बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में 28 दिन बीत जाने के बाद भी दबंगों पर कोई नहीं हुई कार्रवाई।

आंवला – 06 अगस्त 2025 को तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर में खेत पर गये युवक को घेर कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसकी एक वीडियो भी सोशल मिडिया में जमकर वायरल भी हुआ था। जिसमें पीड़ित के साथ गाली-गलौज मारपीट का विडिओ की सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पीड़ित ने थाना सिरौली पुलिस से भी। शिकायत की थी । जिसमें बताया गया था , कि थाना सिरौली के गांव देवसरा उर्फ संग्रामपुर निवासी रामेश्वर ने…

लखनऊ में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, कई राज्यों में कर चुका था ठगी।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 राजधानी लखनऊ में पुलिस ने खुद को IAS अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सौरभ त्रिपाठी के रूप में हुई है, जो चेकिंग के दौरान रौब झाड़ने की कोशिश कर रहा था। वजीरगंज पुलिस की कार्रवाई मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कारगिल शहीद पार्क के पास चेकिंग के दौरान सौरभ को पकड़ा। वह खुद को IAS बताकर विशेषाधिकार दिखाने की कोशिश कर रहा था। गाड़ियों और पास भी निकले फर्जी…

अपर जिलाधिकारी ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है

प्रयागराज,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने बताया है कि अधिशाषी अभियन्ता, लोअर खण्ड आगरा नहर, आगरा एवं अधिशाषी अभियन्ता, बाढ कार्य खण्ड, प्रयागराज के द्वारा अवगत कराया है कि चम्बल नदी का जलस्तर पिनाहट दिनांक 04.09.2025 को अपरान्ह 11.00 बजे 123.00 मीटर होने का पूर्वानुमान है, जिससे जनपद प्रयागराज के यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने की प्रबल सम्भावना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित समस्त आवश्यक कार्यवाही तत्काल पूर्ण कराते हुए युद्ध स्तर की तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। द दस्तक…

अलीगढ़: पति के उकसावे पर विवाहिता ने छत से कूदकर दी जान देने की कोशिश, हालत गंभीर

अलीगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश गृह क्लेश से परेशान एक विवाहिता ने गुरुवार को अलीगढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि विवाहिता अर्चना ने अपने पति सोनू से विवाद के बाद छत से छलांग लगा दी। हैरानी की बात यह रही कि उसका पति उसे रोकने के बजाय उकसाता रहा और मोबाइल पर वीडियो भी बनाता रहा। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार पति सोनू बार-बार पत्नी से कहता रहा – “कूद… कूद… मर के दिखा”। पति की इन बातों से आहत…

प्रयागराज : जिलाधिकारी द्वारा रामनगर मेजा स्थित शीतला हास्पिटल का निरीक्षण करते हुए ,आशीष दूबे की शिकायत के आधार पर सील कर दिया गया ।

दिनांक-03.09.2025 को जिलाधिकारी महोदय से प्राप्त निर्देश के क्रम में अधोहस्ताक्षरी की टीम द्वारा रामनगर मेजा स्थित शीतला हास्पिटल का निरीक्षण करते हुए श्री आशीष दूबे की शिकायत के आधार पर सील कर दिया गया । उक्त प्रकरण की जाँच हेतु गठित टीम के समक्ष शीतला हास्पिटल के चिकित्सकों द्वारा बयान न देने के कारण उक्त हास्पिटल को सील कर दिया गया । सहायक पुलिस आयुक्त मेजा के पत्र का संज्ञान ग्रहण करते हुए रॉयल हास्पिटल मेजा खास का निरीक्षण किया गया किन्तु हास्पिटल में मिली खामियों के मद्देनजर उक्त…

पीलीभीत: बाढ़ आने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल हुई बर्बाद।

पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा के गांव ईसापुर, कुर्रैया कलां, तुलापुर,मार, इरादतपुर पगार ,नवदिया पगार , तिलसंडा सहित कई गांवों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से किसानों को बड़ा झटका लगा है। लगातार बारिश होने से नदी में बाढ़ आ गई।नदी साइट की फसलें पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिससे किसानों को बहुत नुक्सान हुआ है।यहां मुख्य रूप से गन्ना व धान केवल दो प्रकार की ही फसलें होती हैं।अब यहां के सारे किसानों को इस बारे में बड़ी चिंता सताए जा रही है कि आगे क्या होगा।

फर्रूखाबाद में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को लेकर बैठक आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण संबंधी एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में चिन्हित सभी अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रत्येक ग्राम प्रधान से उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, सोता बहादुरपुर में सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एक आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कराए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), सभी खंड…

फर्रूखाबाद: गैंगेस्टर एक्ट में दो अपराधियों को सजा, अपराधियों में हड़कंप

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। फर्रूखाबाद की स्पेशल गैंगेस्टर एक्ट कोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों को सजा सुनाई है। भगवानदीन उर्फ भग्गू को 6 साल की सजा जनपद कन्नौज के थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र के जगतपुर निवासी भगवानदीन उर्फ भग्गू पुत्र मिथौरी कंजड़, जो वर्तमान में महरूपुर रावी थाना कमालगंज, फतेहगढ़ में रह रहा था, पर वर्ष 1997 में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना कमालगंज में मु0अ0सं0…

फर्रुखाबाद: गणेश प्रतिमा विसर्जन पर बसों का रूट डायवर्जन, जानिए वैकल्पिक मार्ग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 भगवान श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व के चलते जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए रोडवेज बसों के रूट में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था 04 सितंबर 2025 से 07 सितंबर 2025 तक लागू रहेगी। क्यों किया गया डायवर्जन? गणेश विसर्जन परंपरागत रूप से पुरानी घटियाघाट से वन चेतना पांचालघाट तक मुख्य मार्ग से होता है। लाखों श्रद्धालु प्रतिमा विसर्जन के लिए यहां पहुंचते हैं। इसी बीच, NHAI द्वारा पुल की मरम्मत का कार्य भी जारी है। ऐसे में…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने कराया साइबर अपराध रोकथाम का ऑनलाइन प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितंबर 2025 साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज थाना कनेक्ट प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण @I4C_India अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से संपन्न हुआ, जिसमें जनपद फतेहगढ़ के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को साइबर अपराध की रोकथाम से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में साइबर अपराध रोकथाम हेतु पोर्टल, संबंधित कानून और नियम, तथा बेस्ट प्रैक्टिसेस की जानकारी साझा की गई। अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार आमजन को जागरूक करके और…

बिजनौर में नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह बताई जा रही वजह।

बिजनौर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजकुमार सिंह 42 वर्ष ने बुधवार सुबह अपने सरकारी आवास पर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रशासनिक अमले में हड़कंप घटना की सूचना मिलते ही डीएम जसजीत कौर और एसपी अभिषेक झा अस्पताल और आवास पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील…

फर्रुखाबाद: उधारी के पैसे मांगना चाय दुकानदार को पड़ा भारी, दबंगों ने की पिटाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में एक चाय दुकानदार को उधारी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। घटना बुधवार रात करीब 7:50 बजे शीश महल मस्जिद बीबीगंज के पास हुई, जहां कुछ युवकों ने दुकानदार से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित सोहेल पुत्र मोहम्मद सगीर, निवासी दीवान मुबारक दक्षिण, बीबीगंज बाजार में चाय का होटल चलाते हैं। बुधवार शाम को अर्पित गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता ने दुकान से चाय मंगवाई। जब दुकानदार ने चाय…

पीलीभीत: ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान जी द्वारा जनता को किया जा रहा गुमराह।

