फर्रुखाबाद:भीम आर्मी के चीफ एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.चन्द्रशेखर आजाद की सुरक्षा लेकर राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

फर्रुखाबाद, 28 जून 2023 को देवबन्द जनपद सहारनपुर में भीम आर्मी के चीफ आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड० भाई चन्द्रशेखर आजाद पार्टी के कार्य से देवबन्द गये हुए थे कि अचानक ही कार सवार आसामाजिक तत्वों ने भाई चन्द्रशेखर की गाड़ी पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़-तोड़ फाइरिंग कर हमलावरों ने हमला पूरी तैयारी के साथ किया। लगातार फायरिंग से गाड़ी में बैठे हुए सभी लोग भयभीत हो गये तभी एक गोली गाड़ी के शीशे में लगी जिससे गाड़ी के शीशे टूट गये तथा कुछ गोलियां गाड़ी में…

पीलीभीत:ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर शान्ति व्यवस्था का लिया जायजा

पीलीभीत अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने ईद-उल-अजहा/बकरीद पर्व के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ भ्रमण कर जनपद के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर तैनात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंशु जैन एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मय फोर्स उपस्थित रहे।

कासगंज : पटियाली विधान सभा क्षेत्र के गांव नारदोली में 11वर्षीय बच्चे की मौत परिवार में छाया सन्नाटा

आपको बताते चले की कासगंज केपटियाली विधान सभा क्षेत्र के गांव नारदोली में 11वर्षीय असिश पुत्र नवेंद्र सिंह जो सुबह 9बजे के आस पास घर से गाय चराने के लिए गया लेकिन उसे क्या पता की आज उसका आखिरी दिन है गंगा नदी के सोते में नहाने के लिए घूस गया गंगा नदी में पानी ज्यादा होने से गंगा में डूब गया पास में ही ठोकरों लगने का कार्य चल रहा था बहन मजदूर कार्य कर रहे थे उन्होंने गंगा में जाते हुए देखा उन्होंने बच्चे को बाहर निकाला और…

फर्रुखाबाद:महिलाओं में प्रसव पश्चात आईयूसीडी में बढ़ा विश्वास,दो बच्चों के जन्म के बीच कम से कम तीन साल का अंतर अवश्य रखें -डॉ सिंह

फर्रुखाबाद, 29 जून 2023 जनपद में प्रसव पश्चात आईयूसीडी में पिछले चार वर्षो से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है l महिलाएं गर्भधारण से बचने के लिए सीएचसी पर प्रसव के तुरन्त बाद इस साधन को अपना रहीं हैं l जहाँ एक ओर वित्तीय वर्ष 2019-20 में 5374 महिलाओं ने प्रसव पश्चात आईयूसीडी को अपनाया वहीँ वर्ष 2020-21 में 7857 महिलाओं ने, वर्ष 2021-22 में 10492 महिलाओं ने , वर्ष 2022 23 में 12,959 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी को अपनाया। इस वर्ष 2023-24 में 30 मई तक कुल 1284 महिलाओं ने पीपीआईयूसीडी…

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में ईद-उल-अज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल संपन्न।

पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 29-06-2023 को जनपद पीलीभीत में ईद-उल-अज़हा(बक़रीद) का त्यौहार सकुशल सम्पन्न हुआ। जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ईद-उल-अज़हा (बक़रीद) पर्व के दृष्टिगत निरंतर भ्रमणशील रहकर धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा समस्त ईदगाह/मस्जिदों पर नियुक्त मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल ने उपस्थित रहकर नमाज शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न करायी तथा त्यौहार को सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

पीलीभीत – रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन द्वारा बेबी बार्मर को शैलेंद्र गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन

पूरनपुर रोटरी क्लब पूरनपुर ग्रीन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया की अंतरराष्ट्रीय रोटरी क्लब के मंडल 3110 के सहयोग से पूरनपुर ग्रीन द्वारा दिनेश हॉस्पिटल को बेबी बार्मर उपलब्ध कराए गए क्लब के चार्टर प्रेसिडेंट डॉक्टर दिनेश गुप्ता व सेक्रेटरी डॉ प्रशांत गुप्ता ने बताया की जो बच्चे समय से पूर्व जन्म लेते हैं या जिन बच्चों को जन्म के बाद गर्म जगह पर रखने की जरूरत पड़ती है उनके लिए यह बेबी बार्मर बहुत उपयोगी होते हैं इसकी वजह से बच्चों के स्वास्थ्य में अति शीघ्र सुधार आता…

