रायबरेली:दुर्घटना मे मौत के बाबत मुकदमा पंजीकृत

लालगंज रायबरेली।लालगंज गेगासो मार्ग पर चालक सिपाही दुर्घटना मे मौत के मामले मे मृतक की नजदीकी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।दुर्घटना दो दिन पूर्व हुयी थी।जानकारी के अनुसार फतेहपुर पीएसी मे तैनात धर्मेन्द्र सिंह लखनऊ से फतेहपुर बुलेरो जीप से जा रहा था।दोसडका के पास सामने से आ रही फार्चुनर ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी थी।मृतक के नजदीकी रिस्तेदार सुजेस सिंह की तहरीर पर फार्चुनर नम्बर डीएल 10 सीएल 7148 के खिलाफ मामला पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी…

रायबरेली: सुरसा की तरह बढ़ रही मंहगाई के खिलाफ बैलगाड़ी से प्रदर्शन

लालगंज-रायबरेली। देश में बढ़ती मंहगाई के विरोध में विकासशील जनता पार्टी ने तहसील में बैलगाड़ी से प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। डीजल, पेट्रोल, रसोंईगैस के साथ खाद्य पदार्थों के शिखर पर पहुंची मंहगाई से ग्रामीणों टूटती कमर को ज्ञापन मंे दर्शाते हुए इस पर अंकुश लगाने की महामहिम राज्यपाल से मांग की गयी है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे विकासशील पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि सुरसा की तरह बढ़ती मंहगाई ने आमलोंगों के बजट को खराब कर दिया है। उज्जवला गैस के सिलेंडरों को भरवाने…

रायबरेली: दबंगों का कोहराम ,मुकदमा हुआ पंजीकृत

डलमऊ /रायबरेली: मंगलवार को सुबह बलियापुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा सूरज लाल के घर में तोड़फोड़ की गई दरवाजों की कुंडी तोड़ दी गई .घर के अंदर प्रवेश करके सामान तितर-बितर कर दिया गया. महिलाओं के साथ अभद्रता की गई .वही एक विवाहिता के गले की चेन छीन ली बक्से में रखे हुए 3000 नगदी लूट लिए दिनदहाड़े हुई वारदात से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई .सूचना पीआरवी को पहुंची .जब तक पीआरवी पहुंचती हमलावर भाग निकले .सूरज लाल ने डलमऊ कोतवाली में…

रायबरेली : आईटी एक्ट के तहत पुलिस ने किया मामला दर्ज

लालगंज रायबरेली।लालगंज बैंक आफ बडौदा के एटीएम से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दूसरे के खाते से दस हजार रूपये धोखाधडी के जरिये निकाल लेने के बाबत पुलिस ने धारा 66 डी के तहत मामला दर्ज किया है।मामले मे साकेत नगर लालगंज निवासी शास्वत दीक्षित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीडित पक्ष का कहना है कि उन्होने बीओबी के एटीएम से पांच हजार रूपये निकाले थे और जब वे पैसे लेकर घर जा रहे थे तो दस हजार रूपये और निकल जाने का मैसेज मोबाइल पर आने पर…

रायबरेली: रात में अवैध बालू खनन का ट्रैक्टर छप्पर में घुसा , मासूम घायल

ऊंचाहार -क्षेत्र के पूरे तीर गंगा घाट से रात में अवैध रूप से बालू खनन किया जाता है । अवैध खनन में लिप्त एक ट्रैक्टर रात में एक घर के छप्पर में घुस गया । जिसकी चपेट में आकर मासूम घायल हो गई है । जिसको गंभीर अवस्था में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।मामला रविवार रात का है । क्षेत्र के पूरे तीर गंगा घाट की रहने वाली महिला गुड्डी देवी का आरोप है कि वह रविवार की रात में अपने घर के सामने छप्पर के…

रायबरेली: महंत व्यास जी को श्रद्धालुओं ने किया सम्मानित

सचित्र-1 लालगंज रायबरेली।लालगंज क्षेत्र के बाल्हेमऊ स्थित आदर्स ऋषि आश्रम के महंत श्री सर्वेस्वर दास व्यास को श्रद्धालुओं के द्वारा माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुगण अनुज अवस्थी,संजय मिश्रा,कृपा शंकर,सुरेन्द्र सिंह,हनुमान सिंह,राम कुमार,सूर्य प्रसाद मिश्र,कीति मनोहर शुक्ला,झिलमिल जी महराज के द्वारा बडे ही श्रद्धापूर्वक किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अनुज अवस्थी ने कहा कि अपने राष्ट्र और समाज जीवन मे गुरू पूर्णिमा अत्यंत महत्वपूर्ण उत्सव है।उन्होने कहा कि गुरू व्यक्ति नही परमात्मा से बढकर होता है।हिन्दू समाज मे गुरू पूजा का…

