फर्रुखाबाद:हृदयाघात के पीछे आयुर्वेदिक रहस्य , 3000 वर्ष पुरानी बुद्धिमत्ता जो आज भी जान बचाती है!

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 आधुनिक चिकित्सा विज्ञान ने भले ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) के इलाज में कई तकनीकी प्रगति कर ली हो, लेकिन 3000 वर्ष पहले हमारे आयुर्वेदिक ऋषियों ने इसके असली कारण और उपचार की गहराई को समझ लिया था। महर्षि वाग्भट द्वारा रचित महान आयुर्वेदिक ग्रंथ ‘अष्टांग हृदयम’ में स्वास्थ्य और रोगों के 7,000 से अधिक सूत्रों में हृदय रोग का सटीक कारण और उसका प्राकृतिक उपचार बताया गया है — वह भी उस युग में जब आधुनिक चिकित्सा का नाम तक नहीं था। 💔…

फर्रुखाबाद में स्वदेशी उत्पादों की चमक: जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 में उमड़ा उत्साह

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अक्टूबर 2025 मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चल रहे जनपद स्तरीय ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला का आज चौथा दिन क्रिश्चन कॉलेज ग्राउंड, फर्रुखाबाद में हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। 9 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। आज के कार्यक्रम में विधायक अमृतपुर श्री सुशील शाक्य, भा०ज०पा० जिलाध्यक्ष श्री फतेहचन्द्र वर्मा, संयोजक श्री डी०एस० राठौर (जिला महामंत्री), श्रीमती रश्मि दुबे (जिला उपाध्यक्ष भा०ज०पा०), श्रीमती अनुराधा दुबे (ब्लॉक प्रमुख…

बदायूं : कुष्ठ रोगियों को स्काउट संस्था ने बांटा दैनिक उपयोग का सामान और भोजन

भारत स्काउट और गाइड संस्था के तत्त्वावधान में कछला स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर स्थित दोनों ओर के कुष्ठाश्रमों में 105 कुष्ठ रोगियों को दैनिक उपयोग का सामान और पौष्टिक भोजन वितरित किया गया। स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर स्काउट टीम को रवाना किया। जिला मुख्यालय आयुक्त प्रेमपाल सिंह, महीपाल सिंह, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) मोहम्मद असरार ने कुष्ठाश्रम में कुष्ठ रोगियों को नहाने व कपड़े धोने का साबुन, चाय की पत्ती, पट्टियां आदि वस्तुएं प्रदान कीं। तजा…

धौलेड़ा की अंजू यादव बनीं प्रेरणा की मिसाल , संघर्षों के बीच रचा सफलता का इतिहास, बनीं DSP

हरियाणा:(द दस्तक 24 न्यूज़) , कहते हैं कि अगर हौसला बुलंद हो तो कोई मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकता। हरियाणा के छोटे से गाँव धौलेड़ा से निकलकर अंजू यादव ने यह साबित कर दिखाया। गरीबी, घरेलू जिम्मेदारियों, सामाजिक ताने और विरोध के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को टूटने नहीं दिया और आज वे DSP (उप पुलिस अधीक्षक) बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन गई हैं। अंजू यादव की कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। गाँव के सरकारी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई…

प्रयागराज: स्वदेशी मेले में खरीददारों की भीड़, शाम को लोक गायन से कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया

उ०प्र० इण्टरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर जनपद प्रयागराज में भारत स्काउट एण्ड गाइड इण्टर कालेज, ममफोर्डगंज, प्रयागराज में लगे स्वदेशी मेला प्रदर्शनी में आज दिनांक 11.10.2025 को प्रदर्शनी में स्थानीय विशिष्ट उत्पादों के स्टॉलों पर आगन्तुको की अत्यधिक भीड़ रही। कालीन उत्पाद, केला प्रसंस्करण, ऑवला प्रसंस्करण उत्पाद, मसाला उत्पाद, हैण्डमेड उत्पादों आदि की अच्छी बिक्री हुई, जिससे स्टालधारकों में काफी उत्साह रहा। उ‌द्घाटन के बाद से ही दर्शकों में स्वदेशी मेला प्रदर्शनी को लेकर उत्साह बना रहा। प्रदर्शनी में नित्य सायं 07:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन…

हरियाणा में बढ़ती हलचल — IPS आलोक मित्तल होंगे नए DGP?

हरियाणा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 पुलिस महकमे में एक बड़ा बदलाव संभव है। राज्य में IPS अधिकारी यूपी पूरन कुमार की आत्महत्या को लेकर उपजे विवाद और आरोपों के बाद सरकार को भारी दबाव का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक मित्तल (1993 बैच, हरियाणा कैडर) को नया कार्यवाहक DGP (अभिनियुक्त) बनाने की चर्चा तेज हो गई है।  य. पूरन कुमार, हरियाणा के वरिष्ठ IPS अधिकारी, 7 अक्टूबर 2025 को चंडीगढ़ स्थित अपने घर में मृत पाए गए। प्रारंभिक रिपोर्टों में यह मामला…

जौनपुर/शम्भूगंज :जन अधिकार पार्टी के जिला प्रभारी भूपेंद्र कुमार मौर्य ने चाचा राजनाथ मौर्य के मृत्यु पर तेरहवीं का बहिष्कार कर शांति पाठ का किया आयोजन

