रायबरेली:नगर पंचायत कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का हुआ आयोजन

रायबरेली। संपूर्ण प्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याणअन्न योजना के तहत जहां कार्ड धारकों को राशन वितरित किया गया वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीद्वारा दिया गया भाषण टीवी स्क्रीन पर दिखाया व सुनाया गया नगर पंचायत परिसर में क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह के द्वारा राशन कार्ड धारकों को राशन किट वितरित की गई विधायक राम नरेश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना के तहत पूरे प्रदेश में राशन…

रायबरेली:अवैध असलहे के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

खीरों रायबरेली। पुलिस अधीक्षक ने जिस उद्देश्य को पूरा करने के लिए इंस्पेक्टर हरिशंकर प्रजापति को खीरों थाने की जिम्मेदारी सौंपी थी उसको बखूबी निभा रहे हैं। क्षेत्र में अपराधियों पर शिकंजा कसना चालू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के इस फैसले को नकारा नहीं जा सकता। जिस तरह से क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियां हो रही थी। क्षेत्र में दहशत का माहौल फैला हुआ था। चोरी, लूट व छिनैती आम हो गई थी। पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों पर शिकंजा शुरू कर दिया। ऐसे ही दो अपराधियों को जिनके ऊपर…

रायबरेली: निकाय अध्यक्ष के निरीक्षण में 19 कर्मचारी लापता , एक दिन का वेतन काटा

ऊंचाहार – नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने गुरुवार को अपने कार्यालय के कर्मचारियों की व्यवस्था देखने पहुंची तो बड़ी पोल खुल गई । उनके कार्यालय के 19 कर्मचारी लापता मिले । उन्होंने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए न सिर्फ सबको अनुपस्थित कर दिया अपितु सभी का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश भी दिया हैगुरुवार की सुबह जैसे ही निकाय कार्यालय खुला , उसके थोड़ी देर बाद ही निकाय अध्यक्ष शाहीन सुल्तान कार्यालय पहुंच गई । उन्होंने मौजूद कर्मचारी विष्णु शंकर पाण्डेय से सभी कर्मचारियों…

रायबरेली: बीजेपी को घेरने साइकिल पर निकले श्यामसुंदर भारती, सत्ता पक्ष हुआ पसीना पसीना

महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 करीब आने के साथ ही सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक बार फिर समाजवादी पार्टी साइकिल यात्रा के जरिए यूपी के सिंहासन पर काबिज होने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी जनेश्रर मिश्र की जयंती पर आज यानि गुरुवार को पूरे प्रदेश समेत यहां रायबरेली के बछरावां विधानसभा के महराजगंज में विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी उर्फ आलू महाराज के नेतृत्व में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती और उनके लगभग एक हजार समर्थकों द्वारा साइकिल यात्रा निकाल…

रायबरेली: मुफ्त राशन किट बांटने को लेकर रायबरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

रायबरेली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मुफ्त राशन किट बांटने को लेकर रायबरेली जनपद पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने जहां एक तरफ जिले के विकास और विकास की योजनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की तो वहीं सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की खूब बखान की। इसके पूर्व कलेक्ट्रेट के बचत भवन में आयोजित डिप्टी सीएम की प्रेस वार्ता के दौरान अव्यवस्थाओं को लेकर पत्रकारों ने कान्फ्रेंस का बहिष्कार कर बाहर चबूतरे पर बैठ गए थोड़ी देर बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के हस्तक्षेप पर कुछ पत्रकार डिप्टी सीएम…

रायबरेली: कोतवाली प्रभारी की सक्रियता के चलते पीड़ित महिला को मिला न्याय , दर्ज हुआ मुकदमा

महराजगंज /रायबरेली: तहसील क्षेत्र के कलुई खेड़ा गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवती ने तीन लोगों पर जबरन दुराचार व बलात्कार करने का आरोप लगाया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजतर्रार कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दुराचार सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।बताते चलें की तहसील क्षेत्र के कलूई खेड़ा निवासी एक 19 वर्षीय लड़की ने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के ही अमूल सिंह पुत्र रज्जन सिंह धोखे में रख कर…

रायबरेली : डलमऊ गदागंज छेत्र के कुरौली बुधकर में ग्राम सभा पंपापुर मेंअन्न महोत्सव

रायबरेली /डलमऊ: गदागंज छेत्र के कुरौली बुधकर मे ग्राम सभा पंपापुर मे. अन्न महोत्सव. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना समस्त रासन कार्ड लाभार्थियों को निशुल्क रासन वितरण प्रति लाभार्थी 05 किलो ग्राम प्रति माह सुशील कुमार. कोटेदार और उत्कृष्ट मौर्य. अशोक पूर्व प्रत्याशी 183 विधानसभा ऊंचाहार रायबरेली एवं,श्री मती. सविता मौर्या, ब्लॉक प्रमुख. विकास खण्ड दीनशाह गौरा से आज दिनाँक 5अगस्त 2021को अन्न महोस्तव और निशुल्क राशन वितरण किया गयाlसंवाददाता: नन्हे कुमार

