डलमऊ संवाददाता-योगेन्द्र मौर्य डलमऊ रायबरेली: नगर पंचायत डलमऊ कहने को तो आदर्श नगर पंचायत है किंतु उसकी स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुराई बाग चौराहे जोकि डलमऊ का व्यस्ततम चौराहा है वहां पर कोई भी जल निकासी की व्यवस्था नहीं है मुख्य चौराहे पर स्थित एटीएम एवं जन सेवा केंद्र के सामने 10 दिन से ज्यादा जलभराव होकर जलाशय बन गया है और वहां आने जाने के लिए लोगों को गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। नगर पंचायत को कई बार…
Category: रायबरेली
रायबरेली – लगातार कट रही पुरवा ब्रांच की नहर
डलमऊ रायबरेली – पूर्वा ब्रांच की नहर लगातार कटने की वजह से किसानों की फसलें जलमग्न हो रही है वहीं सिंचाई विभाग के कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं डलमऊ गंग नहर से निकलने वाली पूर्वा ब्रांच नहर पिछले 3 माह में कई बार कट चुकी है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है शुक्रवार सुबह एक बार फिर शेखन का पुरवा के पास नहर कट गई नहर कट जाने की वजह से पानी की तेज धारा खेतों की तरफ बहने लगी जिससे खेतों में लगी हुई धान की फसल…
रायबरेली: धोखे से बुलाकर युवक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला ।
डलमऊ रायबरेली – कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव में धोखे से एक युवक को बुलाकर गांव के कुछ दबंगों द्वारा उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी गई मरणासन्न स्थिति में उसे गांव के बाहर छोड़ दिया गयागांव के लोग जब उधर से निकले तो देखा मोतीलाल मरणासन्न स्थिति में पड़े हुए हैं खबर परिजनों को दी गई गांव में पिछले काफी दिनों से जोहवा नटकी झील में मछली और कछुआ मारने को लेकर अक्सर लोगों में तनातनी बनी रहती है बड़ी मात्रा में मछलियों का व्यापार किया जाता…
रायबरेली :प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पद पर बच्चा सिंह मनोनीत, क्षेत्र में हुआ स्वागत
लालगंज रायबरेली। रायबरेली जिला प्रधान संघ अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद लखनऊ से आ रहे कुम्हरौडा ग्राम प्रधान जितेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह का लालगंज क्षेत्र मंे पहुंचने पर कई जगह स्वागत हुआ। चांदा, बन्नामऊ में ग्राम प्रधान रणविजय सिंह,भाजपा नेता संतोष सिंह,सादाब अहमद,प्रधान राजेश सिंह, पूर्व राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य एनजीओ प्रकोष्ठ संतोष कुमार सिंह,गुड्डू सिंह,भुवनेन्द्र सिंह,विकास सिंह,नीरज सिंह आदि लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद बृजेन्द्र नगर में पहुंचे ग्रामीणों ने जितेन्द्र सिंह का स्वागत किया। अपनी ग्राम पंचायत मे पहुंचने पर जितेन्द्र सिंह…
रायबरेली :दहेज उत्पीड़न का मुकदमा हुआ दर्ज
लालगंज रायबरेली। दहेज उत्पीड़न से पीड़ित महिला सियावती की शिकायत पर पाण्डेयपुर विसुनखेडा निवासी पति रोहित,ससुर गंगा सागर,सास मीना व ननद सपना के खिलाफ लालगंज पुलिस ने धारा 498 ए,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौरारूपई की रहने वाली महिला सियावती का विवाह दो माह पूर्व रोहित के साथ हुआ था। महिला का कहना है कि ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर मारते पीटते थे। मांग न पूरी होने पर घर से भगा दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली : विधायक रामनरेश रावत के नेतृत्व में बछरावां का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिलकर उप मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भाजपा के स्थानीय विधायक रामनरेश रावत के नेतृत्व में बछरावां का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मांग पत्र देते हुए श्री मौर्य को बताया की बांदा बहराइच मार्ग पर बने ऊपरगामी सेतु के नीचे शिवगढ़ की तरफ बछरावां में मार्ग बहुत ही क्षतिग्रस्त है और बरसात होने के कारण यहां पर व्यापार कर रहे व्यापारियों और नगर वासियों को बहुत ही समस्याओं से सामना करना पड़ता है और इस क्षेत्र का व्यापार भी प्रभावित है l…
रायबरेली :अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दर-दर भटक रहा है दलित परिवार