रायबरेली: उचक्कों का शिकार हुई फिर एक युवती

क्रासर….. घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज न करने पर लोगों मे ंआक्रोश लालगंज-रायबरेली। उचक्कों ने आज फिर एक और युवती को आपना शिकार बना लिया। उचक्के निहस्था गांव की रहने वाली पूजा पुत्री रतीपाल के एटीएम से 30 हजार रूपये ले उडे़। बताया गया है कि पूजा बैंक आॅफ बड़ौदा के एटीएम में पैसा निकाले गयी थी। उसका एटीएम मशीन के अंदर फंस गया। पीछे खडे दो युवकों ने उसका एटीएम मशीन से निकालने के बहाने खाते से 30 हजार उड़ा दिये। थोड़ी देर बाद पूजा के मोबाइल पर मैसेज आने…

रायबरेली: नाबालिग बालिका का अपहरण

लालगंज रायबरेली। क्षेत्र के चिलौला गांव में एक नाबालिक बालिका के जबरन अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दी है।चिलौला गांव निवासी सुशीला निर्मल पत्नी छेदीलाल ने पुलिस को दिये गये शिकायती पत्र में बताया कि गांव का एक युवक तीन अन्य अज्ञात लोगो ने मिलकर उसकी 17 वर्षीय पुत्री का दिनदहाडे जबरन चार पहिया में बिठाकर अपहरण करते हुए फतेहपुर की ओर भाग गया। जिसे कई लोगो ने देखा तो उसे मामले की जानकारी हुई पीडित ने नीरज…

रायबरेली: पूर्व दबंग प्रधान ने व उनको सर्मथकों ने प्रधान को पीटा

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के आईमा जहनियाँ गांव मे नाली निर्माण करा रहे प्रधान की पूर्व प्रधान व उसके समर्थकों ने पिटाई कर दी। वहीं वहां पर घटना का वीडियो बना रहे मजदूर की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया। पीड़ित ग्राम प्रधान ने कोतवाली में लिखित तहरीर दी है।सोमवार को ग्राम प्रधान मनीष कुमार गांव मे सार्वजनिक नाली का निर्माण करा रहे थे। तभी गांव का एक पूर्व प्रधान मौके पर पहुंचा और नाली निर्माण बंद करवा दिया। प्रधान ने काम…

रायबरेली: मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल

ऊंचाहार- क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के ऊंचाहार खरौली मार्ग पर कंदरांवा चौराहे के निकट की है जहां रविवार की देर रात बाइक फिसलने से बाइक सवार पंकज कुमार 25 वर्ष पुत्र हरीलाल निवासी मानिकपुर कस्बा जनपद प्रतापगढ़ व सौरभ तिवारी 17 वर्ष पुत्र रामनिहोर तिवारी निवासी मुंडीपुर घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल…

रायबरेली: पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

डलमऊ रायबरेली।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र में अपराधीयों के हौशले इतने बुलंद हो गए हैं की आम आदमी की तो बात छोड़िए अब पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं क्षेत्र में दहशत फैलाने शोहरत कमाने के लिए अपराधियों ने पत्रकार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया वही पुलिस ने मामले मे मामूली धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की इतिश्री कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टिकैत गंज निवासी मोहित द्विवेदी पुत्र रामसेवक द्विवेदी एक हिंदी…

रायबरेली: श्रावण मास में शिवालयों में हुई भक्तों की भारी भीड़

लालगंज रायबरेली। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को क्षेत्र के शिवालयों में भक्तो की भारी भीड़़ उमडी। इस दौरान भक्तो ने कोरोना गाईड-लाईन का पालन करते हुए पूजा अर्चना करते हुए मनौतियां मानी। क्षेत्र के प्रसिद्व शक्तिपीठ बाल्हेश्वर मंदिर में भोर से ही भक्तो की भारी भीड़ उमड़ पडी। प्रातः चार बजे से पूर्व ही मंदिर में पैदल व वाहनो से आने वाले भक्तो की कतारें लगी रही। भक्तो ने भोले बाबा को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प, दुग्ध, जल आदि अर्पित किया। मंदिर में भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस बल व…

रायबरेली : सड़क पर पानी क्या यही है विकास ?

