मुस्लिम लड़की से प्यार करने वाले दलित युवक की निर्मम हत्या

हिमाचल प्रदेश में दलित युवक की हत्या के बाद बवाल मचा हुआ है. 22 साल के मनोहर लाल की हत्या के बाद शव के टुकड़े बोरी में डालकर नाले में बहा दिए गए. मामला चंबा जिले के सलूनी का है. कहा जा रहा है कि मनोहर किसी मुस्लिम लड़की से प्यार करता था. पुलिस को शक है ये मामला ऑनर किलिंग का है. मामले पर जमकर हंगामा हो रहा है जिसके बाद सलूनी में धारा 144 लागू कर दी गई है. हत्या का मुख्य आरोपी मुस्लिम लड़की का पिता शरीफ…

मध्य प्रदेश के एक पुलिस स्टेशन के सामने महिला ने उड़ाए 500 के नोट, वजह जान खून खौल जाएगा!

मध्य प्रदेश के नीमच शहर में 15 जून की शाम नोटों की बरसात हुई. आप सोच रहे होंगे ये कैसी बात हुई. पर बात है, और सही भी है. गुरुवार शाम एक महिला ने कैंट थाने के सामने सड़क पर 500 के नोटों की बरसात कर दी. हालांकि, इसके पीछे की वजह सुन आपका खून खौल जाएगा. 50 साल की इस महिला का आरोप है कि उनका बेटा उनके साथ मारपीट करता है. उन्होंने चार साल पहले बेटे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था. इसपर कोई कार्रवाई नहीं…

प्रयागराज- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

प्रयागराज जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को राजस्व से सम्बंधित वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि पांच साल से अधिक के लम्बित राजस्व वादों को अभियान चलाकर निस्तारित किया जाये। जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं शिकायतों को समय से निस्तारित किए जाने…

बरेली – फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेताओं ने बरेली मेयर उमेश गौतम का किया जोरदार स्वागत।

बरेली/मीरगंज – भाजपा मंडल अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बरेली मेयर उमेश गौतम का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल संरक्षक संजीव शर्मा ने बताया बरेली स्मार्ट सिटी के स्मार्ट मेयर श्री उमेश गौतम जी बरेली से मीरगंज भाजपा कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। उनका फतेहगंज पश्चिमी के निकट नेशनल हाईवे उनासी चौराहा रोड पर फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह के नेतृत्व में सभी और पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।…

बरेली – रामनगर ब्लाक की ग्राम पंचायतों में गंदगी में जीने को ग्रामीण मजबूर

बरेली/आंवला – आंवला तहसील के ब्लाक रामनगर में ग्राम पंचायत लीलोर में सरकार भले ही साफ स्वच्छ उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही हो लेकिन ब्लाक रामनगर के ग्राम पंचायत लीलौर सहसा की तस्वीर कुछ अलग ही बयां कर रही है जहां पर गंदगी से परिपूर्ण कुछ तस्वीरें की हालात बयां कर रही हैं कि जहां पर घनी आबादी वहीं पर लगे गंदगी के अंबार किसी बड़ी बीमारी को दावत दे रहे लेकिन यह हालात यह है कि जहां पर लोगों को गंदगी में रहने के लिए मजबूर है…

बरेली – एसएसपी की बड़ी कार्रवाई भमोरा एसओ निलंबित, दो चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर।

सट्टेबाजों और जुआरियों से दोस्ती निभाने और जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने के आरोप में शहर के दो चौकी प्रभारियों समेत चार पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बारादरी थाना क्षेत्र में कई चौकियां जुआ और सट्टा कराने के लिए बदनाम हैं। इनमें से जोगी नवादा चौकी के प्रभारी सुशील कुमार, इसी चौकी के दीवान परमानंद सिंह और मोहम्मद कामिल व सिपाही मोहित पंवार के साथ ही कांकर टोला चौकी के प्रभारी सुधीर कुमार को एसएसपी ने बुधवार…

कांस्टेबल के हाईस्कूल की दो मार्कशीट वायरल, सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था पर उठ रहे सवाल?