जौनपुर :जन अधिकार पार्टी के जौनपुर जिला प्रभारी भूपेंद्र कुमार मौर्य के चाचा राजनाथ मौर्य जी का गुरुवार को ह्रदयघात से असामायिक निधन हो था।जिनकी आज सामाजिक कुरीति तेरहवी का बहिस्कार करते हुए शांति पाठ का आयोजन दिन में बारह बजे उनके आवास पर किया गया कार्यक्रम में मौर्य समाज के नेता और सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सभी संघठनो के लोग और हजारों की संख्या में उपस्थित लोगो ने स्वर्गीय राजनाथ मौर्य जी को श्रद्धांजलि दी और साथ परिवार की तेरहवीं जैसी कुरीति का बहिस्कार करने की पहल की सराहना…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिला शक्ति टीम द्वारा सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज गोला की छात्राओं को किया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ,(द दस्तक 24 न्यूज़) पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला के नेतृत्व में शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत Run For Empowerment (मैराथन) का रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरी (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद स्तर पर “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी एवं प्रशिक्षु आईएएस सुश्री मनीषा धर्वे द्वारा हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइन से मैराथन को रवाना किया गया। इस “Run For Empowerment (मैराथन)” में महिला आरक्षियों, स्कूल व कॉलेज की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा सक्रिय रूप से भाग…

लखनऊ:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर नवयुग कन्या महाविद्यालय में ‘रामायण में मानवीय मूल्य’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 नवयुग कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र नगर, लखनऊ के संस्कृत विभाग तथा ग्लोबल संस्कृत फोरम, लखनऊ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में “रामायण में मानवीय मूल्य” विषय पर एक दिवसीय ई-राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन तरंग माध्यम के जरिए किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ संयोजिका एवं सह-आचार्या डॉ. वंदना द्विवेदी द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर बलबहादुर त्रिपाठी, निदेशक, शोध पीठ, बुंदेलखंड…

फर्रुखाबाद:थाना अमृतपुर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना अमृतपुर की एंटी रोमियो टीम एवं महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुम्हरोर में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असुरक्षित परिस्थिति में वे तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। टीम ने…

फर्रुखाबाद:थाना कादरी गेट पुलिस ने सिविलियन विद्यालय लिंजीगंज में छात्राओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत थाना कादरी गेट की मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा सिविलियन विद्यालय, लिंजीगंज में बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर टीम ने छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार, और आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों से मदद ली जा सकती है। टीम ने…

फर्रुखाबाद:थाना मऊदरवाजा पुलिस ने शांति निकेतन जूनियर हाई स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा की महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा Shanti Niketan Junior High School, बाजरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दल की महिला उपनिरीक्षक एवं कर्मियों ने विद्यालय की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, और कानूनी अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों की सहायता ली जा सकती है। टीम ने छात्राओं को महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों…

फर्रुखाबाद:थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम सिरौली में महिलाओं को किया गया जागरूक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 महिला सुरक्षा विशेष दल, थाना नवाबगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत वृद्धाश्रम सिरौली क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दल के सदस्यों ने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला शक्ति केंद्र 181 जैसे सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और इनके उपयोग के तरीके समझाए। साथ ही आत्मरक्षा और…

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की पहल

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2025 महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जिलाधिकारी फर्रुखाबाद श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह ने आज वन स्टॉप सेंटर फतेहगढ़ का भ्रमण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उन्हें कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन सेवाओं (1090, 181, 112 आदि) तथा आत्मरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि “महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की सर्वोच्च…

सीतापुर:जिलाअध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन तहसील मिश्रित इकाई की सम्पन्न हुई तीसरी बैठक ?

मिश्रित / शनिवार 11 अक्टूबर को कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई तहसील मिश्रित की तीसरी बैठक का जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजन सम्पन्न हुआ । आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मिश्रित शैलेन्द्र कुमार मिश्र , सीओ आलोक प्रसाद , चौरासी कोसीय परिक्रमा मेला अध्यक्ष पहला आश्रम के महंत नारायण दास जी महराज , नैमिष आश्रम के हरिहरानंद जी महराज ने भाग लिया । बैठक में पधारे सभी अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।…

फर्रुखाबाद:अनियमितता के आरोप में फैजबाग चौकी इंचार्ज निलंबित, एसपी ने की सख्त कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 जिले की पुलिस व्यवस्था में अनुशासन बनाये रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने फैजबाग चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार को अनियमितता बरतने और अवैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार पर आरोप था कि उन्होंने खनन से जुड़े वाहनों की चेकिंग के नाम पर अवैध रूप से रूपयों की वसूली की। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए थे। मामले की…

फर्रुखाबाद: दीपावली पर्व पर आतिशबाजी हेतु सुरक्षा दिशा-निर्देश ,डीएम व एसपी ने की गोष्ठी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में परम्परागत रूप से प्रयोग की जाने वाली आतिशबाजी को जनसुरक्षा की दृष्टि से नियंत्रित एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि आतिशबाजी केवल खुले मैदानों में, आबादी क्षेत्र से बाहर, टीनशेड लगाकर की…

फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च, जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्रान्तर्गत कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसपी आरती सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या शांति भंग करने वाली गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन को भरोसा दिलाया कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी…

फर्रुखाबाद में लोक सेवा आयोग की प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तैयारी पूरी, जिलाधिकारी ने दी आवश्यक निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2025 आगामी सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा.) परीक्षा-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जनपद के सभी 16 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं लोक सेवा आयोग द्वारा नामित पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। बैठक…