ऊंचाहार-शुक्रवार को क्षेत्र के गोपालपुर उधवन प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में नगर स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मयंक कुमार , एनटीपीसी चौकी इंचार्ज नारायण कुमार कुशवाहा, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल त्रिपाठी, सुनील कुमार व संतोष कुमार नद उपस्थित होकर वृक्षारोपण कियाइसके अलावा स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मयंक सिंह ने विद्यालय की कक्षाओं के लिए सोलर और पंखे प्रदान किये ।वहीं इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अतीश कुमार के वृक्षारोपण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और बताया कि प्रधानाध्यापक अतीश कुमार…
Category: रायबरेली
रायबरेली :एटीएम छीन कर निकाले पचास हजार पुलीस ने धर दबोचा
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालते वक्त एक युवक से तीन बदमाशों ने एटीएम कार्ड छीन लिया और पास में ही मौजूद एटीएम से पचास हजार निकाल लिये। वहीं लूटेरों के पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप कराते समय पुलिस पहुंच गयी। पुलिस को देख बदमाश भागने लगे। वहीं पुलिस ने पीछा करते हुए एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। वहीं पकडे़ गये लुटेरे के पास से पुलिस ने लूटा गया एटीएम कार्ड, दस हजार नकद व एक…
रायबरेली: बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से हुआ घायल
ऊंचाहार-तहसील क्षेत्र व सलोन कोतवाली के अंतर्गत पूरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बुधवार की शाम क्षेत्र के फटहा रसूलपुर गांव निवासी सूरज 20 वर्ष पुत्र भारत बाइक से किसी कार्य से उमरन जा रहा था तभी पुरे चंडी सिंह मोड़ के निकट बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया,जिसे राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की…
रायबरेली: पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पति व पत्नी ने फिर साथ रहने का लिया संकल्प
लालगंज रायबरेली। लालगंज महिला पुलिस चैकी इन्चार्ज संतोष कुमारी ने एक विवाहित जोडे की काउंसिलिंग कराकर फिर से एक साथ रहने के बाबत सुलहनामा कराया है। मिली जानकारी के अनुसार सातनपुर गांव की शकुन देवी पुत्री हरीलाल चैहान का विवाह चार वर्ष पहले चिखडी गांव के सुनील पुत्र रामराज के साथ हुआ था। पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग अलग रह रहे थे। पुलिस मे मामला पहुंचने पर एसआई संतोष कुमारी ने दोनों पक्षों को भली भांति समझाया बुझाया,जिससे दोनों पति पत्नी फिर से एक साथ रहने के लिये राजी…
रायबरेली: शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी सलोन आई0पी0 सिंह ने अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए
कावड़िया यात्रा व बकरीद के पर्व को लेकर पुलिस चौकी परशदेपुर में आयोजित शांति कमेटी की बैठक में क्षेत्राधिकारी सलोन आई0पी0 सिंह ने अराजक तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी से कोविड गाईड लाइन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने का आह्वान किया।क्षेत्राधिकारी सलोन ने कहा कि आगामी 21 जुलाई को बकरीद के पर्व में कोविड गाइड लाइन का पालन जरूर सुनिश्चित किया जाए साथ ही खुले स्थान पर कुर्बानी ना दी जाए। अवशेष खुले स्थानों पर ना डाला जाए। नमाज़ियों के मार्ग…
रायबरेली:समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
डलमऊ तहसील परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है । तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी की गारंटी दी जाए, किसानों के ऊपर काला कृषि कानून तत्काल वापस लिया जाए, बढ़ती महंगाई डीजल ,पेट्रोल ,रसोई गैस ,खाद बीज ,कीटनाशक दवाएं ,कृषि यंत्र इत्यादि पर रोक लगाई जाए, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध पर रोक लगाई जाए, समाजवादी पार्टी के…
रायबरेली: बेहटा कला गांव में मारपीट की घटना हुयी
लालगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के बेहटा कला गांव मे मारपीट की घटना हुयी है।मारपीट की घटना मे घायल विभोर सिंह ने बल्लू सिंह,जीतू सिंह,विनय सिंह के ऊपर लाठी डंडो से मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।मामले मे लालगंज पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक कमलेस यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