रायबरेली : भिड़ंत में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल

ऊंचाहार-कोतवाली क्षेत्र के मलकाना गांव के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।बुधवार की दोपहर क्षेत्र के ख़ालिकपुर खुर्द मजरे सरायं परसू गांव निवासी नंदलाल का पुत्र अनुराग 13 वर्ष अपने बुआ के लड़के विकी कुमार 19 वर्ष के साथ कहीं गया था और बाइक से अपने घर जा रहा था तभी मलकाना गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें…

रायबरेली : पिकप में भर कर प्रतापगढ़ जा रही अवैध शराब पकड़ी

ऊंचाहार। बीती रात कोतवाली पुलिस ने पिकप में भर कर प्रतापगढ़ जा रही अवैध शराब पकड़ लिया। वाहन में 60 पेटी अवैध शराब लदी हुई थी। पुलिस के रोकने पर चालक वाहन छोड़ मौके से भागने निकला। पुलिस ने अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मंगलवार की रात कोतवाली पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में पुलिस गस्त के दौरान लगभग 1 बजे एक पिकप तेज गति से लखनऊ की ओर जा रही थी। शक होने पर सिपाही बफाती हुसैन ने गाड़ी का पीछा…

रायबरेली : गंगा के पुल पर बाढ़ ने डाला ग्रहण;कार्य हुआ ठप

ऊंचाहार/ रायबरेली : गंगा का जलस्तर दिन प्रतिदिन उभान पर होने के कारण गंगा मे दो जिलो को जोड़ने के लिए बन रहे गंगा के पुल निर्माण मे गंगा का बढ़ोत्तरी जलस्तर बाधा बन गया है।जिसको लेकर गंगा के निर्माणदायी संस्था के द्वारा तीरकापुरवा गंगा घाट पर कार्य गंगा के जलस्तर घटने तक रोक दिया है।बताते चले कि ऊंचाहार ब्लाक के गांव तीरकापुरवा मजरे खरौली निकट गंगा घाट है।जिस गंगा घाट के निकट से तीरकापुरवा व नौबस्ता;फतेहपुर के लिए करोड़ो की लागत से पुल का निर्माण कार्य चल रहा है।जिससे…

रायबरेली:एक कानूनगो के साथ तीन लेखपालो का हुआ विदाई समारोह

लालगंज रायबरेली। सेवानिवृत्ति के बाद कानूनगो रामबहादुर के साथ लेखपाल छोटेलाल,सुंदरलाल तथा रामनरेश याादव को एक साथ विदाई देने के दौरान साथियो ने भव्य इंतजाम किया।इस दौरान सभी ने उनके साथ बितायें गये पलो को साझा किया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम विजय कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी कर्मचारी अपने अनुजो का मार्गदर्शन करते रहे। सेवा से रिटायर होने के बाद भी अपने अनुभवो का जनता को लाभ देते रहे यही समाज की सच्ची सेवा होगी। युवा कर्मचारी अपने सीनियरो से समय’-समय पर सलाह लेते…

रायबरेली: सेवानिवृत्ति शिक्षक अंतिम सांस तक राष्ट्र प्रहरी-आशुतोष शुक्ल

विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देवइया में सेवानिवृत्ति हुए प्रधानाध्यापक जियालाल के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया l जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बछरावां के सरंक्षक त्रिभुवन नाथ दीक्षित द्वारा की गई। क्षेत्र के देवयया विद्यालय से सेवानिवृत्त हुए प्रधानाध्यापक जियालाल का सम्मान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।श्री शुक्ल ने इस अवसर पर कहा कि, शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता। वह अंतिम सांस तक राष्ट्र के सशस्त्र प्रहरी का निर्माण…

रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र मे ज़हरीले जंतु के काटने से गई दो महिलाओं की जान

महराजगंज रायबरेली बारिश का मौसम आते ही जहरीले जंतुओ का आतंक शुरू हो गया और इनके काटने से लोग काल के गाल मे समा रहे हैं। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग घटनाओं में जहां एक महिला की सर्प दंश से मौत हो गई वहीं दूसरी महिला की मौत जहरीले जंतु के काटने से हो गई पहली घटना कोतवाली क्षेत्र के कसींपुर घेरा निवासी शन्तिप्रिया पत्नी सुनील कुमार उम्र 30 वर्ष सर्प दंश से महिला की मौत हो गई मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज…

रायबरेली:ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी के चलते ग्राम सभा मे विकास कार्य ठप

