिनांक 31.03.2026 को बालाजी मन्दिर, कस्बा शारदानगर में चोरी हुए मंगलसूत्र के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर वादी पवन कुमार पुत्र सुरेश कुमार बरसोला कलां थाना तिकुनियां लखीमपुर खीरी…
फर्रुखाबाद में “हर्ष मेडिकल एजेंसी” का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज बाईपास रोड, बुद्ध नगर (नगला खैरबंद) स्थित “हर्ष मेडिकल एजेंसी” का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। इस प्रतिष्ठान के उद्घाटन पर श्री महेंद्र शाक्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और दूरदर्शिता का प्रतीक है। स्थानीय लोगों ने आशा व्यक्त की कि…
फर्रुखाबाद: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026: मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी, 10 अप्रैल को होगा प्रकाशन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान कुल 2,70,370 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, जिनकी सुनवाई भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप…
फर्रुखाबाद में सिटी गैस नेटवर्क का विस्तार तेज, PNG कनेक्शन के लिए मोहल्लावार कैंप लगेंगे
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) नेटवर्क के विस्तार और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में CGD कार्य के लिए एचपीसीएल (HPCL) कंपनी को नामित किया गया है, जो पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रही है। वर्तमान में…
फर्रुखाबाद में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं विवेचकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और धरपकड़…
फर्रुखाबाद:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पाक्सो एक्ट में कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कमालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मु0अ0सं0 77/2026 में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर आरोप दर्ज हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में की गई। थाना कमालगंज पर पंजीकृत मुकदमे में अभियुक्त वीरेन्द्र उर्फ आकाश पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम…
फर्रुखाबाद: लूट कांड का खुलासा, 2 अभियुक्त गिरफ्तार—तमंचा, कारतूस व लूटा गया सामान बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, पर्स के साथ एक अवैध तमंचा और 315 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। घटना का विवरण: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्नौज जनपद के समधन…
फर्रुखाबाद: अमृतपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना अमृतपुर में दर्ज मुकदमा…
लखनऊ: यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक भर्तियां होंगी, सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश—कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर जोर
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में भर्ती प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन सेवाओं और पुलिस आधुनिकीकरण को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 81,000 से अधिक पदों पर पुलिस भर्ती की जाएगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में मेरिट, आरक्षण, पारदर्शिता और समयबद्धता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
