प्रयागराज भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त पूर्व चेतावनी के अनुसार दिनांक-28.06.2023 से दिनांक-30.06.2023 तक जनपद प्रयागराज में भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उक्त के दृष्टिगत जनपद में होने वाली भारी वर्षा, आंधी/तूफान एवं वज्रपात हेतु निम्नवत दिशा निर्देश (एडवाइजरी) जारी किये जाते हैः-
Day: June 28, 2023
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों का किया गया उन्मुखीकरण
फर्रुखाबाद, 28 जून 2023 जनपद सहित प्रदेश के 27 जिलों में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 10 अगस्त से 28 अगस्त के बीच चलाया जायेगा | इस दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोग के बारे में जागरूक करेंगे साथ ही अपने सामने दवा खिलाएंगे और किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जाएगा। यह दवा आपको फाइलेरिया रोग से सुरक्षित रखेगी इसको खाना है फेंकना नहीं यह बातें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीन्द्र कुमार ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के उन्मुखीकरण के दौरान कहीं | सीएमओ ने कहा…
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला हुआ है। वह दिल्ली से घर जा रहे थे। हरियाणा नंबर की कार से आए हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायरिंग की। गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। फायरिंग में कार के शीशे भी टूटे गए हैं। उनको अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की गिरफ्तारी में जुट गई है। जिला…
पीलीभीत : राहगीर एवं पढ़ने वाले बच्चों का सड़क पर लगे कूड़े के ढेर से निकलना हुआ मुश्किल ?
पूरनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर दे रही है नगर पालिका द्वारा नगर की गंदगी और कूड़े के ढेर रोड पर लगे हुए रास्ते से गुजरने वाले गंदगी की बदबू को मिटरो दूर आने से राहगीरों को निकलना मुश्किल हो रहा है नगर के कूड़ा करकट को डालने के लिए आरसीएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है लेकिन उसके बावजूद नगर की गंदगी और कूड़ा सड़क के किनारे डाला जा रहा है नगर के मुझा रोड पर सड़क के किनारे…
हरदोई : मेले में अजनबी लड़कों संग बैठकर झूला झूल रही थी बीवी, अचानक मेले में पहुंचा पति
यूपी के हरदोई में एक शख्स मेले में अपनी पत्नी को अजनबी युवकों के साथ झूला झूलते देख आपा खो बैठा। नाराज होकर उसने तुरंत झूला रुकवा दिया। झूला रुकते ही पत्नी के साथ झूला झूल रहे लड़के वहां से भाग गए। पति अब पत्नी को लेकर उसके मायके पहुंचा और गाली गलौज कर मारा पीटा। इस दौरान चांदनी के परिवार वाले भी बेटी से नाराज हुए। मां ने किसी तरह दामाद को समझा बुझाकर शांत किया पर उसके मन में गुस्से की ज्वाला धधकती रही। अगले दिन वह पत्नी…
हरदोई : पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को खेत में फेंका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जिले के शाहाबाद में पति ने किसी विवाद के चलते मंगलवार को पत्नी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। शादी को अभी दो माह भी नहीं हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पति सीधे ससुराल पहुंचा और वहां पर साले को बहन का शव खेत से उठा लेने के लिए कहा। शाहाबाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी…
पीलीभीत – छज्जा के मलबे में दबने से मासूम की मौत पर लेखपाल ने मौका मुआयना किया।
पूरनपुर/घुंघचाई- जर्जर मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबर घायल हुई दो सगी बहनों में एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरी की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। गममीन माहौल में मासूम के शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।हादसा सोमवार की शाम पूरनपुर के गांव दिलावरपुर में हुआ था। गांव के रहने…
राजस्थान की महिलाओं को 25 जुलाई से फ्री स्मार्ट फोन और 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा
राजस्थान में महिलाओं को 25 जुलाई से स्मार्ट फोन मिलना शुरू हो जाएगा. साथ ही जिन महिलाओं को फोन दिया जाएगा उन्हे इसे चलाने के लिए 3 साल तक इंटरनेट सेवा भी फ्री में मिलेगी. पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिल जाएंगे.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की महिलाओं के लिए की गयी फ्री स्मार्टफोन की घोषणा के बाद अब 25 जुलाई से स्मार्ट फोन देना शुरू कर दिया जाएगा. साथ ही महिलाओं के तीन साल तक इंटरनेट सुविधा भी मिलेगी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर में किसान…
अपनी ही पत्नी की 15 दिन में शादी करवाता था यह पति, क्या है वजह जान कर आप रह जाएंगे दंग!