फर्रुखाबाद-: दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी के मामले में आरोपी हुए गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़  विकास कुमार के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक डां0 संजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी कायमगंज महोदय सोहराब आलम के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मेरापुर द्वारा 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म कर विडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में प्रभाकर राजपूत पुत्र रामकुमार तथा हर्वेन्द्र पुत्र जंग सिंह राजपूत निवासीगण सिलसण्डा थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ पंजीकृत कराया था । दोनों अभियुक्तगणों के वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन करते हुए थाना मेरापुर…

बकरीद पर क्यों दी जाती है बकरे की कुर्बानी? कैसे मीठी ईद से अलग

ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानि बकरीद इस साल 29 जून को मनाई जा रही है. बकरीद इस्लाम के सबसे पवित्र त्योहारों में एक है. इस्लाम में साल भर में दो ईद मनाई जाती हैं. एक को ‘मीठी ईद’ कहा जाता है. और दूसरी को ‘बकरीद’. ईद सबसे प्रेम करने का संदेश देती है तो बकरीद अपना कर्तव्य निभाने का और अल्लाह पर विश्वास रखने का. ईद-उल-जुहा कुर्बानी का दिन भी होता है. बकरीद के दिन इसलिए बकरे या किसी अन्य पशु की कुर्बानी दी जाती है. इसे इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब…

भारत कुछ इस तरह करेगा आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 भारत में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। ये वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण होगा। पहली बार भारत पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस मेगा इवेंट के शेड्यूल का ऐलान मंगलवार 27 जून को हो सकता है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें से 8 टीमें फाइनल हो गई हैं, जबकि दो टीमों को जिम्बाब्वे में जारी वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर्स के जरिए एंट्री मिलेगी। वर्ल्ड कप की मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम है।

मैनपुरी में पहिया पंचर होने से पलटी पिकअप:13 सवारियां हुईं घायल

मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में सड़क पर उस समय चीख-पुकार मच गई जिस समय चलती पिकअप कार का पहिया पंचर होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटते ही उसमें बैठी सवारियों में में चीख-पुकार मच गई। पिकअप पलटने की जानकारी होती स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिकअप सवार किसी रिश्तेदार की हुई मौत की गमी में जा रहे थे। वहां पहुंचने से पहले उनकी गाड़ी…

बकरीद से पहले इस मेमने की कीमत 1 करोड़ लगी, लेकिन चरवाहे ने बेचने से मना कर दिया

राजस्थान में एक चरवाहे को उसके मेमने के बदले एक करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया. लेकिन उसने ये ऑफर ठुकरा दिया. मेमने की कीमत एक करोड़ लगाई गई क्योंकि उसके शरीर पर ‘786’ लिखा हुआ है. ये संख्या मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है. बकरीद से पहले चरवाहे राजू सिंह ने भेड़ के बच्चे को इतनी भारी कीमत पर भी बेचने से मना कर दिया. बताया कि वो मेमना उसे बहुत प्यारा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामला चुरू जिले के तारानगर का है. खास…

जालौन: माधौगढ एसडीएम सीओ संग पुलिस ने किया फुट मार्च

माधौगढ़ कोतवाली से लेकर नगर के चप्पे चप्पे में पुलिस प्रशासन के साथ उपजिलाधिकारी शिवनारायण शर्मा पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने ईद पर्व को मद्देनजर रखते हुए पैदल मार्च करते हुए लोगों को जागरूक किया कि सभी व्यक्ति शांति व्यवस्था कायम रखें वहीं ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाएं पर कोई नया काम न करें। जिससे कि किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत हो । त्योहार को शान्ति पूर्ण सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार अतिरिक्त निरीक्षक अजय बृम्हा तिवारी एस एस आई नन्हेलाल सिंह उपनिरीक्षक…

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की सेहत पर क्या बोले डॉक्‍टर

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की सेहत अब ठीक है। फिलहाल, घबराने की कोई बात नहीं है। यह कहना है सहारनपुर के सीएमएस डॉ रतन पाल का। चंद्रशेखर पर बुधवार शाम सहारनपुर के देवबंद में अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई थी। हमले में वह घायल हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें सहारनपुर में एसबीडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉ रतन पाल सिंह ने कहा, ‘चंद्र शेखर आजाद पूरी तरह से ठीक हैं। हमने उन्‍हें आईसीयू में भर्ती किया है। हमने डिजिटल एक्‍सरे और अल्‍ट्रासाउंट कर लिया है। पेट के…

प्रयागराज – भारत सरकार कृषि एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त दिये जाने की तैयारी अंतिम चरण में