परसदेपुर/रायबरेली । तस्वीरों में जो दिख रहा गांव का नदी नाला नहीं है बल्कि आदर्श कहे जाने वाले नगर पंचायत परसदेपुर के रामसागर मोहल्ले की सड़क पर पानी भरे रहने की तस्वीर है।नगर पंचायत परसदेपुर के वार्ड नंबर 1 रामसागर मोहल्ले में राम प्रकाश के घर के पास से अमेठी रोड तक की सड़क में इंद्रदेव की थोड़ी सी ही कृपा में पानी ही पानी भरा दिखाई दे रहा है। राहगीरों वह मोहल्ले वासियों का आना-जाना दूभर हो गया है। कई लोग पानी में गिर कर चुटहिल भी हो रहे…

रायबरेली: महावीर स्टडी इस्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न

महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु शिव प्रत्यक्ष प्रथम गुरु मां पिता तथा शैक्षिक गुरु एवं अध्यात्मिक गुरुओं को श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया।आपको बता दें कि, विद्यालय के प्राचार्य कमल बाजपेई ने कहा कि, भौतिक जगत में प्रवेश के साथ प्रथम गुरु मां एवं पिता तथा शिक्षक व आध्यात्मिक गुरु जिन्होंने कृपा करके हमारे जीवन रूपी यात्रा को उत्कृष्ट एवं सुगम बनाने में ज्ञान रूपी अमृत वर्षा की। हम उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा…

रायबरेली: मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोग घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक अधेड़ समेत दो लोग घायल हो गए, जिसमें गंभीर रूप से घायल अधेड़ को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पहली घटना क्षेत्र के ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बहेरवा बाजार की है जहां शुक्रवार की शाम सलोन थाना क्षेत्र के गणेशीगंज निवासी जगदीश प्रसाद 55 वर्ष पुत्र विंदेश्वरी अपने दामाद पुत्तीलाल के साथ बाइक से अपने बेटी के घर गोकना गांव जा रहा था तभी डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,…

रायबरेली: लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहा के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहा के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।शनिवार की दोपहर भदोखर थाना क्षेत्र के खागीपुर संडवा गांव निवासी उस्मान 35 पुत्र महमूद अपनी साली अफसाना 35 वर्ष पत्नी मो शराफत को बाइक से लेकर अपने घर जा रहा था तभी सवैया तिराहे पर कार की टक्कर से घायल हो गया ,जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में…

रायबरेली:संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मचा

ऊंचाहार। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर मजरे होरेसा गांव मे संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह घटना की जानकारी होने लोगों का मजमा लग गया वही लोगों में तरह तरह का चर्चाका विषय बना हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गांव निवासी राकेश कुमार 48 वर्ष पुत्र सहदेव गांव मे ही रहता था। बताते हैं कि एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी निशा बेटे विनोद कुमार…

रायबरेली: ओवरलोड मौरंग के ट्रक को खनिज विभाग ने किया सीज

लालगंज /रायबरेली । लालगंज गेगासो हाइवे के किनारे मौरंग के अवैद्य डम्प के प्रति एसडीएम ने नाराजगी जतायी है।निरीक्षण पर निकले एसडीएम विनय मिश्रा को एक ट्रक डम्प मौरंग से ओवरलोड लादा जा रहा था।एसडीएम ने मौरंग लाद रहे लेबरों को पकडकर जहां कोतवाली भेजवाया वहीं खनिज अधिकारी को बुलाकर ट्रक संख्या यूपी 71 टी 7114 को भी सीज करने का आदेस दिया है।ट्रक मालिक व चालक फरार बताये जाते है। सवांददाता: सर्वोदय मौर्य

रायबरेली:परसदेपुर व नसीराबाद पुलिस ने अलग अलग जगहों से गांजे के साथ एक एक ब्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

परसदर पुलिस चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद ने बताया कि चेकिंग के दौरान सई नदी के पुल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक ब्यक्ति दिखाई दिया।जामा तलाशी में उसके पास 1200 ग्राम गांजा बरामद हुआ, उसने अपना नाम विनोद गोड़िया पुत्र रामफेर निवासी ग्राम पीरानगर थाना सलोन जिला रायबरेली बताया।इसी नसीराबाद पुलिस ने बताया कि आशीष कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम नोनार थाना नसीराबाद जिला रायबरेली को 1100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तों को एन डी पी एस अधिनियम के तहत जेल भेज…

रायबरेली: योगीराज में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

महराजगंज/रायबरेली: योगीराज में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत जानना है तो आप महराजगंज तहसील मुख्यालय आकर जान सकते हैं कि, आखिर कितने महीनों से तहसील मुख्यालय में रिक्त पड़े पदों पर अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती नहीं हो रही है।आपको बता दें कि, यहां का आलम यह है की चेंबर में बैठे तहसीलदार राम कुमार शुक्ला हाथ पर हाथ रखकर अपना समय व्यतीत कर रहे हैं। राम कुमार शुक्ल की आराम फरमाने की वजह यह बताई जा रही है कि, हाल ही…