सैनिक स्कूल में पढ़ने वाला एक लड़का जिसके पिता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। एक दिन स्कूल के प्रिंसिपल ने सीएम को फोन कर स्कूल आने के लिए आवेदन किया। सीएम का हेलीकॉप्टर स्कूल पंहुचा। उनसे मिलने और स्वागत करने के लिए सीनियर क्लास के बच्चे एक लाइन में खड़े हो गए। उसी लाइन में सीएम का बेटा भी उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़ा था। वो लड़का कोई और नहीं बल्कि यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव हैं। अखिलेश आज 50 साल के हो गए। पूरा बचपन चंचलता भरा…
Day: July 1, 2023
बच्चों संग अभिभावकों ने भी दी कथक नृत्य कार्यशाला में परफॉर्मेंस
लखनऊ में संगीत नाटक एकेडमी के संत गाडगे ऑडिटोरियम में शुक्रवार को कई सुंदर कथक परफॉर्मेंसेस देखने को मिलीं। मौका था यूपी संगीत नाटक एकेडमी, यूपी संस्कृति विभाग और कथक केंद्र द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला के समापन का। समारोह में मुख्य आकर्षण विशेष सचिव संस्कृति अमरनाथ उपाध्याय और रागिनी उपाध्याय सृजित ध्वज गीत “हे भारत भू के मान प्रवर” की कथक प्रस्तुति रही। इस मौके पर इस ध्वजगीत को तैयार करने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। ध्वज गीत पर कथक प्रस्तुति श्रुति शर्मा, मंजू मलकानी और…
रैकेट चलाने वालों के खिलाफ एक युवती ने दर्ज कराई एफआईआर, हुए गिरफ्तार
लखनऊ में सेक्स रैकेट चलाने वाले चार युवकों को हजरतगंज पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सेक्स रैकेट संचालक ने पुलिस की रेड पड़ने की भनक लगते ही घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दी। पुलिस डीवीआर को कब्जे में लेकर डाटा रिकवर कराने की कोशिश कर रही है। हजरतगंज पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाले अयोध्या रायगंज कालोनी निवासी सुधांशू उर्फ वीरु, गोंडा के सरवान निवासी दीपू द्विवेदी, लखनऊ लालबाग खंडारी बाजार निवासी रोहित गुप्ता और सीतापुर के संधना उस्मैनगंज निवासी सिद्दू उर्फ सिद्ध प्रकाश को गिरफ्तार…
ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है द एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में
द एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पकड़ मजबूत करती जा रही है। टीम ने मुकाबले की पहली पारी में 91 रनों की बढ़त हासिल की है। तीसरे दिन टीम की कुल बढ़त 221 रन हो चुकी है। शुक्रवार का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा 58 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।दूसरी पारी में ओपनर उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने करियर की 23वीं फिफ्टी…
क्या चंद महीने दिवालिया होने से बच जाएगा PAK ? जानिए
इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड यानी IMF ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर का लोन जारी करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान सरकार और IMF के बीच यह डील 30 जून को हुई। ये इसलिए बेहद अहम है, क्योंकि 30 जून को ही पाकिस्तान को मिला IMF का पिछला पैकेज खत्म हो रहा था।इसके मायने ये हैं कि अगर 30 जून तक यह डील नहीं हो पाती तो उसे नए सिरे से और नए पैकेज के लिए IMF से बातचीत करनी पड़ती और बहुत मुमकिन है कि…
‘आज भी नर्वस होती हूं’ : तारक मेहता फेम बबीता
टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हार्डकाेर एडवेंचर लवर हैं। मुनमुन ने हाल ही में अपनी 4 साल पुरानी एक ट्रिप से जुड़ी यादें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि 2019 में वे तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो ट्रेक पर गई थीं। हालांकि, इस दौरान उन्हें एंग्जायटी और पैनिक अटैक आए जिसकी वजह से उन्हें यह ट्रेक बीच में ही छोड़ना पड़ा।एक पोस्ट शेयर करते हुए मुनमुन ने लिखा, ‘4 साल पहले मैं तंजानिया स्थित माउंट किलिमंजारो ट्रेक पर गई थी।…
एफिल टावर के सामने मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस, पेरिस में छुट्टियां बिता रही हैं करिश्मा कपूर
49 साल की करिश्मा कपूर इन दिनों पेरिस में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एफिल टावर के सामने मस्ती करती हुई नजर आईं। वीडियो में करिश्मा ब्लैक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।करिश्मा ने 25 जून को अपना 49वां बर्थडे पेरिस में सेलिब्रेट किया था। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह एफिल टावर के सामने दिए पोज दे रही थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक वीडियो…
अगस्त में रिलीज के लिए तैयार है गदर 2 , जानिए
गदर 2 अगस्त में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर और गाना ‘उड़जा काले कावा’ दोनों ही बेहद चर्चा में हैं। हालांकि, इस बीच एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने खुद की फिल्म का स्पॉइलर दे दिया है, जिस् लेकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, टीजर में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें तारा यानी सनी देओल एक कब्र के पास बिलखते हुए नजर आते हैं। टीजर आने के बाद से ही फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि फिल्म के आखिर में अमीषा यानी सकीना मर जाती है।…