लालगंज-रायबरेली। नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा कर उसे खोजने के लिए भटक रहे दलित परिवार की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले 16 जून को गांव के ही कई युवकों ने गरीब की बेटी का अपरहण हुआ था। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे शंभर सिंह मजरे मेरूई गांव की यह घटना बेडिया परिवार की है। भीख मांग कर गुजर बसर करने वाले इस परिवार की समाजिक व राजनैतिक पकड़ न होने का दंश झेल रहे इस परिवार की पुलिस भी नहीं सुन रही है। बताया गया…
रायबरेली :फांसी के फंदे से हुई थी ढ़ाबा कर्मचारी की मौत
लालगंज रायबरेली। बुधवार को सांई ढ़ाबे में मजदूर सियाराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग होने की चिकित्सकों ने पुष्टि की है। यह जानकारी देते हुये प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से फांसी लगने की पुष्टि हो गयी है। गौरतलब है कि मेरूई मोड के पास स्थित सांई ढाबे के नौकर सियाराम की बुधवार को संदिग्ध मौत हो गयी थी। लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिये भेजा था। फांसी से पुष्टि होने से ढ़ाबा वालों ने राहत की सांस…
रायबरेली : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की सरेआम धज्जियाँ उड़ रही हैं
महराजगंज/रायबरेली: महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की सरेआम भज्जियां उड़ रही है। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से मनरेगा में बाल श्रमिक कार्य कर रहे हैं। मनरेगा के तहत करवाए जा रहे कार्य में 10 से 15 वर्ष तक के आधा दर्जन बच्चे लगे हुए। सरकारें बाल श्रम रोकने के लिए करोड़ों रुपए बर्बाद कर रही है। फिर भी जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मिलीभगत से बाल श्रम रोकने की बजाय खुद बच्चों से काम करा रहे हैं।आपको बता दें कि, महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के पाली ग्राम सभा में…
रायबरेली :पुलिस को बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई
डलमऊ पुलिस को बीती रात एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर जिंदा गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लूट की फिराक से क्षेत्र में घूम रहे तीन बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें से फायरिंग के दौरान एक बदमाश को गोली लगने से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा वहीं दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। जवाबी फायरिंग में एसओजी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।…
रायबरेली : अर्ध्दविक्षिप्त युवक को दबंग दुकानदार ने मारपीट कर घायल कर दिया
ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के गंगा विशुनपुर गांव में पान मसाला खरीदने के गये अर्ध्दविक्षिप्त युवक को दबंग दुकानदार ने मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के विरुद्ध केस दर्ज लिया है ।बुधवार की शाम गांव निवासी उमेश कुमार जो कि अर्ध्द विक्षिप्त है गांव में ही एक दुकान पर पान मसाला खरीदने गया था, तभी मामूली कहासुनी में दुकानदार ने उसे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामकेश के विरुद्ध केस दर्ज किया है।कोतवाल विनोद कुमार…
रायबरेली:आरएसएस के तत्वाधान मे मनाया गया श्रीगुरू दक्षिणा कार्यक्रम हुआ
लालगंज रायबरेली।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान मे लालगंज खंड ऐहार मंडल के बालहेमउ में स्थित स्थित बघेल कांप्लेक्स में मे गुरू दक्षिणा उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर स्वयंसेवको ने परम पवित्र भगवत ध्वज पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम मे बोलते हुये आरएसएस के सह संघ चालक लक्ष्मी शंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्र और समाज जीवन मे गुरू दक्षिणा कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव है।हिन्दू समाज मे गुरू को परमात्मा से बढकर माना गया है।आरएसएस भी प्राचीन संस्कृति को मानते हुये गुरू पूर्णिमा के दिन भगवत ध्वज का पूजन करता…
रायबरेली:ज्ञान प्रताप सिंह लालगंज के नये तहसीलदार
लालगंज रायबरेली।लालगंज तहसीलदार सालिनी सिंह तोमर के स्थानांतरण के बाद लखीमपुर खीरी से आये नये तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने लालगंज तहसील का विधिवत चार्ज सम्भाल लिया है।एसडीएम विनय मिश्रा ने मंगलवार देर शाम नये तहसीलदार को चार्ज ग्रहण करा दिया है।नये तहसीलदार रामप्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की मंसा के अनुसार जनता के कार्य निपटाये जायेंगे।तहसील आने वाले फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली:मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने की कार्यवाही