ऊँचाहार, रायबरेली।ग्राम पंचायत अधिकारी की मनमानी के चलते ग्राम सभा मे विकास कार्य ठप पड़ा है। ग्राम प्रधान के बार बार कहने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम सभा की बैठक नहीं बुला रहा है। जानकरी के मुताबिक ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि ग्राम सभा की बैठक करना किया जाना आवश्यक जिससे ग्राम सभा के विभिन्न विकास कार्यो सहित ग्राम रोजगार सेवक द्वारा कार्य न करने को लेकर बैठक किया जाना आवश्यक है। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके बार बार कहने…

रायबरेली: जोहवा नटकी में गांव के बाहर बने हुए कुएं में गिरा नील गाय का बच्चा पीआरवी वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बचाया

रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोहवा नटकी में जहां आज बुधवार को सुबह अचानक एक नील गाय का बच्चा गांव के बाहर बने हुए कुएं में जा गिरा सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो देखा कुएं में नील गाय का बच्चा तड़प रहा था खबर गांव पहुंची तो लोगों का मजमा लग गया ग्रामीणों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना पीआरवी व वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई कुछ ही समय में पहुंचे पीआरवी के जवानों ने वन विभाग व ग्रामीणों की मदद से बच्चे को…

रायबरेली : अज्ञात चोरों ने नकाब लगाकर 25000 रु किये पार

रायबरेली /डलमऊ- कितूली गांव मैं घर में रखे ₹25000 रु0 चोरों ने सेंध लगाकर की चोरी मामले की छानबीन में पुलिस जुटी डलमऊ तहसील क्षेत्र के कितुली गांव मैं उस समय हड़कंप मच गया जब रात को अज्ञात चोरों ने बुद्धि लाल के घर में रखे ₹25000 चोरों ने पार कर दिए बुद्धि लाल ने बताया है कि हमने बैंक का कर्ज जमा करने के लिए ₹25000 पेड़ बेच कर रखे हुए थे वही अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर पार कर दिया वही पीड़ित द्वारा सूचना थाना जगतपुर कोतवाली में…

रायबरेली : अवैध रूप से हो रहे मछली और कछुए के व्यापार को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर किया प्रदर्शन ।

डलमऊ रायबरेली – तहसील क्षेत्र के जोहवा नटकी में सैकड़ों बीघे झील में मछली और कछुए के व्यापार को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और झील के पट्टे की नीलामी के विषय में एक प्रार्थना पत्रउपजिलाधिकारी डलमऊ को सौंपा है सोमवार को जोहवा नटकी के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील पहुंच गए मकसद जोहवा झील में सैकड़ों बीघे संक्रमणीय भूमि पर अवैध रूप से मछली व कछुए के व्यापार को लेकर था आए हुए प्रदर्शनकारियों का कहना था कि…

रायबरेली : गरीब को नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ।

डलमऊ रायबरेली – प्रदेश सरकार भले ही गरीबों को पीएम आवास दिला कर लाभवांतित करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी भी बहुत से गरीब परिवार इस योजना से वंचित हैं , बरसात के महीने में पुराने मकानों में रहने को मजबूर हैं, बारिश से बचने के लिए इन परिवारों को पॉलीथिन या दूसरे के छत का सहारा लेना पड़ रहा है एक तरफ केंद्र सरकार झोपड़पट्टी या कच्चे मकानों को आवास देने की बात कर रही है ,तो वही प्रधानमंत्री आवास के असल हकदार मिट्टी के मकान में…

रायबरेली : हाईस्कूल इंटर की परीक्षा फल देख छात्र-छात्राओं के खिले चेहर ।

रायबरेली – आज घोषित यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में आरोही ने तो हाई स्कूल में ज्योति ने प्रथम स्थान पाकर तहसील का नाम रोशन किया महामारी के दौरान इस बार यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा नहीं कराई गई जिसकोलेकर परीक्षाफल में भी देरी हुई आज शनिवार को बोर्ड द्वारा परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया लेकिन गत वर्षो की भांति परिणाम की खुशी को लेकर छात्रों में उत्साह देखने को नहीं मिला छात्रों की चाहे इस बार विद्यालयों में नजर नहीं आई घर पर…

रायबरेली : बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।

डलमऊ रायबरेली – कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरबक्श सिंह मजरे खलीलपुर निवासी एक बुजुर्ग ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डलमऊ कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे गुरबख्श सिंह मजरे खलीलपुर निवासी राम औशान पुत्र रघुवर उम्र 65 पिछले काफी दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे जिसको लेकर वह काफी परेशान रहते थे बीमारी से तंग आकर उन्होंने गांव के बाहर बने घर के बरामदे में फांसी का फंदा लगाकर अपनी…