एक तरफ देश के सबसे बढ़े सूबे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन का हवाला दे रही है तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में करप्शन भी चरम पर है. आये दिन फर्जी तरिके से नौकरी में ज्वाइन होना , साइबर ठगी, रिश्वत खोरी के मामले आम बात हो गई है. अब ताजा मामला मैनपुरी जनपद में किशनी थाने से प्रकाश में है, यहां के एक गांव गुलाबपुर में लोगों ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिसमें बताया जा रहा है की इसी गांव के नगेंद्र सिंह…

मैनपुरी के करहल टाउन में चरमराई बिजली व्यवस्था, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाप्रबंधक अमित किशोर को लिखा पत्र

मैनपुरी- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी की बिजली व्यवस्था को लेकर एक बार फिर अपनी बात रखी है. अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के करहल टाउन में बिजली व्यवस्था चरमराई है. दरअसल, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्र लिखा. अखिलेश यादव ने महाप्रबंधक अमित किशोर को पत्र लिखा है. बता दें कि अमित किशोर दक्षिणांचल विद्युत निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक हैं. पत्र के जरिए अखिलेश यादव ने ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि की मांग की है. पत्र में लिखा कि संबंधित कार्यों का निस्तारण किया जाए. बता दें कि…

मैनपुरी में दहेज हत्या के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार:मायके वालों ने बेटी की हत्या का लगाया था आरोप

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दहेज हत्या कांड के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने अपने आपको हत्याकांड के लिए निर्दोष बताया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला औछा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव से जुड़ा था। जहां के निवासी संदीप कुमार की पत्नी सीमा की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते मौत हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों का आरोप था कि पूरा परिवार नोएडा में रह कर नौकरी…

मैनपुरी में खेलते-खेलते मासूम बच्ची पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। बच्ची ने तोड़ दिया दम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार की दोपहर 15 महीने की बच्ची पानी भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। जब तक परिजन उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग परेशान परिजन के ढांढस बंधाते रहे। बाल्टी में सिर के बल गिर गई बच्चीघटना कोतवाली क्षेत्र के नगरिया चौराहा के पास की है। यहां रहने वाले अंकुल की 15 माह की पुत्री सोना बुधवार की दोपहर घर के बरामदे में खेल रही…

हरदोई: तेज रफ्तार डीसीएम ने कार को मारी टक्कर, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत

जनपद कानपुर के बर्रा कानपुर नगर निवासी इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह उन्नाव जनपद के गंगा घाट कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वह चालक नीलकमल शुक्लागंज गंगा घाट के साथ आज सुबह नैमिषारण्य जा रहे थे। सीतापुर रोड पर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर की तरफ से एक डीसीएम आ रही थी। आम से लदी डीसीएम ने प्रतापनगर तरफ से जा रही स्विफ्ट डिजायर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दोनों लोग हादसे में गम्भीर रूप से घायल…

सीतापुर: सीएचसी में खुद की ड्रेसिंग करते बुजुर्ग का वीडियो वायरल

लहरपुर (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परसेंडी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग अपने पैर में लगी चोट पर पट्टी बांध (ड्रेसिंग) रहा है। अमौरा मोती सिंह मजरा विक्रमपुर निवासी राजाराम इस वीडियो में अपना उपचार करते दिख रहे हैं।उनका दावा है कि स्वास्थ्य कर्मी न मिलने के कारण उसने अपना इलाज खुद ही किया। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि दुर्घटना में बुजुर्ग को चोट लगी थी। उसे सीतापुर रेफर किया गया था, लेकिन वह अपना इलाज खुद ही करने लगा।…

वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में बरसने लगा पानी, उठे सवाल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन की छत से बारिश का पानी लीक होता नजर आ रहा है और कर्मचारी इसे साफ करने को लेकर मशक्कत करते दिख रहे हैं. कांग्रेस की केरल युनिट ने भी वीडियो शेयर कर सवाल उठाए हैं. साल 2019 में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी स्पीड और सुविधाओं के चलते चर्चा में रहती है. अब तक करीब 17 से ज्यादा रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो शेयर…

दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गए घराती, बनाया बंधक

प्रतापगढ़ में जयमाल के दौरान एक दूल्हे का दहेज मांगना ऐसा भारी पड़ा कि वह खुद तो पिटा ही, बारातियों की भी शामत आ गई. लड़की के घरवालों ने दूल्हे को बंधक बना लिया और बारातियों को जमकर कूटा. दहेज की मांग सुनकर लड़की वाले इतने नाराज हो गए कि जयमाल का स्टेज, युद्ध के मैदान में बदल गया. दूल्हे समेत बारातियों को लड़की के घरवालों ने टांग लिया. दोनों पक्ष के लोग पंचायत करते रहे तब तक दूल्हा पेड़ से बंधा रहा. यह मामला माधाता इलाके के हरखपुर गांव…