पीलीभीत: तहसील बीसलपुर के ब्लाक बिलसंडा की ग्राम पंचायत कुर्रैया कलां के गांव ईसापुर में सचिव व प्रधान द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। यह मामला ईसापुर गांव के एक रास्ते का है जो कई बरसों से कच्चा पड़ा है। बरसात में इस रास्ते में बहुत कीचड़ हो जाती हैं। सभी को निकालने में बड़ी कठिनाई होती हैं। इस रास्ते के बारे में कई बार सभी ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत के सचिव व प्रधान जी से कहा मगर इन लोगों ने यह कहकर हमेशा टाल दिया कि…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ IIT कानपुर के ‘समन्वय’ कार्यक्रम में हुए शामिल।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर द्वारा आयोजित ‘समन्वय’ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते लगभग छह दशकों में IIT कानपुर ने देश को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा और पहचान दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि IIT कानपुर न केवल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहा है, बल्कि यह देश के नवाचार और शोध का भी आधारस्तंभ है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त…

कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को चोरी किए गए माल और नकदी समेत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक प्रताप अजेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम उदैतापुर से अर्जुन उर्फ मोनू पुत्र रामशंकर (उम्र 26 वर्ष) और सूरज उर्फ विकास पुत्र रामशंकर…

फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने वर्चुअल जनसुनवाई कर सुनी आम जनता की समस्याएँ।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक थाना…

फर्रुखाबाद:राजकीय संप्रेषण गृह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाई गई संतोषजनक।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 03 सितम्बर 2025 आज जनपद न्यायाधीश फर्रुखाबाद, आदरणीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ द्वारा राजकीय संप्रेषण गृह, किशोर फर्रुखाबाद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था का वातावरण स्वच्छ और सुव्यवस्थित पाया गया। अधिकारियों ने किशोरों के लिए बनाए गए खेलकूद स्थल, शयन कक्ष और अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। साथ ही उचित स्थानों पर लगाए गए वेंटिलेशन व एडजेस्ट फैन की स्थिति की भी जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई।…

कासगंज : पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय में मनाई गई

दिनांक 3 दिसंबर सितंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्रीपंडित कमलापति त्रिपाठी जी जन्म जयंती शहर कांग्रेस कमेटी कैंप कार्यालय चंदन नगर में राजेंद्र कश्यप जी के नेतृत्व में मनाई गई राजेंद्र कश्यप जी ने कहा प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इस दौरान हुए असहयोग आंदोलन तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया पंडित कमलापति त्रिपाठी एक महान राजनेता के साथ प्रसिद्ध लेखक और पत्रकार थे भारत सरकार मैं रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने नेटवर्क के सुधार…

पीलीभीत: लगातार बारिश से टूट रही सड़क, टूट रही सड़क पर दुर्घटना होने की संभावना।

बिलसंडा: लगातार हो रही बारिश से सड़क टूट रही, टूट रही सड़क पर आने -जाने वाले वाहनो जैसे कार, ट्रेक्टर -ट्राली,बस, ई-रिक्शा आदि छोटे-बड़े वाहनो के साथ दुर्घटना होने की संभावना बन रही है।यह सड़क मकसूदापुर चीनी मिल नदी पुल व बिलसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुर्रैया कला में शराब भट्टी के बीच से ईसापुर,रूरिया घुरिया,तिल्ली होती हुई पूरे क्षेत्र में जाती है।बल्कि ज्यादा तर इसी सड़क से किसानों का गन्ना चीनी मिल को जाता है।

पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जान, समय पर दिया सीपीआर।

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 सितंबर 2025 पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता ने मंगलवार को एक व्यक्ति की जान बचा ली। मामला मुलगंज चौराहे का है, जहां 2 सितंबर 2025 को एक व्यक्ति (नाम/पता अज्ञात) अपनी पत्नी के साथ ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहा था। इस दौरान अचानक उसे कार्डियक अटैक आया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी बाकरमंडी, उपनिरीक्षक रोहित तोमर (थाना मुलगंज) ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से व्यक्ति…