फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेन्ट” दौड़ का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह दौड़ पुलिस लाइन फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर जिला जेल चौराह तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और ऊर्जा देखने…
Category: उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद: कायमगंज में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ, सस्ती दवाइयों से मिलेगा आमजन को बड़ा राहत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज कंपिल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विधायिका डॉ. सुरभि गंगवार ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अब कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां…
फर्रुखाबाद में “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ का आयोजन, मिशन शक्ति फेज 5.0 को मिली नई ऊर्जा।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में आयोजित “रन फॉर इम्पॉवरमेंट” दौड़ को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर विधिवत शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, सुरक्षा के प्रति जागरूकता और स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा देना रहा। दौड़ में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं…
फर्रुखाबाद में अनित्य पाठ सम्पन्न, दो लोगों ने लिया नशा छोड़ने और क्रोध त्यागने का संकल्प
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 शनिवार को जनपद के ग्राम ममरेजपुर पुठरी में आज एक आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री ओमकार सिंह पाल, पुत्र श्री मुरारीलाल पाल के निवास पर अनित्य पाठ का आयोजन किया गया, जिसे धर्मपाल बौद्ध द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने धर्म और नैतिक जीवन के महत्व को समझा। कार्यक्रम के दौरान समाज में व्याप्त नशे की बुराई और क्रोध जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों पर भी चर्चा की गई। प्रेरित होकर दो व्यक्तियों ने सार्वजनिक रूप…
फर्रुखाबाद में 30 मार्च को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, 58 पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 30 मार्च 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे से शिशिक्षु/अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं का चयन करेंगी। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस रोजगार मेले में दो प्रमुख कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें सत्यम ग्रीन एजेंसी (सोलर पैनल फिटिंग), फर्रुखाबाद तथा टोयोटा ग्रुप कंपनी, फारूखनगर (गुरुग्राम) शामिल हैं। दोनों कंपनियों द्वारा अप्रेंटिस…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में झूठे मुकदमों पर सख्ती, डीजीपी राजीव कृष्ण के सख्त निर्देश
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में अब झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजीव कृष्ण ने सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी मामले में जांच के दौरान तथ्य गलत पाए जाते हैं या झूठी गवाही सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए। डीजीपी ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि हर मामले…
फर्रुखाबाद में 12 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 जनपद में महिला अपराधों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कमालगंज थाना क्षेत्र में मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कमालगंज थाना क्षेत्र में अशोक राजपूत नामक आरोपी ने एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने तुरंत संज्ञान…
फर्रुखाबाद: निपुण भारत मिशन के तहत ‘निपुण विद्यालय–सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए “निपुण विद्यालय–सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्यालयों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन करना रहा। समारोह में डी.एल.एड. प्रशिक्षुओं द्वारा कराए गए आकलन के आधार पर जनपद के उन विद्यालयों का चयन किया गया, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया। इन विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनकी सराहना की गई। इस अवसर पर उपस्थित…
नोएडा: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, ‘विकसित भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम
नोएडा:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विश्वस्तरीय…
फर्रुखाबाद में भाकियू टिकैत की चेतावनी—जमीन अधिग्रहण और आलू मंडी मुद्दे पर होगा बड़ा आंदोलन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने आज जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी, फर्रुखाबाद पहुंचकर प्रेस वार्ता की और जिला पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे के लिए हो रहे जमीन अधिग्रहण और सातनपुर आलू मंडी में किसानों के साथ हो रही कथित लूट पर प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। प्रेस वार्ता में जादौन ने कहा कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की जमीन जबरदस्ती अधिग्रहित नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि…
आजमगढ़:हृदयाघात से वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत दूबे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
*आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ /अम्बेडकर नगर:जनपद के पत्रकारिता जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, अम्बेडकर नगर इकाई के जिला महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाकांत दूबे का आज दोपहर लगभग 3 बजे हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से अपने निवास स्थान पर असामयिक निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे।रमाकांत दूबे अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे न केवल एक कर्मठ पत्रकार थे, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। संगठन के प्रति…
फर्रुखाबाद के होनहार बच्चों ने अहमदाबाद स्पेस सेंटर का किया भ्रमण, विज्ञान में बढ़ाया ज्ञान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत चयनित बच्चों को राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। बताया गया कि 13 फरवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा…
फर्रुखाबाद में 29 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में “प्रियदर्शी सम्राट अशोक जन्मोत्सव समारोह” बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र…
फर्रुखाबाद: “लुटेरी दुल्हन” गैंग का आतंक: शादी के नाम पर ठगी, कई युवक बने शिकार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश के बेवर क्षेत्र से जुड़ी एक कथित “लुटेरी दुल्हन” का मामला इन दिनों हरियाणा के कई जिलों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि एक महिला अपने परिवार के साथ मिलकर अविवाहित युवकों को शादी का झांसा देकर लाखों रुपये, गहने और कीमती सामान ठगकर फरार हो जाती है। शादी के नाम पर सुनियोजित ठगी सूत्रों के मुताबिक, यह गिरोह खासतौर पर उन युवकों को निशाना बनाता है, जिन्हें शादी के लिए लड़की ढूंढने में कठिनाई होती है।…
फर्रुखाबाद के विकास को रफ्तार देने दिल्ली पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत, रेल मंत्री से की अहम मांगें
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद के विकास और बेहतर रेल सुविधाओं को लेकर फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता से जुड़े महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को लेकर एक पत्र सौंपते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की। सांसद मुकेश राजपूत ने रेल मंत्री के समक्ष कासगंज-अलीगढ़ के मध्य नई रेल लाइन के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उनका कहना है कि इस नई रेल लाइन के निर्माण से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी…
केंद्र सरकार के इस फैसले से गदगद सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- बहुत राहत मिलेगी
पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में 10-10 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इस फैसले का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कीमतों में संभावित बढ़ोतरी से बचाना और जरूरी ईंधन की उपलब्धता बनाए रखना है. इस फैसले पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया दी है.…
देवरिया में भारत लोकहित महोत्सव का आयोजन
सम्यक पार्टी की ओर से गुरुवार को सीतापुर जनपद की महमूदाबाद विधानसभा के देवरिया गांव में सम्राट अशोक महान की जयंती भारत लोकहित महोत्सव के रूप में मनाई गई। ध्यातव्य है कि सम्यक पार्टी ने कई महापुरुषों की जयंती को महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। महोत्सव के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन प्रोफेसर राम सिंह रहे। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुराग कुमार मौर्य, बिसवां विधानसभा अध्यक्ष अभय मौर्य, महमूदाबाद विधानसभा उपाध्यक्ष सुनीत कुमार मौर्य, महासचिव पुष्पेन्द्र कुमार राज और देवरिया ग्राम अध्यक्ष हनुमान सहित सैकड़ों…
कासगंज :राज्य महिला आयोग की सदस्य रेणु गौण ने बताया कि दुर्गा पूजा नारी सशक्तिकरण हेतु पथ प्रदर्शक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन सेवाभारती द्वारा महानवमी के उपलक्ष्य में भोगपुर स्थित माता रानी के मन्दिर में भंडारा आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्री मती रेनु गौड़,प्रांतीय छात्रा प्रमुख एवं जिला प्रमुख ए बी वी पी डॉ भारती वार्ष्णेय,विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक सेवाभारती डॉ पंकज वार्ष्णेय ने पूजन एवं विधि विधान के साथ किया। कार्यक्रम के अनुरूप सभी आगंतुकों को प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया तत्पश्चात देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर चुनरी उड़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला आयोग की…
फर्रुखाबाद:दरीबा पश्चिम में माता काली देवी मंदिर पर 47वां विशाल देवी जागरण संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 नवरात्र के पावन अवसर पर जनपद के दरीबा पश्चिम स्थित माता काली देवी मंदिर में 47वां भव्य देवी जागरण एवं महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यह धार्मिक आयोजन पिछले 47 वर्षों से निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतपुर विधानसभा के विधायक सुशील शाक्य ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।…
फर्रुखाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुंडल लूट कांड का 12 घंटे में खुलासा, मुठभेड़ में एक आरोपी घायल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में कादरीगेट थाना क्षेत्र में हुई ई-रिक्शा सवार महिला के कुंडल लूट की घटना का मात्र 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना में शामिल बदमाश ग्राम लकूला के पास स्थित कैलाश ईंट भट्ठे के निकट मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर…
