फर्रुखाबाद: लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने दिए निर्देश, युवा उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं में शामिल उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के लंबित ऋण आवेदनों की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला बैंक समन्वयक, अग्रणी जिला प्रबंधक (बैंक ऑफ इंडिया), प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन, परियोजना अधिकारी डीआरडीए, जिला उद्यान अधिकारी तथा जिला…

इटावा: निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का किया गया वितरण

विकास खंड ताखा के कंपोजिट विद्यालय बकौली में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और कार्य पुस्तिकाएं वितरित की गई। इन किताबों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकें शामिल हैं। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिले।प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर के द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा सत्र के प्रारंभ में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करा दी गई।अब पढ़ाने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।निर्धारित कलेंडर के अनुसार कोर्स पूरा हो जायेगा।बताया कि कक्षा 1-2 के…

पीलीभीत: पीलीभीत में 42 सड़कों तथा नदी के पुल को मिली मंजूरी।

पीलीभीत:पीडब्लूडी गन्ना के बाद आर ई एस की 42 सड़के माननीय पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार जितिन प्रसाद की पैरवी पर स्वीकृत हुई हैं।जिनके निर्माण के लिए 1241 लाख रुपए भी जारी कर दिया गया है।इन सड़कों की लंबाई 37 .36 किलोमीटर है।इनमें 15 सड़के बरखेड़ा 12 सड़के सदर 10 सड़के पूरनपुर और 5 सड़के बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरुप पटेल ने कहा की दर्जनों सड़कें मार्च में ही श्री जितिन प्रसाद के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर…

देवरिया:राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट 2026 के समर्थन में हजारों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया

राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन एक्ट 2026 के समर्थन में हजारों लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को प्रेषित किया।ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल सामाजिक न्याय, समानता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है। इसी क्रम में यूजीसी द्वारा 13 जनवरी 2026 को जारी किए गए रेगुलेशन का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की…

सम्यक पार्टी के बुंदेलखंड कार्यालय का शुभारम्भ

सोमवार को झांसी के अयोध्या पुरी कॉलोनी में सम्यक पार्टी के बुंदेलखंड कार्यालय का शुभारम्भ हुआ। कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. के. मौर्य, राष्ट्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद शाक्य, राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह, राष्ट्रीय सचिव सह बुंदेलखंड प्रभारी मनोहर बौद्ध, राष्ट्रीय सचिव आशाराम, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जवाहर लाल, जिला महासचिव सह कार्यालय प्रभारी ब्रम्ह दत्त झा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, सामाजिक चिंतक और जागरूक जन उपस्थित रहे। भगवान बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पण, बाबासाहेब…

फर्रुखाबाद: भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया, जिसके बाद मिष्ठान वितरण और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, डॉ. भूदेव सिंह सहित कई वरिष्ठ…

फर्रुखाबाद: राजराजेश्वरी देवी की जयंती पर लोहिया अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, भजन-कीर्तन का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की माता राजराजेश्वरी देवी की जन्म जयंती के अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा जनपद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया गया। इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों को फल बांटे गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम नेकपुर कला (इटावा-बरेली) एवं मशीनी चौराहा, आश्रम रोड फर्रुखाबाद शाखा के तत्वावधान में किया गया। संस्था के…

कन्नौज:स्मार्ट मीटरों की गड़बड़ी पर भड़के किसान, भाकियू (किसान) ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 छिबरामऊ क्षेत्र में लगाए गए स्मार्ट मीटरों में आ रही लगातार गड़बड़ियों और विद्युत विभाग की कार्यशैली से नाराज भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने अब खुलकर विरोध का बिगुल फूंक दिया है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने स्मार्ट मीटर और बिजली आपूर्ति से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं को उजागर किया। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली खपत की…

फर्रुखाबाद: 30 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य, वरना सम्मान निधि समेत सभी योजनाओं से वंचित रहेंगे किसान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 जिले में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री (किसान पहचान पत्र) को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 30 अप्रैल 2026 तक जिन किसानों ने रजिस्ट्री नहीं कराई, वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाएंगे। जिले में अब तक 1,64,634 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि अभी भी 39,743 किसान इस प्रक्रिया से बाहर हैं। ऐसे किसानों को जोड़ने के लिए प्रशासन द्वारा 6 अप्रैल 2026 से…

फर्रुखाबाद: अग्निवीर भर्ती 2027: आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सेना भर्ती कार्यालय बरेली द्वारा अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 10 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी इस तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि लिखित परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इससे जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर उपलब्ध…

फर्रुखाबाद:“पुलिस केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा का भी नाम है” – अपर पुलिस अधीक्षक का संवेदनशील कदम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय एवं मानवता से परिपूर्ण उदाहरण सामने आया, जब अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए दिव्यांग फरियादियों की समस्या को प्राथमिकता दी। जनसुनवाई के समय जब अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, तभी उनकी नजर ऐसे दिव्यांग फरियादियों पर पड़ी, जो शारीरिक असमर्थता के कारण कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थे। यह देखते ही उन्होंने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए स्वयं कार्यालय से बाहर आकर फरियादियों…