राजस्थान के अलवर जिले से एक चौका देने वाला मामला आया है. यहां एक पति ने ही अपनी पत्नी की शादी चार अलग-अलग लोगों से कराई. अब आपको लग रहा होगा कि हम कोई फिल्मी कहानी बता रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. राजस्थान में ऐसा हकीकत में हुआ है. यहां पर पैसों के खातिर पति ने अपनी ही पत्नी की शादी 4 लड़कों से करवा दी. अलवर के बानसूर इलाके के रहने वाले 36 साल के हरिमोहन मीणा की 3 जून को असम निवासी दीप्ति नाथ से…
फर्रुखाबाद:- तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनसुनवाई निस्तारण में दिखी तेजी ।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा थाना कार्यालय पर जन सुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया गया। जिले में पुलिस अधीक्षक के तेज तर्रार तेबर को देखते हुए सभी थाना पुलिस द्वारा विधिवत रूप से जनसुनवाई की जा रही है । कोई भी फरियादी बिना सुनबाई के बापस नही हो रहा है । नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जनसुनवाई निस्तारण में तेजी आई है । जिससे जिले के फ़ियादियो को अपनी शिकायत के लिए थानों के बार…
मैनपुरी में शिववीर ने क्यों किया था, नरसंहार, पिता ने बताया चौंकाने वाला सच
मैनपुरी में शनिवार की सुबह बड़े भाई ने दो छोटे भाइयों, नवविवाहित बहू, भाई के दोस्त सहित पांच लोगों की फरसा से काट कर हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी और मामी पर भी हमला किया। लेकिन दोनों किसी तरह बच गईं। हत्याओं को अंजाम देने के बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मैनपुरी के किशनी के गोकुलपुर गांव में हत्या करने वाला शिववीर लगातार मिल रही असफलताओं से परेशान था। वहीं रुपये की जरूरत के बीच भाइयों ने जमीन खरीदी तो वह विरोध पर उतर आया। पिता…
रेडियो जयघोष और जिम्सी के बीच हुआ एमओयू, संगीत नाटक एकेडमी में शुरू हुई मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला
मंगलवार को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी में 7 दिवसीय मीडिया प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई। ये कार्यशाला यूपी संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष और जिम्सी कानपुर द्वारा आयोजित हो रही है। कार्यशाला की शुरुआत यूपी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने की।इस दौरान उनकी मौजूदगी में रेडियो जयघोष और जिम्सी के बीच एमओयू भी साइन किया गया। रेडियो, टीवी एंकरिंग और लेखन की 27 जून से 2 जुलाई तक आयोजित कार्यशाला के पहले दिन न्यूजट्रैक अपना भारत के संपादक योगेश मिश्र, आरजे करिश्मा, आरजे प्रतीक मेहरा और पत्रकार…
अवैध रूप से संचालित हो रहा था अस्पताल, अस्पताल सील
गर्भवती की मौत के मामले में कृष्णा नगर में संचालित राज अर्चना अस्पताल में ताला जड़ दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल पर छापेमारी की। अवैध रूप से संचालित अस्पताल के मुख्य गेट पर स्वास्थ्य विभाग ने ताला जड़ दिया है। जांच पूरी होने तक अस्पताल में इलाज संबंधी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।कृष्णा नगर लक्ष्मी विहार कालोनी निवासी इन्दु को प्रसव पीड़ा हुई थी। पति विकास सोनी ने पत्नी को राज अर्चना हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन से इन्दु की…
58 साल की बुजुर्ग बनी मां, जुड़वा बच्चों को दिया जन्म, हैरान कर देगी ये कहानी
राजस्थान के बीकानेर में एक बुजुर्ग महिला मां बनी हैं. 58 साल की इस महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. इनमें से एक बेटा है और एक बेटी है. डिलीवरी के बाद दोनों बच्चे और मां पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इतने सालों के बाद परिवार में बच्चों के जन्म से पूरा घर खुशी से झूम उठा है और चारों तरफ उत्सव का माहौल है. 58 साल की शेरा बहादुरी को कोई बच्चा नहीं था. आखिर में उन्होंने आईवीएफ का सहारा लेने की ठानी. आईवीएफ की मदद से…
कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी ने की बैठक, आस्था को दें सम्मान, पर न शुरू हो कोई नई परंपरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था व श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में मंगलवार को शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नरों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तान के द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की और व्यापक जनहित में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने अवैध धर्मांतरण को लेकर भी अधिकारियों को हिदायत दी कि धर्मांतरण की कोशिश के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। 04 जुलाई से श्रावण मास का प्रारंभ हो रहा है। इस वर्ष अधिमास के कारण श्रावण मास दो…
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मनेगा बकरीद, लखनऊ को 18 सेक्टर में बांटा
लखनऊ में 29 जून को बकरीद पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए पूरे शहर को चार जोन और 18 सेक्टर में बांटा है। इसमें 64 अति संवेदनशील स्थल चिह्नित किए गए हैं। यहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। साथ ही 94 ईदगाह और 1210 मस्जिद के आने-जाने वालों रास्तों पर पुलिस का पहरा रहेगा। वहीं यातायात को भी परिवर्तित किया गया है।डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर PAC और RAF तैनात रहेगी। वहीं एंटी सेबोटाज टीम के साथ 74 मोबाइल…
हमारे देश का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे : श्रीलंका प्रेसिडेंट
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि उनके देश का इस्तेमाल कभी भारत के खिलाफ नहीं किया जा सकेगा। ब्रिटेन और फ्रांस के दौरे पर रवाना होने से पहले रानिल ने कहा- इस बात में किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए कि हम चीन से कभी मिलिट्री एग्रीमेंट नहीं करेंगे।विक्रमसिंघे ने एक इंटरव्यू में कहा- चीन और श्रीलंका के रिश्ते मजबूत हैं, लेकिन हम ये भी साफ कर देना चाहते हैं कि हमारे देश में चीन का कोई मिलिट्री बेस नहीं हैं और न होगा। कोई भी…
UPSSSC VDO के Re-Exam में एक नकलची का गजब का कारनामा, कान के अंदर डिवाइस छिपाकर कर रहा था नकल
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 5 साल बाद आयोजित हुई ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा में कई सॉल्वर पकड़े गए. एसटीएफ ने लखनऊ, बरेली, कानपुर और गोरखपुर में कई लोगों को गिरफ्तार किया. नकल करने के लिए कई परीक्षार्थियों ने अलग-अलग तरीके अपनाएं. जिसे देखकर आपको गुस्से के साथ हंसी भी आएगी. कानपुर के नौबस्ता इलाके में सत्यम तिवारी नाम के एक परीक्षार्थी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया. उसने अपने कान के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस लगाया था. जिसे यूपी…
ICC पकिस्तान को बोला- एग्रीमेंट साइन किया, आना ही पड़ेगा
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल मंगलवार को मुंबई में जारी किया गया। शेड्यूल जारी होते ही पाकिस्तान ने कहा कि उनका वर्ल्ड कप खेलना अब तक कन्फर्म नहीं है। टीम अपनी सरकार से परमिशन मिलने के बाद ही भारत जाने पर कुछ कह पाएगी।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बयान पर ICC ने कहा कि टीम ने भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। उन्हें नियमों का पालना करना पड़ेगा।पाकिस्तान सरकार ने उनकी टीम के भारत जाने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की…
फिल्म आदिपुरुष के आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी, जानिए क्या बोला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को फिल्म आदिपुरुष के आपत्तिजनक डायलॉग के मामले में लगाई गई याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट की लखनऊ बेंच ने कहा कि हिंदुओं की सहनशीलता की परीक्षा क्यों ली जाती है? शुक्र है उन्होंने (हिंदुओं ने) कानून नहीं तोड़ा। कोर्ट ने भगवान राम और भगवान हनुमान सहित धार्मिक पात्रों को आपत्तिजनक तरीके से पेश करने के लिए फिल्म आदिपुरुष के निर्माताओं की आलोचना भी की। कोर्ट ने फिल्म के सह-लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला को मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें नोटिस जारी…