भारत सरकार कृषि एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त दिये जाने की तैयारी अंतिम चरण में है। प्रदेश में कुल-18324192 किसानों को भुगतान के लिये डेटा फ्रीज करने हेतु जिलों को भेजा गया है, जिसमें 520658 किसान जनपद प्रयागराज के सम्मिलित हैं और यह प्रदेश के कुल संख्या का 2.84 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त जुलाई के प्रथम पखवाड़े में किसानों को प्राप्त होने की सम्भावना है। जनपद के 520658 लोगों को 2000 रुपया 14वीं किस्त के रूप में…

पीलीभीत – जांच करने पहुंचे परियोजना विभाग जेसी जोशी और मनरेगा डीसी मृणाल सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी नागेन्द्र ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बैठक कर लोगो की शिकायत सुनकर बयान दर्ज किए।

पूरनपुर। सरकार द्वारा गरीबों को मनरेगा के तहत काम देकर रोजगार देने के उदेश्य से लगातार प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कई अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि के फर्जीवाड़े से यह पूरी प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई है। मनरेगा योजना ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही पूरी तरह से रोकने में असफल हो रहा है। गांव के मजदूर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गांवों में मनरेगा योजना के तहत बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना…

पीलीभीत – सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न।

सांसद वरूण गांधी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गांधी सभागार पीलीभीत में सम्पन्न हुई। इस दौरान सांसद वरुण गांधी ने सांसद निधि से निर्मित 18 शमशान शैड व सडकों का लोकार्पण भी किया।दिशा बैठक में सांसद वरुण गांधी ने जिले में विकास कार्यों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और बैठक में सदस्यों द्वारा उठाई गईं विभिन्न समस्याओं का संज्ञान लेते हुये उन्होंने जिलाधिकारी को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।सांसद वरुण गांधी ने गन्ना किसानों से अभद्र व्यवहार और घटतौली की मिली…

रोशन उद्दौला कोठी बुकलेट का किया विमोचन, लखनऊ में पुरातत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन

लखनऊ के यूपी राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को खत्म हुआ। विभाग के निदेशालय में चल रहे इस शिविर में देशभर के विश्विद्यालयों से स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था।शिविर के आखिरी दिन कार्यक्रम अयोजित किया गया। जिसमे यूपी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, जयवीर सिंह चीफ गेस्ट रहे। विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी ने चीफ गेस्ट जयवीर सिंह और स्पेशल गेस्ट डॉ मांडवी सिंह, कुलपति भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और बदायूं से विधायक राजीव कुमार का स्वागत पौधा देकर किया।कार्यक्रम में जयवीर सिंह ने पुरातत्व विभाग द्वारा…

पीलीभीत -छज्जा के मलबे में दबने से मासूम की मौत पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया।

पूरनपुर/घुंघचाई- जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबर घायल हुई दो सगी बहनों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गममीन माहौल में मासूम के शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।हादसा सोमवार की शाम पूरनपुर के गांव दिलावरपुर में हुआ था। गांव के रहने…

यूपी के गांव-गांव में जुलाई में रोपे जाएंगे 5 लाख से अधिक पौधे, ”एक नल एक पेड़” अभियान चलाएगी योगी सरकार

योगी सरकार राज्य में 1 जुलाई से ‘एक नल एक पेड़’ अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 1 से 7 जुलाई तक लाखों की संख्या में पौधरोपण किया जाएगा। हर घर जल योजना के तहत राज्य सरकार ग्रामीणों को नल कनेक्शन देने के साथ भविष्य को हराभरा बनाने का तोहफा भी देगी। ग्रामीणों को एक पौधा उपहार स्वरूप देगी। इन पौधों को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अधिकारी, कर्मचारी नल कनेक्शन प्रदान किए जाने वाले घर के बाहर, ओवरहैड टैंक के प्रांगण में, पंप…

6 दिन बाद महासागर से निकाला गया टाइटन पनडुब्बी का मलबा:टुकड़ों में मानव अवशेष मिले,

टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने गई टाइटन सबमरीन का मलबा बुधवार को कनाडा के सेंट जॉन पोर्ट पर लाया गया। विस्फोट के 6 दिन बाद इसे अटलांटिक महासागर से निकाला गया है। यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने सबमरीन के मलबे में मानव अवशेष मिलने की बात कही है। इन अवशेषों को मेडिकल टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा। पनडुब्बी के मलबे में लैंडिंग फ्रेम, रियर कवर सहित 5 हिस्से बरामद किए गए हैं। कोस्ट गार्ड ने बताया कि पनडुब्बी का काफी सारा मलबा अभी टाइटैनिक जहाज…