लालगंज रायबरेली।मंगलवार देर रात शराब पीकर मारपीट करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है।मामला लालगंज कस्बे के रेलवे स्टेसन रोड का बताया जाता है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा सुसील गुप्ता दारू पीकर उत्पात मचा रहा था।पडोस के ही संजू गुप्ता ने मना किया तो आपस मे मारपीट हो गयी।दोनों लोगों के खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गयी। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली:अवैद्य असलहा रखने के आरोप मे भेजा गया जेल
लालगंज रायबरेली।लालगंज पुलिस ने त्रिवेदीपुर मजरे तौधकपुर निवासी प्रसांत कुमार पुत्र सुरेस कुमार के पास से अवैद्य असलहा बरामद होने पर उसे धारा 3/25 के तहत जेल भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक कमलेस कुमार ने बताया कि प्रसांत के पास से 12 बोर तमंचा व दो जिन्दा कारतूस बरामद हुये है।उसे जेल भेजा गया है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य
रायबरेली:नवागंतुक अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव का व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया है
बुधवार को नवागंतुक अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डलमऊ आरती श्रीवास्त का उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डलमऊ के अध्यक्ष राम गोपाल वैश्य तथा उनकी टीम के पदाधिकारी अरविंद अग्रवाल, महामंत्री बिलाल खान, उपाध्यक्ष दिनेश मौर्या द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी द्वारा व्यापारियों एवं नगर वासियों की समस्याओं का हर संभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जनता की जो भी समस्याएं हैं उन समस्याओं को त्वरित निस्तारण किया जाएगा वही व्यापारियों की विधि जो समस्याएं हैं उन समस्याओं को निराकरण…
रायबरेली:शौच करने गये बालक की गंगा नदी में डूबने की आशंका
शौच करने गये बालक की गंगा नदी में डूबने की आशंका के मद्देनजर स्थानीय गोताखोर नागरिक जल पुलिस की मदद से बालक की खोजबीन जारी है। काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।डलमऊ कोतवाल राजेश सिंह ने बयान जारी करते हुये बताया कि श्री चंद्र पुत्र राम अवतार निवासी चांदपुरलूक थाना डलमऊ ने सूचना दिया कि मेरे यहां मेरे साढू का पुत्र प्रियांशु पुत्र दिलीप करीब 4 माह से रह रहा था। जिसकी उम्र करीब 8 वर्ष है। जो मंगलवार…
रायबरेली : कच्ची दीवार ढहने से मासूम समेत दंपति हुए घायल
ऊंचाहार। क्षेत्र के पूरे तुला मजरे सुदामा पुर गांव में घर की कच्ची अचानक दीवार जमींदोज हो गई। जिसमें खाना बना रही पत्नी समेत पति व उनके दो मासूम बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर पति पत्नी दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।गदा गंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे तुला मजरे सुदामा पुर गांव निवासी गंगा प्रसाद अपनी पत्नी सुखरानी के साथ मंगलवार को खेतों में धान की रोपाई का कार्य…
रायबरेली : ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआ स्वागत।
ऊंचाहार/ रायबरेली : नगर स्थित ब्लॉक कार्यालय के सभागार में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का भाजपा के रनर प्रत्याशी द्वारा फूल माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान कार्यक्रम में बतौर मुख्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिरकत की।मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ऊंचाहार विधानसभा के रनर प्रत्याशी उत्कृष्ट मौर्य उर्फ अशोक की अध्यक्षता में क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक बैठक की गई। जिसमें क्षेत्र के…
रायबरेली: सब्जी दूकानो से बिक रहा है मादक पदार्थ
लालगंज-रायबरेली। लालगंज नगर के आमलपुर मोड़ पर सब्जी की दूकानो से मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री की जा रही है। नागरिकों ने पुलिस से हस्तक्षेप कर इस धंधे को बंद कराने की मांग की गयी है। बताया गया है कि सब्जी की कई दुकानो में अफीम व स्मैक की बिक्री हो रही हैं। स्कूली बच्चों व आसपास के युवकों के हांथ बेंच कर सब्जी विक्रेता उन्हे बरबाद कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शिंयो ने इस अबैध कारोबार को रोक कर पुलिस से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों के…
