प्रयागराज: केन्द्रीय मंत्री ने शिल्प ग्राम के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

केन्द्रीय वस्त्र मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह ने श्री राकेश सचान मा0 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग, उ0प्र0 एवं मा0 राज्यमंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, उ0प्र0 श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम के साथ शुक्रवार को विकास आयुक्त ( हस्तशिल्प) कार्यालय, भारत सरकार के तत्वाधान में उद्यमिता विकास संस्थान, उत्तर प्रदेश द्वारा बनाये गये शिल्प ग्राम (क्राफ्ट टूरिज्म विलेज- मूंज शिल्प) महेवा नैनी के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मा0 केन्द्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने…

कन्नौज: सड़क हादसे में पिता पुत्री की मौत पत्नी चालक घायल

कन्नौज। जेल से रिहा होकर घर वापस आते समय सड़क हादसे में मौत हो गयी। सूचना लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। कन्नौज जिले के गुगरापुर ब्लॉक के पडुआपुर गांव निवासी विजय कुमार उम्र पुत्र कामता प्रसाद हत्या के मामले में इटावा जेल में बंद थे। सन 2012 में हत्या के मामले में जेल गए थे। सजा काटकर जेल से रिहा होने के बाद पत्नी बच्चों के साथ अपने गांव घर आ रहे थे। ऑटो में सवार अपने परिवार के साथ जैसे ही आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के तले ग्राम…

कन्नौज: स्थापना के सात दिन बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन

हसेरन। गणेश महोत्सव कार्यक्रम में गणेश स्थापना के सात दिन बाद मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम किया गया। कस्बा नादेमऊ हनुमान मंदिर पर 7 सितंबर को गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। विघ्नहर्ता सेवा समिति ने सात दिवसीय कार्यक्रम कर गणेश वंदना आरती के साथ शुक्रवार दोपहर गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली। विसर्जन यात्रा नदीम हनुमान मंदिर से शेरपुर होते हुए छतनेपुर ईशन नदी पहुंची। भक्तों ने भक्ति भाव से भगवान श्री गणेश का विसर्जन किया। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य बिठूर धाम से अवधेश तिवारी , हिमांशु प्रताप , सुधांशु द्विवेदी ,…

मैनपुरी : शारब का ठेका बस्ती से हटाया जाए , महिलाओं ने की मांग

जनपद मैनपुरी के कस्बा भोगांव के मोहल्ला जगत नगर एवं मिश्राना के सैकड़ों महिलाओं तथा पुरुषों ने कल सरकारी देशी शराब को बस्ती के बीचों बीच से हटाए जाने के लिए, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से मुलाकात करने के बाद ,उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन में लोगों ने शराब के ठेके को हटाए जाने की गुहार लगाई है। गुरुवार को नगर के मोहल्ला जगतनगर मिश्राना की महिलाओं ने कुछ पुरुषों के साथ बीच बस्ती में स्थित सरकारी देशी शराब के ठेके को हटाए जाने को लेकर लगभग एक…

हरियाणा चुनाव : टिकट बंटवारे पर भाजपा में असंतोष, कई नेताओं का इस्तीफ़ा

हरियाणा में अगले महीने अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर टिकट बंटवारे को लेकर मतभेद देखने को मिल रहे हैं. पार्टी नेता कर्णदेव कंबोज ने बुधवार (11 सितंबर) को इस ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री नायब सैनी की टिकट वितरण प्रक्रिया में सुनी जाती तो पार्टी के भीतर इस असंतोष से बचा जा सकता था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, दक्षिण हरियाणा के वरिष्ठ पार्टी नेता रामबिलास शर्मा ने बिना पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए ही…

अमेरिका चुनाव: कमला हैरिस के साथ दोबारा बहस नहीं करूंगा’, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ऐलान किया कि वह 5 नवंबर के चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ किसी और बहस में हिस्सा नहीं लेंगे. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने जोर देकर कहा, “हैरिस द्वारा एक और बहस के लिए गुजारिश करने से संकेत मिलता है कि वह मंगलवार को अपनी बहस हार चुकी हैं और अब वह अपनी स्थिति सुधारने के लिए दूसरा मौका चाहती हैं.” ट्रंप ने अपनी…

केजरीवाल की जमानत याचिका पर ‘सुप्रीम’ फैसला आज, सीबीआई गिरफ्तारी को भी दी है चुनौती