कलयुग के कुंभकर्ण से मिलिए, जो सोता है साल में 300 दिन

रामायण में आपने पढ़ा होगा कि रावण का भाई कुंभकर्ण छह महीने तक सोता रहता था और उसे उठाने के लिए ढोल-नगाड़े बजाने पड़ते थे, लेकिन क्या हकीकत में भी आप ऐसे किसी शख्स से मिले हैं. यदि नहीं मिले हैं तो चलिए हम आपको ऐसे एक शख्स के बारे में बताते हैं, जिसे कलयुग का कुंभकर्ण कहा जा रहा है. यह शख्स हैं राजस्थान के नागौर जिले के भादवा गांव निवासी पुरखाराम, जिन्हें यह अजीब तमगा उनके बहुत ज्यादा सोने के कारण दिया गया है. दरअसल पुरखाराम एक साल…

बरेली – बिथरी थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के विरोध में भांजे ने की मामी की चाकू से गोदकर हत्या।

बिथरी थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों के विरोध में नाराज भांजे ने मामी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ के साथ इंस्पेक्टर ने घटना का जायजा लिया। पांच साल से दिल्ली में थे पति, नंदोई से हो गए संबंधबिथरी चैनपुर के चंद्रपुर बिचपुरी निवासी सुनीता (42) के पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह पांच साल से घर नहीं आए हैं। इस दौरान सुनीता के अपने नंदोई नीरज से संबंध हो गए। नीरज के बेटे बबलू को जब…

बरेली – फरीदपुर थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग करते टोका तो मारी लाइसेंसी बंदूक से गोली करणी सेना के जिला अध्यक्ष पहुंचे घायल का हाल जानने अस्पताल।

जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली योगी सरकार में अपराध चरम पर है। योगी सरकार के दावे को खुलेआम धता दिखाई जा रही है। हर्ष फायरिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं,मगर इसके बाद भी कहीं ना कहीं हर्ष फायरिंग का मामला सामने आता ही रहता है।बीती 17 मई को करणी सेना के कार्यकर्ता पर फरीदपुर थाना क्षेत्र में महज इस बात पर गोली मार दी कि उसने हर्ष फायरिंग कर रहे व्यक्ति को हर्ष फायरिंग करते बख्त ये कहकर टोंक दिया कि आप जो फायरिंग…

बरेली – मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर की प्रेस वार्ता।

मीरगंज – केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने पर मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने ब्लॉक सभागार मीरगंज में प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी।विधायक ने बताया कि मोदी जी के 9 सालों में भारत देश में शांति समृद्धि और विकास की गति दी है।आज देश दुनिया मे पांचवें स्थान पर है। पिछली सरकारों में जो काम 70 साल में नहीं हो पाया। वह भाजपा सरकार ने 9 सालों में किया है। देश आज तरक्की की राह पर चल…

लखनऊ में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने क्या बोला, जानिये

यूपी के 75 जिलों में गुरुवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। इसमें 89 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराने का जिम्मा मिला था। परीक्षा में 4 लाख 72 हजार 882 अभ्यर्थी को भाग लेना था। सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक पहली पाली में 4 लाख 23 हजार 108 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक दूसरी पाली में 4 लाख 22 हजार 500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी…

4 दशकों से वंचित बुजुर्गों के लिए काम कर रही है हेल्पेज इंडिया, हजरतगंज स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया।

लखनऊ मेट्रो ने गुरुवार को विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। हेल्पेज इंडिया के सहयोग से हजरतगंज स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और सिग्नेचर कैंपेन चलाया गया।हेल्पेज इंडिया 4 दशकों से वंचित बुजुर्गों के लिए काम कर रही है। लखनऊ मेट्रो और हेल्पेज इंडिया के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत आज के समय में बुजुर्गों पर हो रहे दुर्व्यवहार की रोकथाम और उनके अधिकारों पर भाषण से हुई। इसके बाद वालंटियर ने वृद्ध दुर्व्यवहार के प्रति जागरूक…