रायबरेली: भाजपा सरकार के खिलाफ सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लालगंज रायबरेली।समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुखों के चुनावों मे धांधली का आरोप लगाया है।पूर्व विधायक पंजाबी सिंह,चेयरमैन रामबाबू गुप्ता,सपा महासचिव,जेपी यादव की अगुवाई मे सपाइयों ने चुनावों मे धांधली व अन्य 14 मांगों के बाबत एक ज्ञापन एसडीएम लालगंज को सौंपा है।एसडीएम महामहीम राष्ट्रपति को सम्बोधित है।ज्ञापन मुख्य रूप से एमएसपी,गन्ना मूल्य भुगतान,कृषि कानून को हटाने,महंगाई पर रोक व कानून व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने की मांग की गयी है।नौजवानों को रोजगार व महिला अपराध पर रोक लगाने की बात कही गयी है।सपा कार्यकर्ताओ के ऊपर फर्जी…
रायबरेली :मिट्टी का खनन कर रही जेसीबी व ट्रालियां पुलिस ने की जब्त
लालगंज-रायबरेली। सावधान! लालगंज क्षेत्र में मिट्टी का अबैध खनन कराना है तो पहले पुलिस से मिलिए नही तो आप के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई। यही आज क्षेत्र के पूरे कल्लू गांव मेें हुआ। अबैध खनन कर रहे एक जेसीबी मशीन सहित तीन टैक्टरों को पकड़ कर कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया। मिट्टी का खनन कराने वाले का बस इतना कसूर था कि उसने साहब से बात नहीं तय की। उल्लेखनीय है कि लालगंज क्षेत्र में अबैध खनन चरम पर है। इसकी महीनो से शिकायतें प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस…
रायबरेली :भाजपा नेता जेपी सिंह ने प्रदेस महामंत्री को भेंट की भगवान श्रीराम की अद्भुत पेंटिंग
लालगंज /रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेता जेपी सिंह और डलमऊ के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सिवराम रावत ने कार्यकर्ताओं से जनसम्पर्क करने आये प्रदेस भाजपा महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य को भगवान श्रीराम की शानदार पेंटिंग सम्मान स्वरूप भेंट किया।इस अवसर पर प्रदेस महामंत्री ने बोलते हुये कहा कि जेपी सिंह भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता है।समाजसेवा और पार्टीहित मे उनके कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है।जेपी सिंह की बदौलत ही डलमऊ मे ब्लाक प्रमुख पर भाजपा का कमल खिला है।उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के काम काज…
रायबरेली :प्रधान पुत्रों ने बीजेपी नेता को जमकर पीटा
रायबरेली /महराजगंज :दबंगों ने भाजपा नेता को पीटा । योगी सरकार मे अब बीजेपी नेता भी सुरक्षित नहीं रहे जहां एक ओर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर खुद बीजेपी नेता ही पीटे जा रहे हैं बताते चलें खैरहना गांव में चल रहा चुनावी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है कोतवाली में तहरीर देते हुए फूल सिंह पुत्र ब्रिजेन्द्र सिंह निवासी खैरहना सेक्टर प्रभारी बीजेपी ने बताया की सुबह वो खैरहना चौराहे पर चाय पी रहे थे तभी अचानक पीछे से दो…
रायबरेली :सडक दुर्घटना मे हुयी मौत
लालगंज /रायबरेली।बीती रात हुयी सडक दुर्घटना मे मौत के मामले मे मृतक के चचेरे भाई राकेस सिंह पुत्र वीरपाल निवासी रणगांव ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रणगांव निवासी परसुराम उर्फ बब्बन पुत्र हनुमान सिंह की बीती रात पूरे खारा गांव के सामने सडक दुर्घटना मे अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से मौत हो गयी थी।मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया हैै। सवांददाता: सर्वोदय मौर्या
रायबरेली :अवैद्य दारू बनाने वालों के खिलाफ हुयी कार्यवाही
लालगंज /रायबरेली।लालगंज प्रभारी निरीक्षक कमलेस यादव ने अवैद्य दारू बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।मामले मे पूरे गुलाब मजरे सेमरपहा गांव मे पुलिस ने पांच भट्ठियां तोडा है।तीन कुंटल लहन नष्ट किया है।साथ ही शंकर पुत्र रामराज के कब्जे से 10लीटर अवैद्य दारू भी बरामद की है।शंकर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्या