सुप्रीम कोर्ट आबकारी नीति घोटाले मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दो याचिकाओं पर आज यानी शुक्रवार को फैसला सुनाएगा। केजरीवाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में अपनी गिरफ्तारी और जमानत से दिल्ली हाईकोर्ट के इनकार को चुनौती देते हुए दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ दोनों याचिकाओं पर फैसला सुनाएगी। पीठ में न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइंया भी शामिल हैं। पीठ ने पांच सितंबर को केजरीवाल की याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सीबीआई ने…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों के साथ कृषि व किसानों से सम्बंधित समस्याओं के निराकरण हेतु बैठक आयोजित की गयी। बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा चकबंदी से सम्बंधित, आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाये जाने, धारा-24 के अन्तर्गत दाखिल मुकदमों के शीघ्र निस्तारण, कीटनाशक, खाद व बीज वितरण को सहकारी समितियों के माध्यम से बुआई के समय पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराये जाने, नहरों में सिल्ट की सफाई व पानी की आपूर्ति,…

कन्नौज : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्याे के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई

जिलाधिकारी श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं के निर्माण कार्यों एवं विकास कार्याे के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यू0पी0 प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लि0 निर्माण इकाई को निर्देश दिए कि राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा में आवासीय भवनों का निर्माण, बाल संग्रहालय की स्थापना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कन्नौज में जो कार्य शेष बचा है उसे समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाए। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नही किया जाये, अन्यथा संबंधित…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का किया गया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा वर्चुअल माध्यम से गुरूवार को अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ किया गया। जनपद में माननीय मुख्यमंत्री जी के शुभारम्भ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट, कोरांव में किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। अटल आवासीय विद्यालय, बेलहट, कोरांव प्रयागराज में भी शैक्षणिक सत्र 2024-25 का शुभारम्भ हुआ। आयोजित कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त, प्रयागराज द्वारा मुख्य अतिथि एवं…

प्रयागराज: महाकुम्भ मेला-2024-25 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं मूवमेंट की सुदृढ़ एवं व्यवस्थित कार्ययोजना विकसित किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक की गयी

प्रयागराज- महाकुम्भ मेला-2024-25 के सकुशल एवं निर्विघ्न आयोजन के दृष्टिगत भीड़ नियंत्रण, यातायात एवं मूवमेंट की सुदृढ़ एवं व्यवस्थित कार्ययोजना विकसित किये जाने व महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस बल आवंटन/व्यवस्थापन एवं सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग, मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, व रेलवे स्टेशनों का “आंतरिक एवं बाह्य मूवमेंट प्लान” के संबंध में आज दिनांक 12-09-2024 को अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, कैम्प कार्यालय पर समीक्षा बैठक की गयी। जिसमें:-*1- यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन (Movement)2- सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग3- महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस बल आवंटन/व्यवस्थापन4- रेलवे जंक्शन/स्टेशनों का…

कन्नौज: अपनी प्रेमिका से मिलने आये एक प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने भागने के दौरान चोर समझ कर पिटाई कर दी।

कन्नौज।अपनी प्रेमिका से मिलने आये एक प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने भागने के दौरान चोर समझ कर पिटाई कर दी।माजरे का खुलासा उसकी प्रेमिका के द्वारा किया गया,तब ग्रामीणों ने पुलिस को घटनाक्रम की सूचना देते हुये युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।बताते चलें कि बीती सायं तिर्वा कोतवाली के इंदरगढ़ तिर्वा मार्ग पर स्थित गांव बछज्जापुर में एक युवती से मिलने उसका प्रेमी आया था।दोनों के बीच फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद प्यार हुआ था।युवक जब बीती सायं गांव पहुंचा तो प्रेमिका भी उससे मिलने गांव के…

कन्नौज:थाना ठठिया व जनपदीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में डकैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के 02 सदस्यों को किया गिरफ्तार

सूचना प्राप्त हुई थी कि दिनांक 03/04.09.2024 को रात्रि में थाना ठठिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम फतुआपुर व ग्राम बस्ता में 05 अज्ञात बदमाशों द्वारा डैकैती की घटना कारित की गई थी जिसमें वादी संतोष कुमार पुत्र राकेश कुमार राजपूत निवासी ग्राम फतुआपुर थाना ठठिया जनपद कन्नौज की तहरीरी सूचना पर थाना ठठिया पर मु0अ0सं0 257/2024 धारा 310(2)BNS बनाम 05 अज्ञात बदमाश के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा उक्त घटना के अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा SHO ठठिया ,SHO तिर्वा, SHO साइबर थाना ,SHO सकरावा और SOG सर्विलांस की संयुक्त…