फर्रुखाबाद:शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मान्या यादव सम्मानित, जिले का नाम किया रोशन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 जनपद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा निवासी बलराम सिंह यादव की पुत्री मान्या यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। मान्या यादव को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर मान्या की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सम्मान समारोह…

फर्रुखाबाद:अस्वस्थता होने के बावजूद नहीं रुका सम्मान: कामरेड कर्मवीर शाक्य को घर पहुँचकर मिला “समाज शिरोमणि सम्मान”

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव एवं सामाजिक सम्मेलन 22 मार्च 2026 को नवभारत सभा भवन, ठंडी सड़क फर्रुखाबाद में भव्य रूप से संपन्न हुआ था। इस अवसर पर समाज के कई विशिष्ट एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को “समाज शिरोमणि सम्मान” से अलंकृत किया गया। सम्मान स्वरूप पगड़ी, पंचशील पट्टिका, सम्मान पत्र, अशोक स्तंभ एवं भगवान बुद्ध का चित्र भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, रघुवर दयाल मौर्य और लाला विजय बहादुर कुशवाहा जैसे गणमान्य लोग…

आजमगढ़ में दुग्ध विकास को मिली नई गति, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अवशीतन केंद्र का उद्घाटन

आजमगढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अप्रैल 2026 योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद आजमगढ़ में दुग्ध विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री बाबा गोरखनाथ कृपा दुग्ध उत्पादक संस्था, गोरखपुर के विस्तार के अंतर्गत नवनिर्मित दुग्ध अवशीतन केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मोबाइल वेटरनरी यूनिट तथा कृत्रिम गर्भाधान सेवा के अवशीतन केंद्र का भी शुभारंभ किया। इन सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के पशुपालकों को आधुनिक सुविधाएं…

यूपी: ओबीसी के साथ दलितों पर फोकस करेगी कांग्रेस, जगजीवन राम के बाद अब फुले की जयंती पर होंगे आयोजन

कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की जयंती मनाने के बाद अब 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले की जयंती पूरे प्रदेश में मनाई जाएगी। प्रदेश मुख्यालय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजन होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। कांग्रेस की रणनीति है कि किसी न किसी तरह से दलित वोटबैंक को अपने पाले में किया जाए। इसके लिए वह निरंतर दलितों के बीच संवाद कर रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय…

कासगंज: एनसीआर टी पाध्यपुस्तकों के अनुपालन में कड़ा निर्देश कार्यवाही को तैयार रहे

जनपद में संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह पुनः स्पष्ट किया जाता है कि शासन एवं प्रशासन द्वारा पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है कि विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी की निर्धारित पाठ्यपुस्तकें ही संचालित की जाएँ। किसी भी स्थिति में निजी स्वार्थ अथवा मनमाने ढंग से अन्य पुस्तकों का प्रयोग स्वीकार्य नहीं होगा। यह ज्ञात हुआ है कि कुछ विद्यालयों द्वारा अब भी निर्धारित दिशा-निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपनी सुविधा एवं लाभ के अनुसार अन्य पुस्तकों का प्रयोग किया जा रहा है, जो पूर्णतः अनुचित एवं…

कासगंज :-जिलाधिकारी प्रणव सिंह की अध्यक्षतामे कलेक्ट सभागार में खरीद प्रशिक्षण कार्यशालाआयोजित हुई

समस्त केन्द्र प्रभारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार किसानों से सम्पर्क करते हुए तेजी से खरीद करना सुनिश्चित करे-डीएम। कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में गेहँू खरीद प्रशिक्षण/कार्यशाला कलेक्टेªट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद उपस्थित रहे।बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा जनपद में गेहूॅ खरीद का लक्ष्य 26500 मी0टन निर्धारित किया गया है। रबी विपणन वर्ष 2025-26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रू0 प्रति कु0, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2026-27 में 2585 प्रति कु0 निर्धारित किया…

बेमौसम ओलावृष्टि, एवं आकाशीय बिजली से हुई व्यापक तबाही के चलते किसानों को मिले आर्थिक सहयोग : अजय राय

उत्तर प्रदेश में विगत 2 सप्ताह में बेमौसम ओलावृष्टि, एवं आकाशीय बिजली से हुई व्यापक तबाही के चलते कई जिलों में नागरिकों की मृत्यु तथा किसानों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय , पूर्व मंत्री ने, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रदेश के प्रभावित किसानों और मृतक नागरिकों के परिजनों को तत्काल राहत एवं मुआवजा प्रदान कराए जाने की मांग की .

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई क्षेत्राधिकारियों के तबादले।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 अप्रैल 2026 जनपद में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस उपाधीक्षकों (क्षेत्राधिकारियों) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर नई तैनाती की गई है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। 🔹 किस अधिकारी का कहाँ हुआ तबादला 1. श्री अमरपाल सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अब उन्हें क्षेत्राधिकारी लाइंस/कार्यालय से…

लखीमपुर खीरी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला गोकर्णनाथ के राजेंद्र गिरी मैरिज लॉन में गोला नगर और कुंभी मण्डल के प्रशिक्षण महाभियान के समापन सत्र में गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, सेवा भाव, अनुशासन तथा राष्ट्रहित के प्रति समर्पण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने यह स्पष्ट किया कि हमारी विचारधारा जमीनी स्तर पर निरंतर मजबूत हो रही है। इस प्रशिक्षण महाअभियान…