रायबरेली :खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के एक दबंग ने दो की जमकर पिटाई
रायबरेली :कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में खेत में मेड बांधने को लेकर हुए विवाद में गांव के एक दबंग ने दो की जमकर पिटाई कर दी ।घटना में एक युवक को गंभीर चोट आई ।पुलिस ने भुक्तभोगी का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी शिव शंकर ने गांव के ही रामबरन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब वह खेत…
रायबरेली : डलमऊ कोतवाल व तहसीलदार ने आगामी त्यौहारों के चलते कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक की।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में कोतवाल राजेश सिंह व तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी ने आगामी त्यौहार ईद उल अजहा व कावड़ यात्रा को लेकर पीस कमेटी की बैठक की कोतवाल राजेश सिंह ने कहा की ईद उल अजहा मुसलमानों के लिए कुर्बानी का त्यौहार है इस त्यौहार में मुस्लिम धर्म के लोग जानवरों की कुर्बानी करते हैं लेकिन मैं मुस्लिम धर्म के लोगों से अपील करता हूं कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जो प्रतिबंधित ना हो ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो श्री सिंह ने कहा की…
रायबरेली :पहले किशोरी को घर में रखा , अब फसाने की दे रहे धमकी
ऊंचाहार – पहले तो किशोरी को एक किशोर के पास इसके घर में रख दिया । अब किशोर और उसके परिजनों को फंसाने की धमकी दी जा रही है । मामले में किशोर की मां ने कोतवाली में शिकायत की है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव रतापुर निवासी महिला रामा कांति का कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसके दूर के रिश्तेदार एक किशोरी को लेकर उनके घर आए और उनके घर में उसे छोड़कर चले गए । साथ ही उन्होंने कहा कि आपका बेटा और यह किशोरी दोनों अभी नाबालिक…
रायबरेली :किसोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज।
ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ शादी का झांसा देकर तीन दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। वहीं मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में लिया है।एक गांव निवासी किशोरी की मां का आरोप है कि बीते 10 जुलाई को गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर घर से भगा ले गया। जिसके…
रायबरेली :ईंट भट्ठा मजदूर को नहीं मिल रही मजदूरी
ऊंचाहार – ईंट भट्ठे पर काम करने गए एक मजदूर की ठेकेदार द्वारा मजदूरी हड़प लेने की शिकायत कोतवाली में की गई है । पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है ।कोतवाली क्षेत्र के गांव धौरहरा निवासी बाबूलाल ईंट भट्ठे के दिहाड़ी मजदूर है । उनका आरोप है कि एक ठेकेदार ईंट भट्ठे पर काम करने के लिए उसे राजस्थान ले गया था । जहां पर उसने कई महीने तक काम किया । तय मजदूरी के मुताबिक उसकी ठेकेदार से 76 हजार रुपए मिलने थे । ठेकेदार ने ईंट भट्ठा…
रायबरेली :कांवड़ यात्रा व बकरीद के त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई
ऊंचाहार/ रायबरेली: कांवड़ यात्रा व बकरीद के त्यौहार को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें धर्म गुरुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आपसी भाईचारे के साथ त्योहारों को सम्पन्न कराने की अपील की गई।मंगलवार को कोतवाली परिसर में सभी धर्म गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम राजेंद्र शुक्ल ने की। जिसमें आगामी ईद उल अजहा (बकरीद) त्योहार व सावन मास में कांवड़ यात्रा को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने…
रायबरेली: टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली महराजगंज की चौकी थुलवासां क्षेत्र के रायबरेली रोड पर खैरा मोड़ के पास रायबरेली से सब्जी लेकर आ रहे, एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घाय हो गए। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी लेकर आए जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो लोगों का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।आपको बता दें कि, रायबरेली सब्जी मंडी से सब्जी लोड करके आ…