जौनपुर :थाना शाहगंज ने ऑनलाइन फ्रॉड हुए 4 लाख 70000 रुपए दिलाए वापस।

जौनपुर – (उत्तर प्रदेश) शाहगंज श्रीरामपुररोड निवासी गौरवगुप्ता ने पैसा डबल करने के लिए कीसी व्यक्ति के कहने पर ऑनलाइन पैसा लगाया। जब धीरे-धीरे 5 से 6 लाख रुपए लगभग लगा दिए और ऑनलाइन स्कीम के तहत जब पैसा डबल नहीं हुआ तब उन्हें समझ में आया कि मेरे साथ फ्रॉड हुआ है। तब उन्होंने थाना शाहगंज जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। उसपर कार्रवाई करते हुए सीसीटीएनएस कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा के प्रयास से व माननीय न्यायालय के आदेश से आवेदक कौरव गुप्ता के खाते में चार लाख 70 हजार…

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस ?

तेजनारायण पांडेय ने बताया अयोध्या को लेकर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद से अधिकारियों भाजपा नेताओ की आंखें जमीनों पर लग गयी है। जिस जमीन पर सेना युद्धाभ्यास करती थी, फायरिंग रेंज था वहां की जमीन को भाजपा नेताओं ने प्लॉटिंग कर की। उद्योगपति यों को बेंच दी गयी,भाजपा के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, ने जमीनों की प्लॉटिंग करवा दी गयी। भाजपा सरकार में नेता अधिकारी सेना की जमीन पर कब्जा कर चुके है,प्रॉपर्टी डीलिंग की जा रही है,सस्ते कौड़ियों के दाम पर खरीद कर महंगे प्लाटिंग कर बेचे जा रहे…

मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट किया जारी

46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , 70 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट। पश्चिमी तथा मध्य यूपी में भारी बारिश का अलर्ट। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं। आने वाले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगी भारी बरसात । उत्तर प्रदेश के आठ जिले बाढ़ से हुए प्रभावित बाढ़ प्रभावित जिलों में फर्रुखाबाद, गोंडा, बलिया, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, मऊ, सीतापुर तथा देवरिया , मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस बार मानसूनी सीजन में 14% कम…

मैनपुरी में लगातार बारिश के कारण मिट्टी दीवारो गिरने से मृतकों के लिए चार – चार लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया जा रहा है ?

लगातार बारिश के कारण अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी की दीवारें गिरने से 5 लोगों की मौत हुई हैं ADM राम जी मिश्र ने बताया तहसील कुरावली में दो मौतें हुई हैं व तहसील भोगांव में तीन मौतें हुई हैं.”सभी मृतकों के लिए चार-चार लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया जा रहा है।

मैनपुरी: करहल क्षेत्र के ग्राम नानमई में प्रधान की लापरवाही आई सामने ?

ग्रामीणों ने कई बार प्रधान से बोला कि नाला साफ करवा दो , अभी तक नाला साफ नहीं हुआ । बारिश के चलते ग्रामीणों के मकान में भर पानी , ग्रामीणों ने खुद किया नाला साफ।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में सात नेताओं का भाजपा से इस्तीफा ?

भाजपा की दूसरी सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई और नेताओं ने बगावत कर दी है। युवा नेता देवेंद्र कादियान ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा पर 100 करोड़ रुपये देकर टिकट देने का आरोप लगाया।भारतीय कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कादियान ने फेसबुक पर लाइव आकर पार्टी छोड़ने और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया। कादियान के अलावा पार्टी के छह और नेताओं ने भी टिकट नहीं मिलने पर भाजपा छोड़ने का एलान किया। इनमें असंध के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, भाजपा…

रायबरेली : कई लाख देने के बाद भी पैसे का डिमांड कर रहा आरोपी

सदर कोतवाली क्षेत्र की तिलक नगर मोहल्ला गौरा बजार की निवासिनी सवित्री देवी ने रायबरेली पुलिस अधिक्षक को शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय गुहार पीड़ित महिला ने बताया की तिलिया निवासी अजाद खान से पीड़ित महिला के लडके ने कुछ दिन पहले किसी काम को लेकर दभंग दोस्त अजाद खान से कुछ पैसे लिए थे जो कि पीड़ित ने दूना दाम कई लाख देने के बाद भी आरोपी आजाद खान का पैसे मांगना कम होने का नाम ही नही ले रहा है पीड़ित का कहना है की दभंग लगातार धमकी…